यूपी80 न्यूज़, बलिया
अभी चैत्य का महीना शुरू हुआ है लेकिन सूरज की तपिश बढ़ने लगी है। बढ़ते तापमान की वजह से लोग अभी से परेशान होने लगे हैं। मौसम विभाग का भी मानना है कि इस बार भीषण गर्मी पड़ेगी। आगामी गर्मी के मद्देनजर सीयर ब्लॉक प्रमुख ने लोगों की राहत के लिए आरो का सर्वेक्षण व मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया है।

शुक्रवार को इसी के तहत बस स्टेशन स्थित आरो की मरम्मत का कार्य किया गया। सीयर ब्लाक प्रमुख आलोक कुमार सिंह ने बताया कि आगामी गर्मी के मौसम को देखते हुए सभी को शुद्ध शीतल पेय जल उपलब्ध करवाना उनकी प्राथमिकता में शामिल है। इसके तहत क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर लगे ऐसे RO संयंत्र जो किसी वजह से काम नहीं कर रहे हैं, उन्हें शासन के निर्देशानुसार युद्ध स्तर पर ठीक कराया जा रहा है।
इसी क्रम में बिल्थरा रोड बस स्टेशन के पास लगे RO मशीन की भी मरम्मत कर उसे ठीक किया गया।
बता दें कि बेल्थरारोड में प्रतिदिन हजारों ग्रामीणों का आवागमन होता है। गर्मी के दिनों में नगर व क्षेत्र में लगे आरो के बिगड़ने की स्थिति में उन्हें पानी के लिए भटकना पड़ता है। ऐसे में भीषण गर्मी के पूर्व ही नगर व क्षेत्र के आरो की मरम्मत पर लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त की है।
आपको बता दे कि दूषित पानी के सेवन से लोग जलजनित बिमारियों का शिकार होते हैं। अतः लोगों को गर्मियों में शुद्ध पेयजल की आपूर्ति हेतु किया जा रहा यह प्रयास अतिसराहनीय है।
