Saturday, July 27, 2024

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी। यह वेबसाइट पूरी तरह से राजनैतिक है। विशेष तौर से इस वेबसाइट पर देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश की राजनैतिक और जनसरोकार से संबंधित खबरों को प्रमुखता दी जाएगी। प्रदेश के 80 सांसदों, 403 विधायकों, उत्तर प्रदेश सरकार के जनसरोकार से संबंधित जानकारियां शेयर की जाएंगी। प्रदेश की नगर निकायों, ग्राम पंचायतों, नगरपालिकाओं से संबंधित खबरें भी यहां प्रकाशित होंगी। प्रदेश में होने वाले चुनाव और उसकी रणनीति से संबंधित खबरों को प्रमुखता दी जाएगी। इसके अलावा आरक्षित वर्ग अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी), अनुसूचित जाति-जनजाति (एससी-एसटी), अल्पसंख्यक समुदाय को विकास की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए सरकार की प्रमुख योजनाओं और उनके क्रियान्वयन से संबंधित खबरें पोस्ट होंगी। उत्तर प्रदेश के अलावा बिहार, दिल्ली सहित देश के अन्य राज्यों की प्रमुख खबरों एवं राष्ट्रीय राजनैतिक खबरें भी पोस्ट की जाएगी। आशा है कि यह वेबसाइट अपने उद्देश्य में जल्द ही सफल होगी।

Highlights

Trending

error: Content is protected !!