यूपी80 न्यूज, बलिया
बलिया जनपद के बेल्थरा रोड के स्वर्णकार समाज की एक बैठक शुक्रवार की रात सम्पन्न हुई। बैठक में सर्वसम्मति से समाज के पदाधिकारियों का चयन किया गया। जिसमें विवेक सर्राफ अध्यक्ष, महामंत्री धन्नू सोनी व सर्वजीत वर्मा को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया।

बेल्थरा रोड के जयप्रकाश सर्राफ कटरे में स्वर्णकार समाज की एक बैठक हुई। बैठक में समाज के उत्थान की चर्चा की गई। वक्ताओं ने इसके लिए समाज के संगठन को मजबूत करने पर बल दिया। इस दौरान नए पदाधिकारियों के चयन पर भी चर्चा की गई।
इस बीच समाज के अध्यक्ष रहे अनूप कुमार हेमकर ने अध्यक्ष पद के लिए विवेक सर्राफ उर्फ बंटी का नाम प्रस्तावित किया। इसी के साथ महामंत्री के लिए धन्नू सोनी व कोषाध्यक्ष के लिए सर्वजीत वर्मा का नाम भी प्रस्तावित हुआ। जिसको सर्वसम्मति प्रदान की गई।
नये पदाधिकारियों के चयन पर सभी ने खुशी व्यक्त की तथा आशा जताई की इनके नेतृत्व में संगठन और मजबूत होगा। वक्ताओं ने स्वजातीय बंधुओं से आग्रह किया कि वे नये पदाधिकारियों के नेतृत्व व निर्णय पर चलते हुए संगठन को मजबूत करें।
बैठक में अनूप कुमार हेमकर उर्फ बंटी, मनोज सरार्फ, धमेंद्र सोनी, मुरली वर्मा, जितेंद्र वर्मा, मोहन वर्मा, यशवीर सिंह रिंकू, सूरज वर्मा, मनीष वर्मा सहित सैकड़ों स्वर्णकार बंधु उपस्थित थे।
