• About
  • Advertise
  • Contact
Wednesday, October 28, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home अन्य राज्य

ओबीसी महासभा ने पूछा- OBC की गिनती भी नहीं, तो OBC का वोट क्यों?

up80.online by up80.online
October 28, 2026
in अन्य राज्य, दिल्ली, देश, बड़ी खबर, बिहार, यूपी, राजनीति
0
ओबीसी महासभा

ओबीसी महासभा की प्रेस कांफ्रेंस

0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

अशासकीय विद्यालयों में आरक्षण की अनदेखी पर ओबीसी महासभा ने उठाए सवाल

यूपी80 न्यूज, लखनऊ

ओबीसी महासभा ने जातिगत जनगणना में अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) की स्पष्ट गणना, सरकारी एवं निजी भर्तियों में आरक्षण के प्रभावी अनुपालन तथा अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों में प्रधानाचार्य के पदों पर आरक्षण सुनिश्चित करने की मांग की है।

महासभा का कहना है कि सामाजिक न्याय और समान अवसर की बात तभी सार्थक होगी, जब पिछड़े वर्गों को शिक्षा, रोजगार और प्रशासनिक नेतृत्व के अवसरों में वास्तविक भागीदारी मिलेगी।

ओबीसी महासभा
ओबीसी महासभा की प्रेस कांफ्रेंस

लखनऊ स्थित प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस के दौरान ओबीसी महासभा के प्रदेश प्रभारी डा. अनूप पटेल ने कहा कि जातिगत जनगणना के प्रपत्र में प्रश्न संख्या 10 के अंतर्गत संवैधानिक श्रेणी SEBC (सामाजिक एवं शैक्षणिक रूप से पिछड़ा वर्ग) को राज्यवार ड्राफ्ट सूची के साथ शामिल किया जाना चाहिए, ताकि अन्य पिछड़े वर्गों की वास्तविक सामाजिक, शैक्षणिक और आर्थिक स्थिति का विश्वसनीय आकलन हो सके।

डा. पटेल के अनुसार, पिछड़े वर्गों की आबादी और उनकी सामाजिक स्थिति के प्रमाणिक आंकड़ों के अभाव में नीतियों का निर्माण और योजनाओं का लाभ समान रूप से सुनिश्चित करना कठिन है।

महासभा के  प्रदेश अध्यक्ष सुनील निषाद ने बताया कि अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों में सहायक अध्यापक (स्नातक वेतनक्रम) के विषयवार आरक्षित पदों से संबंधित उपलब्ध सारणी का हवाला देते हुए कहा कि आरक्षण की स्थिति का विषयवार, विद्यालयवार और पदवार परीक्षण आवश्यक है।

प्रस्तुत सारणी में बालक एवं बालिका विद्यालयों के लिए अलग-अलग तथा संयुक्त रूप से पदों का विवरण दिया गया है। इसके अनुसार, संयुक्त श्रेणी में कुल 17,735 पद दर्शाए गए हैं, जिनमें सामान्य वर्ग के 6,704, अनुसूचित जाति के 3,698, अनुसूचित जनजाति के 13, ओबीसी के 4,438 और ईडब्ल्यूएस के 2,882 पद शामिल हैं।

महासभा के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष मिथलेश शर्मा ने बताया कि इन आंकड़ों की आधिकारिक पुष्टि और लागू आरक्षण नियमों के परीक्षण के आधार पर यह निर्धारित किया जाना चाहिए कि विभिन्न वर्गों को उनके नियमानुसार अवसर मिल रहे हैं या नहीं। केवल कुल आरक्षित पदों की संख्या पर्याप्त नहीं है; भर्ती प्रक्रिया, विषयवार रिक्तियों, नियुक्तियों और वास्तविक प्रतिनिधित्व का भी सार्वजनिक विवरण उपलब्ध कराया जाना चाहिए।

महासभा की महिला अध्यक्ष शशि पटेल ने  विशेष रूप से अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों में प्रधानाचार्य के पदों पर आरक्षण की व्यवस्था और उसके अनुपालन को लेकर सवाल उठाए हैं।

यदि शिक्षक स्तर पर आरक्षण का प्रावधान लागू है, तो प्रधानाचार्य जैसे महत्वपूर्ण नेतृत्वकारी पदों पर आरक्षण की स्थिति भी स्पष्ट की जानी चाहिए। इन पदों पर नियुक्ति में लागू संवैधानिक प्रावधानों, संबंधित सेवा नियमों और न्यायिक निर्णयों की पारदर्शी समीक्षा होनी चाहिए। महासभा प्रदेश सरकार से मांग करती है कि अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों में प्रधानाचार्य पदों पर लागू कानूनी व्यवस्था को सार्वजनिक किया जाए तथा जहां आरक्षण लागू है, वहां उसका प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। यदि वर्तमान नियमों में किसी प्रकार की विसंगति या प्रतिनिधित्व संबंधी समस्या है, तो उसका विधिसम्मत समाधान किया जाए।

महासभा ने कहा कि सामाजिक न्याय का अर्थ केवल आरक्षण की घोषणा करना नहीं, बल्कि उसके लाभ को वास्तविक रूप से पात्र समुदायों तक पहुंचाना है। पिछड़े वर्गों की जनसंख्या के आंकड़े, भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता और शैक्षणिक संस्थानों के नेतृत्वकारी पदों पर उचित प्रतिनिधित्व—इन सभी प्रश्नों पर सरकार को स्पष्ट नीति और जवाबदेही सुनिश्चित करनी चाहिए।

ओबीसी महासभा की प्रमुख मांगें:

1 जातिगत जनगणना के प्रपत्र में SEBC/OBC की स्पष्ट और प्रमाणिक गणना सुनिश्चित की जाए।

2 जातिगत जनगणना में राज्यवार पिछड़ा वर्ग सूची को शामिल करने की मांग पर विचार किया जाए।

3 सरकारी एवं निजी क्षेत्र की भर्तियों में लागू आरक्षण संबंधी प्रावधानों और उनके अनुपालन की स्थिति स्पष्ट की जाए।

4 अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों में सहायक अध्यापक पदों पर विषयवार आरक्षण और वास्तविक नियुक्तियों का विवरण सार्वजनिक किया जाए।

5 अशासकीय विद्यालयों में प्रधानाचार्य पदों पर लागू आरक्षण संबंधी नियमों, न्यायिक स्थिति और प्रतिनिधित्व का आधिकारिक स्पष्टीकरण जारी किया जाए।

6. पिछड़े वर्गों को शिक्षा, रोजगार और संस्थागत नेतृत्व में समान अवसर उपलब्ध कराने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएं।

पढ़ते रहिए यूपी80 न्यूज: वीपी सिंह को क्यों याद करें?

Previous Post

क्या इस बार भी गोरखपुर-आजमगढ़ मंडल के पटेल होंगे नजरअंदाज

up80.online

up80.online

Related Posts

BJP
यूपी

क्या इस बार भी गोरखपुर-आजमगढ़ मंडल के पटेल होंगे नजरअंदाज

October 1, 2026
संजय निषाद की नाराजगी दूर करने निषाद पार्टी के दफ्तर पहुंचे विनोद तावड़े
बड़ी खबर

संजय निषाद की नाराजगी दूर करने निषाद पार्टी के दफ्तर पहुंचे विनोद तावड़े

September 19, 2026
ब्रजेश पाठक और उनकी पत्नी नम्रता पाठक
अखिलेश यादव

जीजाजी मत होइए नाराज, मैं अपने भविष्य को लेकर चिंतित हूं

September 1, 2026

Recommended

दीपशिखा सिंह

मऊ जनपद की बेटी दीपशिखा सिंह बनीं बिल्थरारोड की एसडीएम

4 years ago
aap

फिल्म अभिनेत्री पायस पंडित बनी आप की प्रदेश प्रवक्ता

6 years ago
ओबीसी महासभा

ओबीसी महासभा ने पूछा- OBC की गिनती भी नहीं, तो OBC का वोट क्यों?

32 minutes ago
अखिलेश

सपा सरकार में यादव जाति के कितने एसडीएम हुए थे भर्ती, देखें आंकड़ा

4 years ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

यूपी में बिहार जैसा चुनावी ब्रह्मास्त्र ! मातृ शक्ति को 50 हजार की सौगात!

पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

अयोध्या विकास प्राधिकरण के ओएसडी वाराणसी का नगर मजिस्ट्रेट नियुक्त

डॉ सोनेलाल पटेल को क्यों याद करें?

काशी के दिलीप पटेल किसका विकल्प बनेंगे?

आजम खान के खिलाफ मुकदमे लड़ रहे 6 शासकीय अधिवक्ताओं की सेवा समाप्त

Trending

ओबीसी महासभा
अन्य राज्य

ओबीसी महासभा ने पूछा- OBC की गिनती भी नहीं, तो OBC का वोट क्यों?

by up80.online
October 28, 2026
0

अशासकीय विद्यालयों में आरक्षण की अनदेखी पर ओबीसी महासभा ने उठाए सवाल यूपी80 न्यूज, लखनऊ ओबीसी महासभा...

BJP

क्या इस बार भी गोरखपुर-आजमगढ़ मंडल के पटेल होंगे नजरअंदाज

October 1, 2026
संजय निषाद की नाराजगी दूर करने निषाद पार्टी के दफ्तर पहुंचे विनोद तावड़े

संजय निषाद की नाराजगी दूर करने निषाद पार्टी के दफ्तर पहुंचे विनोद तावड़े

September 19, 2026
ब्रजेश पाठक और उनकी पत्नी नम्रता पाठक

जीजाजी मत होइए नाराज, मैं अपने भविष्य को लेकर चिंतित हूं

September 1, 2026
Uttar Pradesh

यूपी में बिहार जैसा चुनावी ब्रह्मास्त्र ! मातृ शक्ति को 50 हजार की सौगात!

August 13, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

ओबीसी महासभा ने पूछा- OBC की गिनती भी नहीं, तो OBC का वोट क्यों?

क्या इस बार भी गोरखपुर-आजमगढ़ मंडल के पटेल होंगे नजरअंदाज

संजय निषाद की नाराजगी दूर करने निषाद पार्टी के दफ्तर पहुंचे विनोद तावड़े

जीजाजी मत होइए नाराज, मैं अपने भविष्य को लेकर चिंतित हूं

यूपी में बिहार जैसा चुनावी ब्रह्मास्त्र ! मातृ शक्ति को 50 हजार की सौगात!

पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online