यूपी 80 न्यूज़, नई दिल्ली
शिरोमणि अकाली दल के नेता और पंजाब के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल पर नांदेड़ में हमला हुआ है। बादल पर नांदेड़ के एक गुरुद्वारे में निहंग ने हमला किया। हमले में उनके हाथ में चोट लगी है। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सुखबीर बादल पर यह हमला नांदेड़ के गुरुद्वारा माता साहिब कौर में हुआ है। इस हमला में बादल के एक सुरक्षाकर्मी भी घायल हुआ है।









