• About
  • Advertise
  • Contact
Tuesday, July 14, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home बड़ी खबर

झुका नगर निगम, सपा पार्षद को दिलाई शपथ

up80.online by up80.online
May 25, 2026
in बड़ी खबर, यूपी, राजनीति, सपा
0
झुका नगर निगम, सपा पार्षद को दिलाई शपथ
0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

हाई कोर्ट ने महापौर के अधिकार अस्थाई रूप से स्थगित कर दिए थे

केके वर्मा, लखनऊ

लखनऊ में वार्ड संख्या-73 फैजुल्लागंज तृतीय से निर्वाचित समाजवादी पार्टी के पार्षद ललित किशोर तिवारी को आखिरकार आज रविवार को नगर निगम मुख्यालय में शपथ दिलाई गई। उच्च न्यायालय के आदेश के बाद लंबे समय से लंबित प्रक्रिया आखिरकार पूरी हुई।

शपथ ग्रहण के लिए ललित किशोर तिवारी निर्धारित समय पर नगर निगम पहुंचे, जहां अधिकारियों की मौजूदगी में औपचारिकताएं पूरी कराई गईं। शपथ लेने के बाद उनके समर्थकों ने स्वागत किया और खुशी जाहिर की। शपथ ग्रहण के बाद ललित किशोर तिवारी ने कहा, “उन्हें न्यायपालिका पर भरोसा था।” उन्होंने कहा कि संघर्ष में कठिनाइयों का सामना करना पड़ा लेकिन अंततः कानून की जीत हुई। वह क्षेत्र की समस्याओं के समाधान और पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।

ज्ञात हो कि इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ की सख्ती और महापौर के अधिकार सीज किए जाने के बाद नगर निगम प्रशासन हरकत में आया।अदालत ने कड़ा रुख अपनाते हुए कहा था कि यदि 29 मई तक शपथ ग्रहण नहीं कराया गया तो महापौर सुषमा खर्कवाल को व्यक्तिगत रूप से अदालत में उपस्थित होना पड़ेगा। कोर्ट ने महापौर के प्रशासनिक और वित्तीय अधिकार अस्थायी रूप से स्थगित कर दिए थे। मामला नगरीय निकाय चुनाव 2023 से जुड़ा है। वार्ड संख्या-73 फैजुल्लागंज तृतीय से भाजपा प्रत्याशी प्रदीप कुमार शुक्ला उर्फ टिंकू शुक्ला ने चुनाव जीता था। उन्हें 4972 मत मिले थे, जबकि समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी ललित किशोर तिवारी को 3298 वोट प्राप्त हुए थे। चुनाव परिणाम के बाद ललित तिवारी ने अदालत में याचिका दायर कर आरोप लगाया कि भाजपा प्रत्याशी ने नामांकन पत्र के साथ दाखिल शपथ पत्र में वैवाहिक स्थिति को लेकर अधूरी और भ्रामक जानकारी दी थी। सुनवाई के बाद हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ ने 19 दिसंबर 2025 को भाजपा प्रत्याशी का निर्वाचन निरस्त कर दिया और दूसरे स्थान पर रहे ललित किशोर तिवारी को निर्वाचित पार्षद घोषित कर दिया। अदालत के फैसले को चुनौती देते हुए मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचा, लेकिन वहां भी राहत नहीं मिली। इसके बावजूद नगर निगम स्तर पर शपथ ग्रहण की प्रक्रिया लंबित रही। ललित किशोर तिवारी लगातार जिलाधिकारी और महापौर को पत्र लिखकर शपथ ग्रहण कराने की मांग करते रहे। जब मामला दोबारा हाईकोर्ट पहुंचा, तो अदालत ने नगर निगम प्रशासन और महापौर के रवैये पर नाराजगी जताई।अदालत ने साफ कहा कि न्यायालय के आदेश का पालन न करना गंभीर विषय है। थर्सडे को सुनवाई के दौरान न्यायमूर्ति आलोक माथुर और न्यायमूर्ति कमर हसन रिजवी की पीठ ने कहा था कि जब तक निर्वाचित पार्षद को शपथ नहीं दिलाई जाती, तब तक महापौर के सभी प्रशासनिक और वित्तीय अधिकार स्थगित रहेंगे। अदालत ने निर्देश दिया था कि महापौर का कार्यभार जिलाधिकारी और नगर आयुक्त संभालेंगे। अदालत की सख्ती के बाद महापौर सुषमा खर्कवाल ने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए अस्पताल में भर्ती होने की जानकारी दी थी।बाद में शनिवार को अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद उन्होंने रविवार सुबह शपथ ग्रहण कराने की बात कही। नगर निगम प्रशासन ने मामले में विधिक राय भी ली।

Previous Post

“सेल्फी स्टेशन” के जरिए लोगों को सड़क सुरक्षा का संदेश

Next Post

आदर्श कटियार को कांग्रेस ने दी बड़ी जिम्मेदारी

up80.online

up80.online

Related Posts

सिल्वर बेल्स के छात्र ने IIT रुड़की में बनाई जगह
यूपी

सिल्वर बेल्स के छात्र ने IIT रुड़की में बनाई जगह

July 5, 2026
Apna Dal
यूपी

अनुप्रिया पटेल ने 2027 के चुनाव का किया शंखनाद

July 3, 2026
Dr.Sonelal Patel
बड़ी खबर

डॉ सोनेलाल पटेल को क्यों याद करें?

July 2, 2026
Next Post
आदर्श कटियार को कांग्रेस ने दी बड़ी जिम्मेदारी

आदर्श कटियार को कांग्रेस ने दी बड़ी जिम्मेदारी

तेरहवीं का बहिष्कार कर नम आंखों से दी श्रद्धांजलि

तेरहवीं का बहिष्कार कर नम आंखों से दी श्रद्धांजलि

लखनऊ में 31 मई को होगा “अर्जक संघ” का कार्यक्रम

लखनऊ में 31 मई को होगा "अर्जक संघ" का कार्यक्रम

Recommended

दिलीप पटेल

काशी के दिलीप पटेल किसका विकल्प बनेंगे?

2 weeks ago
वैज्ञानिक डॉ संतोष सचान बने अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के सदस्य

वैज्ञानिक डॉ संतोष सचान बने अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के सदस्य

2 years ago
सिल्वर बेल्स के छात्र ने IIT रुड़की में बनाई जगह

सिल्वर बेल्स के छात्र ने IIT रुड़की में बनाई जगह

1 week ago
ज्योति सिंह

बेल्थरा रोड क्षेत्र की बिटिया का ऑडिटर पद पर हुआ चयन

6 months ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

पिछड़ा वर्ग आयोग की बैठक में उठा 68500 शिक्षक भर्ती का मुद्दा

नवंबर-दिसंबर में यूपी सहित पांच राज्यों में चुनाव की तैयारी!

आजमगढ़ का एक लाख का इनामी भानू प्रताप सिंह मुठभेड़ में ढेर

पुलिस मुठभेड़ में अंतरराज्यीय गांजा तस्कर घायल

क्या डीके शिवकुमार के बाद यूपी के इस नेता की खुलेगी किस्मत?

झुका नगर निगम, सपा पार्षद को दिलाई शपथ

Trending

सिल्वर बेल्स के छात्र ने IIT रुड़की में बनाई जगह
यूपी

सिल्वर बेल्स के छात्र ने IIT रुड़की में बनाई जगह

by up80.online
July 5, 2026
0

आर्यन ने नर्सरी से 12वीं तक एक ही स्कूल में की पढ़ाई यूपी, 80 न्यूज़, चंदौली किसी...

Apna Dal

अनुप्रिया पटेल ने 2027 के चुनाव का किया शंखनाद

July 3, 2026
Dr.Sonelal Patel

डॉ सोनेलाल पटेल को क्यों याद करें?

July 2, 2026
दिलीप पटेल

काशी के दिलीप पटेल किसका विकल्प बनेंगे?

June 30, 2026
वीपी सिंह को क्यों याद करे?

वीपी सिंह को क्यों याद करे?

June 25, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

सिल्वर बेल्स के छात्र ने IIT रुड़की में बनाई जगह

अनुप्रिया पटेल ने 2027 के चुनाव का किया शंखनाद

डॉ सोनेलाल पटेल को क्यों याद करें?

काशी के दिलीप पटेल किसका विकल्प बनेंगे?

वीपी सिंह को क्यों याद करे?

“आजादी के क्रांति युगल” पुस्तक में पढ़िये डॉ गया प्रसाद कटियार के संघर्षों की कहानी

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online