प्रमोद कुमार सचान, कानपुर
उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के विचारों को जन-जन तक पहुँचाने और सोशल मीडिया की ताकत को नई धार देने के लिए संगठन का एक और बड़ा विस्तार किया गया है।
उत्तर प्रदेश कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग की चेयरपर्सन शालनी सिंह द्वारा प्रेषित प्रदेश महासचिवों, सचिवों तथा जिला व शहर अध्यक्षों की सूची पर प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने अपनी संस्तुति और स्वीकृति प्रदान की है। इसी क्रम में कानपुर से आदर्श कटियार को प्रदेश महासचिव की कमान दी गयी l
आदर्श कटियार को प्रदेश महासचिव की कमान देने से उनके समर्थकों एवं कानपुरवासियों में काफी खुशी है.











