• About
  • Advertise
  • Contact
Monday, July 20, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home यूपी

अनुप्रिया पटेल ने 2027 के चुनाव का किया शंखनाद

up80.online by up80.online
July 3, 2026
in यूपी, राजनीति
0
Apna Dal

2027 चुनाव की तैयारी में जुटें कार्यकर्ता-अनुप्रिया पटेल

0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

केंद्रीय मंत्री ने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने का किया आह्वान

यूपी80 न्यूज, लखनऊ

अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में पार्टी को और अधिक सशक्त राजनीतिक शक्ति बनाने के लिए अभी से गांव, वार्ड एवं बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने में जुट जाएं। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत, समर्पण और जनता के विश्वास के बल पर अपना दल (एस) आज उत्तर प्रदेश की तीसरी सबसे बड़ी राजनीतिक शक्ति के रूप में स्थापित हो चुका है।

Apna Dal
अनुप्रिया पटेल का स्वागत करती हुईं महिला पदाधिकारी

डॉ. सोनेलाल पटेल की जयंती के अवसर पर आयोजित “जन स्वाभिमान दिवस” कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्रीमती पटेल ने कहा कि जिस दल को कभी राजनीतिक विरोधी “वोट कटवा” कहकर उपहास का विषय बनाते थे, वही आज 13 विधायकों के साथ जनता के मुद्दों को मजबूती से उठाने वाली प्रभावशाली राजनीतिक ताकत बन चुका है।

उन्होंने कहा कि सामाजिक न्याय तथा पिछड़े, दलित, वंचित एवं शोषित वर्गों के अधिकारों की रक्षा करना अपना दल (एस) की मूल विचारधारा है।

इसी उद्देश्य से पार्टी निरंतर देश में जातीय जनगणना, विशेष रूप से ओबीसी की गणना, ओबीसी कल्याण के लिए पृथक मंत्रालय की स्थापना, ओबीसी क्रीमी लेयर की वार्षिक आय सीमा 8 लाख रुपये से बढ़ाकर 15 लाख रुपये किए जाने, प्रतियोगी परीक्षाओं में आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों के साथ कट-ऑफ संबंधी विसंगतियों को समाप्त करने, नीट-पीजी एवं एमबीबीएस के ऑल इंडिया कोटा में ओबीसी आरक्षण का प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित करने तथा 69 हजार शिक्षक भर्ती एवं आउटसोर्सिंग नियुक्तियों में आरक्षण नियमावली का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने की मांग लगातार उठाती रही है।

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न सामाजिक एवं सार्वजनिक क्षेत्रों से जुड़े अनेक प्रतिष्ठित व्यक्तित्वों ने अपना दल (एस) की सदस्यता ग्रहण कर पार्टी की विचारधारा एवं नेतृत्व में विश्वास व्यक्त किया।

इनमें समाजवादी मजदूर सभा के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं निषाद, केवट तथा मल्लाह समाज के अधिकारों के लिए लंबे समय से सक्रिय बृजेश कश्यप, प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता (अक्षय कुमार अभिनीत फिल्म मिशन रानीगंज में अभिनय कर चुके) एवं वैश्य समाज युवा मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौरव प्रतीक तथा सहकारिता विभाग के सेवानिवृत्त जनरल मैनेजर रामरेख वर्मा प्रमुख रूप से शामिल रहे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष आर.पी. गौतम ने की, जबकि कार्यक्रम का संचालन पार्टी के राष्ट्रीय सलाहकार राजेंद्र प्रसाद पाल ने किया।

कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल, डॉ. सोनेलाल पटेल की छोटी बेटी अमन पटेल, पार्टी के सभी विधायक, राष्ट्रीय एवं प्रांतीय पदाधिकारी तथा प्रदेशभर से आए हजारों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

पढ़ते रहिए यूपी80 न्यूज: डॉ.सोनेलाल पटेल को क्यों याद करें?

सेंट जेवियर्स
St Xavier’s School, Belthra Road
Health
Dr Anil Gangwar, DM Gastro
Previous Post

डॉ सोनेलाल पटेल को क्यों याद करें?

Next Post

सिल्वर बेल्स के छात्र ने IIT रुड़की में बनाई जगह

up80.online

up80.online

Related Posts

ग्रीन इलेक्शन पहल के लिए डॉ. हीरा लाल को टाइम्स ऑफ इंडिया इकोप्रेन्योर अवॉर्ड
देश

ग्रीन इलेक्शन पहल के लिए डॉ. हीरा लाल को टाइम्स ऑफ इंडिया इकोप्रेन्योर अवॉर्ड

July 19, 2026
योगासन की कठिन मुद्राओं ने बांधा समां, प्रतिभागियों के संतुलन और लय ने जीता दिल
यूपी

योगासन की कठिन मुद्राओं ने बांधा समां, प्रतिभागियों के संतुलन और लय ने जीता दिल

July 18, 2026
सिल्वर बेल्स के छात्र ने IIT रुड़की में बनाई जगह
यूपी

सिल्वर बेल्स के छात्र ने IIT रुड़की में बनाई जगह

July 5, 2026

Recommended

योगासन की कठिन मुद्राओं ने बांधा समां, प्रतिभागियों के संतुलन और लय ने जीता दिल

योगासन की कठिन मुद्राओं ने बांधा समां, प्रतिभागियों के संतुलन और लय ने जीता दिल

2 days ago
ग्रीन इलेक्शन पहल के लिए डॉ. हीरा लाल को टाइम्स ऑफ इंडिया इकोप्रेन्योर अवॉर्ड

ग्रीन इलेक्शन पहल के लिए डॉ. हीरा लाल को टाइम्स ऑफ इंडिया इकोप्रेन्योर अवॉर्ड

1 day ago
दिलीप पटेल

काशी के दिलीप पटेल किसका विकल्प बनेंगे?

3 weeks ago
वैज्ञानिक डॉ संतोष सचान बने अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के सदस्य

वैज्ञानिक डॉ संतोष सचान बने अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के सदस्य

3 years ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

पिछड़ा वर्ग आयोग की बैठक में उठा 68500 शिक्षक भर्ती का मुद्दा

नवंबर-दिसंबर में यूपी सहित पांच राज्यों में चुनाव की तैयारी!

आजमगढ़ का एक लाख का इनामी भानू प्रताप सिंह मुठभेड़ में ढेर

पुलिस मुठभेड़ में अंतरराज्यीय गांजा तस्कर घायल

क्या डीके शिवकुमार के बाद यूपी के इस नेता की खुलेगी किस्मत?

झुका नगर निगम, सपा पार्षद को दिलाई शपथ

Trending

ग्रीन इलेक्शन पहल के लिए डॉ. हीरा लाल को टाइम्स ऑफ इंडिया इकोप्रेन्योर अवॉर्ड
देश

ग्रीन इलेक्शन पहल के लिए डॉ. हीरा लाल को टाइम्स ऑफ इंडिया इकोप्रेन्योर अवॉर्ड

by up80.online
July 19, 2026
0

यूपी 80 न्यूज़, लखनऊ पर्यावरण संरक्षण और ग्रीन इलेक्शन की अभिनव पहल के लिए वरिष्ठ आईएएस अधिकारी...

योगासन की कठिन मुद्राओं ने बांधा समां, प्रतिभागियों के संतुलन और लय ने जीता दिल

योगासन की कठिन मुद्राओं ने बांधा समां, प्रतिभागियों के संतुलन और लय ने जीता दिल

July 18, 2026
सिल्वर बेल्स के छात्र ने IIT रुड़की में बनाई जगह

सिल्वर बेल्स के छात्र ने IIT रुड़की में बनाई जगह

July 5, 2026
Apna Dal

अनुप्रिया पटेल ने 2027 के चुनाव का किया शंखनाद

July 3, 2026
Dr.Sonelal Patel

डॉ सोनेलाल पटेल को क्यों याद करें?

July 2, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

ग्रीन इलेक्शन पहल के लिए डॉ. हीरा लाल को टाइम्स ऑफ इंडिया इकोप्रेन्योर अवॉर्ड

योगासन की कठिन मुद्राओं ने बांधा समां, प्रतिभागियों के संतुलन और लय ने जीता दिल

सिल्वर बेल्स के छात्र ने IIT रुड़की में बनाई जगह

अनुप्रिया पटेल ने 2027 के चुनाव का किया शंखनाद

डॉ सोनेलाल पटेल को क्यों याद करें?

काशी के दिलीप पटेल किसका विकल्प बनेंगे?

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online