महान क्रांतिकारी की जयंती पर पुस्तक का हुआ विमोचन
यूपी 80 न्यूज़, लखनऊ
शहीद- ए- आज़म भगत सिंह के प्रिय मित्र महान क्रांतिकारी डॉ. गया प्रसाद कटियार (आजन्म कैद, कालापानी) और उनके परिजनों के जीवन संघर्षों पर आधारित पुस्तक *आजादी के क्रांति युगल* का विमोचन कार्यक्रम और प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन उनकी जयंती 20 जून 2026 को बिल्हौर (कानपुर नगर) में क्रांति स्मृति संरक्षण समिति कानपुर द्वारा किया गया।

इस अवसर पर क्रांतिकारी डॉ गया प्रसाद कटियार के पुत्र क्रांति कुमार कटियार और पुस्तक लेखक प्रखर श्रीवास्तव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में पत्रकार बंधुओं ने भाग लिया।
यह पुस्तक अमेजन पर उपलब्ध है। लिंक ये है।
https://www.amazon.in/dp/9347501069









