डॉ आरएस पटेल के पिता का हुआ नेत्रदान
युवा तुर्क, वाराणसी
सरदार सेना तथा जनहित संकल्प पार्टी के संस्थापक व राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. आरएस पटेल के पिता सीताराम पटेल (81वर्ष) का निधन शुक्रवार को हो गया। नेत्रदान प्रोत्साहक व प्रधानाध्यापक चन्द्रबली पटेल की सूचना पर “वाराणसी इंस्टीट्यूट आफ ऑप्टोमेट्री” के प्रिंसिपल डा. अजय कुमार मौर्य के नेतृत्व में एक टीम त्रिमूर्ति हॉस्पिटल पहुंचकर सुबह 9.45 बजे नेत्रदान की प्रक्रिया पूर्ण की।
इस अवसर पर सरदार सेना व जनहित संकल्प पार्टी के बहुत सारे पदाधिकारी व शुभचिंतक उपस्थित थे। डॉ. मौर्य ने बताया की डॉ पटेल के पिता की कार्निया बहुत स्ट्रॉन्ग है। इससे कम से कम तीन अंधे व्यक्तियों के जीवन में रोशनी आयेगी। डॉ पटेल के पिता पिछले कुछ दिनों से बीमार थे.
डा. पटेल वाराणसी के ग्रामसभा भानपुर पट्टी, पिण्डरा वाराणसी के मूल निवासी हैं तथा शिवपुर में सुप्रसिद्ध आरएस होमियो हास्पिटल के संचालक हैं। इनका दाह संस्कार गंगा तट पर स्थित हरिश्चंद्र घाट पर रात्रि 8:00 बजे होगा।










