यूपी80 न्यूज, लखनऊ
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा है कि लोकसभा चुनाव 2024 में सपा-कांग्रेस के झूठा प्रचार की वजह से यूपी में भाजपा की कम सीटें आईं। सपा-कांग्रेस ने झूठा प्रचार किया कि संविधान बदल दिया जाएगा और कमजोर कर दिया जाएगा जिसके झांसे में लोग आ गए।
डिप्टी सीएम मौर्य ने कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को यूपी में 300 से ज्यादा सीटें प्राप्त होंगी। हमने सपा को उपचुनाव में हराया और 2027 की तैयारी है। जनता का हमारे काम को समर्थन है।
डिप्टी सीएम मौर्य ने राणा सांगा विवाद पर कहा कि किसी भी महापुरुष पर बयान नहीं देना चाहिए। हमारा मानना है, सपा सांसद रामजी लाल सुमन को बयान वापस ले लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि वक्फ संशोधन कानून को लेकर सपा-कांग्रेस परेशान हैं। ये तुष्टिकरण की राजनीति करते हैं, इन लोगों ने कभी मुसलमानों का भला नहीं किया। ये कानून गरीब मुसलमानों के पक्ष में है।
पढ़ते रहिए यूपी80 न्यूज: हमारी मंशा हर गांव में खाद्य प्रसंस्करण की कम से कम एक यूनिट लगे: मौर्य
पढ़ते रहिए: गरीबों के उत्थान के लिए मोदी जी ने सम्राट अशोक के मंत्र को आगे बढ़ाया: मौर्य
