यूपी 80 न्यूज़, लखनऊ
बीजेपी के प्रबुद्ध जन संवाद कार्यक्रम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पहुंचे। वहां व्यापारियों के प्रतिनिधि मंडल ने रक्षामंत्री से मिलकर अपनी समस्याएं बताईं।
व्यापारियों ने एक ज्ञापन रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को सौंपा। इसमें उन्होंने कई मांगें रखीं।
उनके मांगपत्र के मुताबिक लखनऊ को बिजली कटौती से मुक्त किया जाना चाहिए। बिजली कटौती से काफी परेशानी होती है। आए दिन मरम्मत के नाम पर पांच-पांच घंटे तक बिजली बंद कर दी जाती है। व्यापार प्रभावित होता है। प्रमुख बाजारों में बिजली के तारों का मकड़जाल होने से हादसों का अंदेशा बना रहता है। हटाया जाना चाहिए। बाजारों में फायर से संबंधित इंतजाम पुख्ता होने चाहिए। अमीनाबाद जैसे बड़े बाजारों में फायर विभाग की एक अतिरिक्त गाड़ी मौजूद रहनी चाहिए। नगर निगम द्वारा व्यस्त बाजारों में ठंडे पानी की मशीनें लगाई जानी चाहिए। आने जाने वालो को पीने का पानी उपलब्ध रहे।
व्यापारियों ने व्यापारी कल्याण बोर्ड के जल्द ही गठन की मांग की। व्यापारियों की समस्याएं बोर्ड के माध्यम से सरकार तक पहुंचाई जा सकें। व्यापारियों की समस्याएं सुनकर रक्षामंत्री ने बिजली विभाग के अधिकारियों को निर्देशित करने की बात कही।
प्रतिनिधिमंडल में उतर प्रदेश कपड़ा उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल अध्यक्ष अशोक मोतियानी, महामंत्री अनिल बजाज, अमित तलवार, प्रभु जालान, श्याम कृषनानी, पुनीत लाल चंदानी, सुशील गुरनानी जितेंद्र अरोड़ा सहित अन्य लोग शामिल रहे।
