आशुतोष निरंजन ने संभाली परिवहन आयुक्त की कुर्सी
केके वर्मा, लखनऊ
आईएएस अफसर आशुतोष निरंजन ने आज परिवहन आयुक्त के पद पर कार्यभार ग्रहण कर लिया। पदभार ग्रहण करने के उपरांत विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर योजनाओं, कार्यक्रमों एवं कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने परिवहन विभाग की प्राथमिकतायें गिनाई और साफ कहा, दायित्व निर्वहन में कोताही कतई बर्दाश्त नहीं कि जायेगी।
आशुतोष निरंजन ने कहा कि नागरिकों के प्रति उत्तरदायित्व को हमें प्राथमिकता देनी है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे दायित्वों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा, पारदर्शिता एवं ईमानदारी के साथ करें तथा शासन की मंशा के अनुरूप कार्य समयबद्ध ढंग से पूर्ण करें।
उन्होंने साफ कहा, कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता या लापरवाही स्वीकार नहीं। लापरवाही या जवाबदेही में कमी की शिकायत प्राप्त होती है, तो संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई होगी। अधिकारी एवं कार्मिक समय से कार्यालय में उपस्थित रहें और दायित्वों का समयबद्ध निस्तारण करें। नागरिकों के प्रति उत्तरदायित्व को प्राथमिकता देते हुए कार्य करें जिससे विभाग के प्रति आमजन में सकारात्मक एवं विश्वसनीय छवि स्थापित हो सके।
पढ़ते रहिए यूपी80 न्यूज- चुनाव खर्च की नहीं दी जानकारी, आयोग ने ठहराया अयोग्य














