समाज में हो रही है प्रशंसा
यूपी 80 न्यूज़, लखनऊ
समाज और प्रदेश का नाम रौशन करने वाली पटेल समाज की बेटियों को सरदार पटेल बौद्धिक विचार मंच ने सम्मानित कर उनका हौसला आफ़ज़ाई किया.

मंच के संस्थापक संरक्षक अरुण कुमार सिन्हा (सेवानिवृत्त आई.ए.एस.) तथा अध्यक्ष डॉ. क्षेत्रपाल गंगवार (पूर्व अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज) द्वारा माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश की हाल में घोषित हाईस्कूल परीक्षा-2026 में प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर कु. कशिश वर्मा (सीतापुर) एवं कु. अंशिका वर्मा (बाराबंकी),

द्वितीय स्थान प्राप्त करने पर कु. अदिति सिंह (बाराबंकी) तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने पर कु. परी वर्मा (बाराबंकी) को तथा इंटरमीडिएट परीक्षा-2026 में प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर कु. शिखा वर्मा (सीतापुर) को आशीर्वाद स्वरूप रुपये दस हजार मात्र (₹10,000 ) की धनराशि प्रदान करने की घोषणा की गई।

कार्यवाहक अध्यक्ष बी.आर. वर्मा (सेवानिवृत्त डी.आई.जी. जेल्स) द्वारा बताया गया कि उक्त मेधावी छात्राओं—कु. कशिश वर्मा, कु. अंशिका वर्मा, कु. अदिति सिंह, कु. परी वर्मा एवं कु. शिखा वर्मा प्रत्येक को 28 अप्रैल को दस हजार मात्र रुपए की धनराशि चेक के माध्यम से प्रेषित कर दी गई.
मंच के इस सराहनीय पहल की समाज में प्रशंसा हो रही है.










