यूपी80 न्यूज, प्रयागराज
जनपद की उतरांव पुलिस ने दहेज हत्या के आरोपित मां -बेटे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बताते चले कि भदवां गांव निवासी अंकित कुमार वर्मा की पत्नी खुशबू (22 वर्ष) 22 अप्रैल को जहरीला पदार्थ निगलने से उसकी मौत हो गई थी।
खुशबू के मायके वालों ने ससुराली जनों पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। उतरांव पुलिस ने 26 अप्रैल को पति अंकित कुमार, सास कंचन देवी पत्नी विजय बहादुर निवासी गण भदवां, थाना उतरांव, प्रयागराज को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
पढ़ते रहिए यूपी80 न्यूज: सोनभद्र- खनन कार्य में लापरवाही, 7 अधिकारियों पर एक्शन










