• About
  • Advertise
  • Contact
Saturday, September 5, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home देश

चुनाव खर्च की नहीं दी जानकारी, आयोग ने ठहराया अयोग्य

up80.online by up80.online
March 6, 2026
in देश, बड़ी खबर, यूपी, राजनीति
0
2022

मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा, उत्तर प्रदेश

0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

छह उम्मीदवारों पर चुनाव आयोग का चला हंटर

यूपी80 न्यूज, लखनऊ

उत्तर प्रदेश में 2022 में हुए विधानसभा चुनाव लड़ने वाले 6 उम्मीदवार भविष्य में कोई भी चुनाव नहीं लड़ पायेंगे। इन उम्मीदवारों ने चुनाव आयोग को अपने चुनाव खर्च की सही जानकारी नहीं दी थी, जिसकी वजह से चुनाव आयोग ने इन्हें अयोग्य करार दिया है। ये नेता अगले तीन साल तक कोई भी चुनाव नहीं लड़ पायेंगे।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा उत्तर प्रदेश राज्य के विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 के निर्वाचन लड़ने वाले 6 अभ्यर्थियों द्वारा अपने निर्वाचन व्यय का लेखा अपेक्षित रीति से दाखिल न करने के कारण इन्हें निर्वाचन लड़ने से अयोग्य घोषित किया गया है।

उन्होंने बताया कि नियमानुसार व्यय लेखा दाखिल न करने वाले 6 अभ्यर्थियों को लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 10क के अनुसरण में जारी किये गये आदेश की तारीख 25 फरवरी 2026 से 03 वर्ष की अवधि के लिये संसद के किसी भी सदन अथवा राज्य/संघ राज्य क्षेत्र की विधानसभा अथवा विधान परिषद का सदस्य चुने जाने अथवा होने के लिये अयोग्य करार दिया गया है।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 78 के अनुसार, किसी निर्वाचन में, निर्वाचन लड़ने वाले समस्त अभ्यर्थियों को निर्वाचन के परिणाम की घोषणा से 30 दिनों के अन्दर अपने निर्वाचन व्यय का लेखा से संबंधित सभी वाउचर नियमानुसार जिला निर्वाचन अधिकारी के पास जमा करना होता है।

उन्होंने बताया कि 6 अभ्यर्थियों ने भारत निर्वाचन आयोग का सम्यक नोटिस मिलने के उपरांत भी न तो कोई कारण बताया और न ही कोई स्पष्टीकरण दिया है।

इन उम्मीदवारों को किया गया अयोग्य:

(1) 112-बिसौली (अ.जा.) विधानसभा क्षेत्र से श्रीमती प्रज्ञा यशोदा, ग्राम पिसनहारी, पोस्ट-मुडिया धुरेकी, तहसील-बिसौली, जनपद-बदायूं।

(2) 112-बिसौली (अ.जा.) विधानसभा क्षेत्र से श्री सुरेन्द्र, ग्राम-लभारी, पोस्ट-नगरा बारह, तहसील-बिसौली, जनपद-बदायूं।

(3) 113-सहसवान विधानसभा क्षेत्र से श्री अनिल कुमार, 23क आजाद रोड, चन्दौसी, जनपद-सम्भल।

(4) 116-शेखूपुर विधानसभा क्षेत्र से श्रीमती ममता देवी, ग्राम व पोस्ट-सराय पिपरिया, तहसील-दातागंज, जनपद-बदायूं।

(5) 117-दातागंज विधानसभा क्षेत्र से श्री ओमवीर, ग्राम-खजुरारा, पुख्ता, तहसील व जनपद – बदायूं।

(6) 117-दातागंज विधानसभा क्षेत्र से श्री मुन्ना लाल, 16/1 हसनपुर खेवली, पोस्ट-हसनपुर खेवली, जनपद-लखनऊ

पढ़ते रहिए यूपी80 न्यूज: सीएम योगी सिंगापुर से भारी निवेश ला रहे हैं यूपी

पढ़ते रहिए: मत्स्य क्षेत्र में 30 कंपनियां करेंगी 1400 करोड़ से अधिक का निवेश

Health
Dr Anil Gangwar, DM Gastro
चरक हॉस्पिटल
चरक पॉली क्लिनिक, बिन्दौआ, रायबरेली रोड
Gorakhpur
Dr HN Patel, Ramrati Hospital
Previous Post

कृषक जातियों की समस्याओं का समाधान करेगी “भारतीय समतामूलक महासभा”

Next Post

एसआईआर: एनजीएसपी पर आईं 92,497 शिकायतें 

up80.online

up80.online

Related Posts

ब्रजेश पाठक और उनकी पत्नी नम्रता पाठक
अखिलेश यादव

जीजाजी मत होइए नाराज, मैं अपने भविष्य को लेकर चिंतित हूं

September 1, 2026
Uttar Pradesh
अन्य राज्य

यूपी में बिहार जैसा चुनावी ब्रह्मास्त्र ! मातृ शक्ति को 50 हजार की सौगात!

August 13, 2026
पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला
अन्य राज्य

पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

August 13, 2026
Next Post
चुनाव आयोग

एसआईआर: एनजीएसपी पर आईं 92,497 शिकायतें 

CSE 2025

परचून की दुकान, इंस्पेक्टर, चपरासी व प्रिंसिपल के बच्चों ने सिविल सर्विसेज एग्जाम पास किया

जदयू

निशांत कुमार ने ली जदयू की सदस्यता, यूपी में खुशी की लहर  

Recommended

ब्रजेश पाठक और उनकी पत्नी नम्रता पाठक

जीजाजी मत होइए नाराज, मैं अपने भविष्य को लेकर चिंतित हूं

4 days ago
दिलीप पटेल

काशी के दिलीप पटेल किसका विकल्प बनेंगे?

2 months ago
BSP

रसड़ा से विधायक उमाशंकर सिंह को बसपा सुप्रीमो मायावती ने बनाया विधान मंडल दल का नेता

5 years ago
किशोरी

प्रेमी से बात करने पर रोका तो किशोरी ने उठाया खौफनाक कदम

3 weeks ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

अयोध्या विकास प्राधिकरण के ओएसडी वाराणसी का नगर मजिस्ट्रेट नियुक्त

डॉ सोनेलाल पटेल को क्यों याद करें?

काशी के दिलीप पटेल किसका विकल्प बनेंगे?

आजम खान के खिलाफ मुकदमे लड़ रहे 6 शासकीय अधिवक्ताओं की सेवा समाप्त

पिछड़ा वर्ग आयोग की बैठक में उठा 68500 शिक्षक भर्ती का मुद्दा

नवंबर-दिसंबर में यूपी सहित पांच राज्यों में चुनाव की तैयारी!

Trending

ब्रजेश पाठक और उनकी पत्नी नम्रता पाठक
अखिलेश यादव

जीजाजी मत होइए नाराज, मैं अपने भविष्य को लेकर चिंतित हूं

by up80.online
September 1, 2026
0

डिप्टी सीएम के साले ने सपा की सरकार बनवाने की घोषणा की यूपी80 न्यूज, लखनऊ चुनावी साल...

Uttar Pradesh

यूपी में बिहार जैसा चुनावी ब्रह्मास्त्र ! मातृ शक्ति को 50 हजार की सौगात!

August 13, 2026
पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

August 13, 2026
किशोरी

प्रेमी से बात करने पर रोका तो किशोरी ने उठाया खौफनाक कदम

August 13, 2026
कौशल पटेल, इसरो

पान की दुकान से ISRO तक पहुंचा किसान का बेटा

August 13, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

जीजाजी मत होइए नाराज, मैं अपने भविष्य को लेकर चिंतित हूं

यूपी में बिहार जैसा चुनावी ब्रह्मास्त्र ! मातृ शक्ति को 50 हजार की सौगात!

पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

प्रेमी से बात करने पर रोका तो किशोरी ने उठाया खौफनाक कदम

पान की दुकान से ISRO तक पहुंचा किसान का बेटा

बिना मान्यता मैरिज हॉल में चल रहा था स्कूल!

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online