• About
  • Advertise
  • Contact
Thursday, April 2, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home अन्य राज्य

अमित शाह का दावा- मोदी सरकार में पिछड़े समाज के 27 परसेंट हैं मंत्री

अपना दल के संस्थापक डॉ. सोनेलाल पटेल की जयंती पर जुटे एनडीए के दिग्गज

up80.online by up80.online
July 2, 2023
in अन्य राज्य, दिल्ली, देश, बड़ी खबर, बिहार, यूपी, राजनीति
0
अमित शाह

डॉ. सोनेलाल पटेल की जयंती पर जुटे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सहित एनडीए के दिग्गज

0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

यूपी80 न्यूज, लखनऊ

अपना दल के संस्थापक डॉ. सोनेलाल पटेल Dr Sonelal Patel की जयंती के अवसर पर रविवार को लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित ‘जन स्वाभिमान दिवस’ समारोह में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह सहित एनडीए और भाजपा के कद्दावर नेता जुटे। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह Amit Shah का अपना दल एस की राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल Anupriya Patel ने जोरदार स्वागत किया। पटेल जयंती पर जहां सोनेलाल पटेल के कार्यों और सिद्धान्तों की तारीफ हुई, वहीं परोक्ष रूप से लोकसभा चुनाव के लिये तैयारी का शंखनाद भी एनडीए ने कर दिया।

डॉ.सोनेलाल पटेल
अपना दल संस्थापक डॉ.सोनेलाल पटेल को श्रद्धांजलि देते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ

समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री रामदास आठवले, निषाद पार्टी के मुखिया डॉ. संजय निषाद सहित कई मंत्री मौजूद रहे। समारोह में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होने के बड़े सियासी मायने निकाले जा रहे हैं। उत्तर प्रदेश की बदौलत ही दिल्ली का तख्त नसीब हो सकता है। मोदी हैट्रिक लगा सकें, इसके लिए उत्तर प्रदेश की मदद बहुत जरुरी है। बूंद बूंद से सागर बनता है। सहयोगी दलों का उत्तर प्रदेश में खासी पैठ और वोट बैंक है।

अमित शाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, लखनऊ

2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा व अपना दल ने 75 सीटों पर जीत हासिल की थी। इसी तरह 2019 के लोकसभा चुनाव में सपा-बसपा गठबंधन के बावजूद यूपी में भाजपा और अपना दल एस ने मिलकर लोकसभा की 64 सीटें जीती थीं। आज केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले और प्रदेश सरकार के मंत्री संजय निषाद ने भी कार्यक्रम में आकर एकजुटता का संदेश दिया। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ CM Yogi Adityanath ने भी अपने सहयोगी दलों की तारीफ की है।

गृह मंत्री ने 2024 में 300 पार की सरकार का आह्वान किया:

इस अवसर पर अमित शाह ने अपना दल के कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि 2024 के चुनाव में अपना दल, बीजेपी और निषाद पार्टी मिलकर उत्तर प्रदेश की सभी सीटों पर हमारा कमल खिलायें। उन्होंने अबकी बार 300 पार की सरकार का आह्वान किया। अनुप्रिया पटेल और अपना दल के साथ भाजपा के रिश्ते कितने मजबूत हैं, इसका भी उन्होंने संदेश दे दिया। अमित शाह ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में चार चुनाव अपना दल और भाजपा ने लड़े। सभी चुनाव में बड़ी जीत हासिल की।

विपक्ष को विघटनकारी शक्ति बताया:

अमित शाह ने सपा-बसपा कांग्रेस को विघटनकारी शक्तियां बताते हुए कहा कि यूपी में मोदी की भेजी हुई सभी गरीब कल्याण की योजनाओं को यूपी शासन गरीब व्यक्ति तक पहुंचा रहा है।

पिछड़ा समाज की हितैषी है भाजपा: अमित शाह

भाजपा पिछड़े समाज की कितनी बड़ी हितैषी है, यह जताने के लिए केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि देश में पहली बार मोदी सरकार में 27 परसेंट मंत्री पिछड़े समाज से हैं। भाजपा ने पिछड़ा समाज के लिए राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग को संवैधानिक मान्यता देने का काम किया है। देश में पहली बार एनडीए गठगबंधन में सबसे अधिक सांसद-विधायक पिछड़ा समाज से आए हैं। पिछड़ा वर्ग के छात्र-छात्राओं के लिए एमबीबीएस, एमडी के दाखिलों में 27 फीसदी आरक्षण दिया गया है। नीट के एग्जाम में ओबीसी को आरक्षण देने का काम किया है। ट्यूटशन फीस माफ की है। पेट्रोल और गैस एजेंसी में भी 27 फीसदी आरक्षण दिया गया है।

गृह मंत्री ने अपने भाषण की शुरुआत में दलित पिछड़ा और कानून व्यवस्था पर बोलते हुए योगी सरकार के कामों की भी प्रशंसा की। सीएम योगी कानून व्यवस्था को पटरी पर लेकर आए हैं। इनकाक धन्यवाद देता हूं।

इस अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, दोनों डिप्टी सीएम केशव मौर्य, ब्रजेश पाठक, बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले, प्रदेश के संसदीय कार्य और वित्त मंत्री सुरेश खन्ना, मंत्री सूर्य प्रताप शाही, नन्द गोपाल नन्दी, संजय निषाद, आशीष पटेल समेत अनेक मंत्री, बीजेपी और अपना दल एस के विधायक, सांसद उपस्थित रहे।

Coaching
Pandey Classes, Prayagraj
सिल्वर बेल्स स्कूल
सिल्वर बेल्स स्कूल, चकिया, चंदौली
Previous Post

‘बुआ’ ने ‘भतीजे’ को दी जन्मदिन की बधाई, साथ आईं तो तगड़ी होगी लड़ाई!

Next Post

नीति के विरुद्ध स्थानांतरण, सुपरवाइजर एसोसिएशन ने किया विरोध

up80.online

up80.online

Related Posts

Modi
यूपी

केरोसिन तेल की सप्लाई होगी आसान, केंद्र सरकार का बड़ा फैसला

March 29, 2026
पंकज चौधरी
यूपी

मंत्री आशीष पटेल व शिवपाल सिंह यादव के पड़ोसी होंगे पंकज चौधरी

March 20, 2026
Union
यूपी

मौलिक अधिकारों से वंचित नगर विकास विभाग के कर्मचारी

March 18, 2026
Next Post
UP politics

नीति के विरुद्ध स्थानांतरण, सुपरवाइजर एसोसिएशन ने किया विरोध

Kashi

डाकिया से घर बैठे प्राप्त करें काशी विश्वनाथ मंदिर का प्रसाद

लाइट

बेल्थरारोड में लगातार बिजली कटौती से जनता त्रस्त

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

पंकज चौधरी

केंद्रीय मंत्री पकज चौधरी की मांग-न्यायिक सेवा में ओबीसी आरक्षण लागू हो

4 years ago
Modi

केरोसिन तेल की सप्लाई होगी आसान, केंद्र सरकार का बड़ा फैसला

4 days ago
पंकज चौधरी

मंत्री आशीष पटेल व शिवपाल सिंह यादव के पड़ोसी होंगे पंकज चौधरी

2 weeks ago
ज्योति सिंह

बेल्थरा रोड क्षेत्र की बिटिया का ऑडिटर पद पर हुआ चयन

2 months ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Nitish Kumar Samajwadi Party Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

एसआईआर: एनजीएसपी पर आईं 92,497 शिकायतें 

चुनाव खर्च की नहीं दी जानकारी, आयोग ने ठहराया अयोग्य

कृषक जातियों की समस्याओं का समाधान करेगी “भारतीय समतामूलक महासभा”

कुशवाहा जाएंगे राज्यसभा, 5 मार्च को करेंगे नामांकन

इजराइल में 6,004 यूपी के श्रमिक, परिजनों में बढ़ी चिंता

सीएम योगी सिंगापुर से भारी निवेश ला रहे यूपी

Trending

Modi
यूपी

केरोसिन तेल की सप्लाई होगी आसान, केंद्र सरकार का बड़ा फैसला

by up80.online
March 29, 2026
0

ईरान-इजरायल युद्ध की वजह से ऊर्जा संकट के मद्देनजर केंद्र सरकार का बड़ा फैसला यूपी80 न्यूज, नई...

पंकज चौधरी

मंत्री आशीष पटेल व शिवपाल सिंह यादव के पड़ोसी होंगे पंकज चौधरी

March 20, 2026
Union

मौलिक अधिकारों से वंचित नगर विकास विभाग के कर्मचारी

March 18, 2026
यूनियन

राज्य कर्मचारियों को परेशान कर रही है सरकार: तिवारी

March 11, 2026
मयंक जायसवाल

पत्रकार अशोक जायसवाल के भतीजे के विवाह समारोह में विभिन्न क्षेत्रों की हस्तियों ने दिया आशीष

March 11, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

केरोसिन तेल की सप्लाई होगी आसान, केंद्र सरकार का बड़ा फैसला

मंत्री आशीष पटेल व शिवपाल सिंह यादव के पड़ोसी होंगे पंकज चौधरी

मौलिक अधिकारों से वंचित नगर विकास विभाग के कर्मचारी

राज्य कर्मचारियों को परेशान कर रही है सरकार: तिवारी

पत्रकार अशोक जायसवाल के भतीजे के विवाह समारोह में विभिन्न क्षेत्रों की हस्तियों ने दिया आशीष

दरोगा भर्ती परीक्षा की तिथि जारी, इस दिन डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online