• About
  • Advertise
  • Contact
Wednesday, January 14, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home यूपी अखिलेश यादव

‘बुआ’ ने ‘भतीजे’ को दी जन्मदिन की बधाई, साथ आईं तो तगड़ी होगी लड़ाई!

अखिलेश यादव के जन्मदिन पर बसपा सुप्रीमो के बधाई संदेश से असमंज में राजनीतिक पंडित

up80.online by up80.online
July 2, 2023
in अखिलेश यादव, यूपी, राजनीति, सपा
0
Uttar Pradesh

बसपा सुप्रीमो मायावती व सपा प्रमुख अखिलेश यादव

0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

यूपी80 न्यूज, लखनऊ

लोकसभा चुनाव 2019 के बाद एक बार फिर समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी करीब आ सकती हैं। शनिवार को बसपा सुप्रीमो मायावती ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव को जन्मदिन की बधाई दी। इसके राजनीतिक मायने निकाले जा रहे हैं। हालांकि जन्मदिन के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी अखिलेश यादव को बधाई दी है, लेकिन राजनीतिक गलियारों में चर्चा बुआ व भतीजे की ही है। बसपा सुप्रीमो के इस पैतरे से राजनीतिक पंडित भी असमंजस में पड़ गए हैं।

समाजवादी पार्टी के प्रमुख व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव को आज उनके जन्मदिन पर उन्हें व उनके परिवार वालों को हार्दिक बधाई तथा उनकी अच्छी सेहत के साथ लम्बी उम्र की शुभकामनायें।

— Mayawati (@Mayawati) July 1, 2023

चर्चा है कि बुआ ने जन्मदिन के बहाने भतीजे को मनाने की कोशिश की है। बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती ने ट्वीट के जरिए समाजवादी पार्टी के प्रमुख और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को जन्मदिन पर उन्हें व उनके परिवारवालों को बधाई और उनकी अच्छी सेहत के साथ लंबी उम्र की शुभकामनाएं दी।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी को जन्मदिन की बधाई!

प्रभु श्री राम से आपके उत्तम स्वास्थ्य की कामना है।

— Yogi Adityanath (मोदी का परिवार) (@myogiadityanath) July 1, 2023

सियासी जानकार कहते हैं कि भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ 2024 के लोकसभा चुनाव में विपक्षी दल एक मंच पर आ रहे हैं, बहुजन समाज पार्टी अकेले दम पर चुनाव लड़ने की बात कह रही हैं। लेकिन अखिलेश यादव के जन्मदिन पर ट्वीट कर मायावती की तरफ से बधाई दिए जाने से संकेत मिल रहे हैं कि बसपा सुप्रीमो भी भाजपा के खिलाफ विपक्षी दलों के साथ शामिल हो सकती हैं। अगर ऐसा हुआ तो उत्तर प्रदेश में कांग्रेस और सपा के साथ बसपा के आने से भाजपा को बड़ा झटका लग सकता है। लडाई तगड़ी हो सकती है।

बसपा सुप्रीमो की तरफ से साफ किया गया था कि बहुजन समाज पार्टी 2024 लोकसभा चुनाव अकेले दम पर लड़ेगी, लेकिन राजनीति में कुछ भी असंभव नहीं। 2019 लोकसभा चुनाव के बाद मायावती और अखिलेश के बीच रिश्तों में दरार पड़ गई थी। लेकिन इस बधाई संदेश से संकेत मिल रहा है कि बसपा सुप्रीमो मायावती इसे भरना चाहती हैं। यह उनके ट्वीट से साफ झलक रहा है। हालांकि अभी यह कहना जल्दबाजी होगी कि लोकसभा चुनाव में मायावती विपक्षी दलों के साथ खड़ी होंगी या अकेले दम पर चुनावी मैदान में उतरेंगी।

Grains
Organic grains, Lucknow
Coaching
Pandey Classes, Prayagraj
Previous Post

डॉ.पवन सचान बने एससीईआरटी के निदेशक

Next Post

अमित शाह का दावा- मोदी सरकार में पिछड़े समाज के 27 परसेंट हैं मंत्री

up80.online

up80.online

Related Posts

जिलाध्यक्ष भुल्लन वर्मा का हाल जानने केजीएमयू पहुँचे पंकज चौधरी
यूपी

जिलाध्यक्ष भुल्लन वर्मा का हाल जानने केजीएमयू पहुँचे पंकज चौधरी

January 12, 2026
हज यात्रा
यूपी

हज यात्रियों की सुविधाओं का जायजा लेने सऊदी अरब रवाना हुए मंत्री दानिश आजाद

January 10, 2026
रिसिया
यूपी

डॉ.मिथलेश चौधरी का रिसिया ट्रांसफर

January 10, 2026
Next Post
अमित शाह

अमित शाह का दावा- मोदी सरकार में पिछड़े समाज के 27 परसेंट हैं मंत्री

UP politics

नीति के विरुद्ध स्थानांतरण, सुपरवाइजर एसोसिएशन ने किया विरोध

Kashi

डाकिया से घर बैठे प्राप्त करें काशी विश्वनाथ मंदिर का प्रसाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

OBC

ओबीसी आरक्षण को लेकर सरदार पटेल बौ.वि.मंच ने किया सराहनीय कार्य

6 days ago
Mau

पंकज चौधरी के स्वागत में गूंजा-महाराजगंज की तरह मऊ भी होगा माफिया मुक्त

1 week ago
रिसिया

डॉ.मिथलेश चौधरी का रिसिया ट्रांसफर

4 days ago
जिलाध्यक्ष भुल्लन वर्मा का हाल जानने केजीएमयू पहुँचे पंकज चौधरी

जिलाध्यक्ष भुल्लन वर्मा का हाल जानने केजीएमयू पहुँचे पंकज चौधरी

2 days ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

प्लेग पीड़ित बच्चे का इलाज कराने के दौरान बीमार होने से माता सावित्रीबाई फुले का निधन हुआ

एसआईआर: गांव-गांव जाकर काटे गए वोटों की जांच करेगी कांग्रेस

यूपी में फिर बढ़ी एसआईआर की समय सीमा

राष्ट्र प्रेरणा स्थल पर तीन विभूतियों की प्रतिमा का अनावरण

26 दिसंबर से बढ़ जाएगा रेलवे किराया, इतनी होगी वृद्धि

2027 फतह के लिए एसआईआर में जुटना जरूरी- नड्‌डा

Trending

New Delhi
दिल्ली

गांधीप्रेन्योर्स 2.0” जैसे कार्यक्रम युवा उद्यमियों के लिये बेहतर प्लेटफार्म साबित होगा- नित्या पाठक 

by up80.online
January 13, 2026
0

गांधीप्रेन्योर्स 1.0” कार्यक्रम के विजेताओं को  बिहार सरकार ने लाखों के सीड फण्ड दिये है- आवर मिट्टी...

जिलाध्यक्ष भुल्लन वर्मा का हाल जानने केजीएमयू पहुँचे पंकज चौधरी

जिलाध्यक्ष भुल्लन वर्मा का हाल जानने केजीएमयू पहुँचे पंकज चौधरी

January 12, 2026
हज यात्रा

हज यात्रियों की सुविधाओं का जायजा लेने सऊदी अरब रवाना हुए मंत्री दानिश आजाद

January 10, 2026
रिसिया

डॉ.मिथलेश चौधरी का रिसिया ट्रांसफर

January 10, 2026
रमाशंकर राजभर

नाम “सांसद खेल प्रतियोगिता”, लेकिन सांसद को ही कर दिया गया नजरअंदाज!

January 9, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

गांधीप्रेन्योर्स 2.0” जैसे कार्यक्रम युवा उद्यमियों के लिये बेहतर प्लेटफार्म साबित होगा- नित्या पाठक 

जिलाध्यक्ष भुल्लन वर्मा का हाल जानने केजीएमयू पहुँचे पंकज चौधरी

हज यात्रियों की सुविधाओं का जायजा लेने सऊदी अरब रवाना हुए मंत्री दानिश आजाद

डॉ.मिथलेश चौधरी का रिसिया ट्रांसफर

नाम “सांसद खेल प्रतियोगिता”, लेकिन सांसद को ही कर दिया गया नजरअंदाज!

वैकेंसी आ गई, लेकिन गोंड समाज का नहीं बन रहा जाति प्रमाण पत्र

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online