• About
  • Advertise
  • Contact
Tuesday, May 19, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home अन्य राज्य

डाकिया से घर बैठे प्राप्त करें काशी विश्वनाथ मंदिर का प्रसाद

देश के किसी भी कोने में घर बैठे प्रसाद मंगाने की सुविधा

up80.online by up80.online
July 3, 2023
in अन्य राज्य, दिल्ली, देश, बिहार, यूपी
0
Kashi

श्री काशी विश्वनाथ धाम कॉरिडोर

0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

यूपी80 न्यूज, वाराणसी

श्री काशी विश्वनाथ मंदिर Shree Kashi Vishwanath Mandir का प्रसाद Prasad डाक विभाग के माध्यम से 251 रूपये का ई-मनी आर्डर भेजकर घर बैठे प्राप्त कर सकते हैं। इस बार का सावन अधिमास के कारण बेहद खास है। सावन में हर किसी की इच्छा होती है कि वह भगवान  शिव के ज्योतिर्लिङ्ग स्वरूप का दर्शन और आशीर्वाद स्वरुप प्रसाद पा सके।

पीएमजी वाराणसी केके यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा काशी विश्वनाथ कॉरिडोर के उद्घाटन बाद काशी विश्वनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं की संख्या में काफी वृद्धि हुई है। परन्तु कुछ श्रद्धालु चाहकर भी श्री काशी विश्वनाथ मंदिर का दर्शन नहीं कर पाते। अब ऐसे श्रद्धालुओं को निराश होने की आवश्यकता नहीं है। डाक विभाग की स्पीड पोस्ट सेवा के माध्यम से लोग देश के किसी भी कोने में घर बैठे श्री काशी विश्वनाथ मंदिर का प्रसाद प्राप्त कर सकते हैं। सावन माह में डाक विभाग ने इसके लिए विशेष प्रबंध किये हैं।

डाक विभाग और श्री काशी विश्वनाथ मंदिर ट्रस्ट के बीच हुये एक एग्रीमेण्ट के तहत देश के किसी भी कोने में रह रहे श्रद्धालु स्पीड पोस्ट से श्री काशी विश्वनाथ मंदिर का प्रसाद मंगा सकते हैं। अपने नजदीकी डाकघर से मात्र 251 रूपये का इलेक्ट्रानिक मनीआर्डर प्रवर अधीक्षक डाकघर, वाराणसी पूर्वी मंडल-221001 के नाम भेजना होगा। ई-मनीऑर्डर प्राप्त होते ही डाक विभाग द्वारा तत्काल दिए गए पते पर स्पीड पोस्ट द्वारा प्रसाद भेज दिया जाएगा। डिब्बा बंद प्रसाद टेंपर प्रूफ इनवेलप में होगा, जिसके ऊपर वाराणसी के घाट पर जारी डाक टिकट की प्रतिकृति भी अंकित होगी। इससे किसी भी तरह की छेड़छाड़ नहीं की जा सकती है। इसके अलावा इसे मात्र 201 में वाराणसी सिटी डाकघर के काउंटर से भी प्राप्त किया जा सकता है।

प्रसाद में श्री काशी विश्वनाथ ज्योतिर्लिङ्ग की छवि, महामृत्युंजय यंत्र, श्री शिव चालीसा, 108 दाने की रुद्राक्ष की माला, बेलपत्र, माता अन्नपूर्णा से भिक्षाटन करते भोले बाबा की छवि अंकित सिक्का, भभूति, रक्षा सूत्र, रुद्राक्ष मनका, मेवा, मिश्री का पैकेट इत्यादि शामिल हैं। सूखा होने के कारण यह प्रसाद लम्बे समय तक उपयोग में बना रहता है।

सिल्वर बेल्स स्कूल
सिल्वर बेल्स स्कूल, चकिया, चंदौली
NCPS
न्यू सेंट्रल पब्लिक स्कूल
Previous Post

नीति के विरुद्ध स्थानांतरण, सुपरवाइजर एसोसिएशन ने किया विरोध

Next Post

बेल्थरारोड में लगातार बिजली कटौती से जनता त्रस्त

up80.online

up80.online

Related Posts

राज्यमंत्री दानिश आज़ाद अंसारी ने सरकारी आवास से सचिवालय तक का सफर बाइक से किया
यूपी

राज्यमंत्री दानिश आज़ाद अंसारी ने सरकारी आवास से सचिवालय तक का सफर बाइक से किया

May 15, 2026
योगी मंत्रिमंडल का विस्तार, 6 नए मंत्री बने
यूपी

योगी मंत्रिमंडल का विस्तार, 6 नए मंत्री बने

May 10, 2026
बीजेपी
अखिलेश यादव

गंगोत्री से गंगा सागर तक खिला कमल

May 5, 2026
Next Post
लाइट

बेल्थरारोड में लगातार बिजली कटौती से जनता त्रस्त

UP politics

परिवहन विभाग में 1649 संविदा परिचालकों की होगी भर्ती

CM Yogi

योगी सरकार ने 150 पीसीएस अधिकारियों का किया तबादला, बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

राज्यमंत्री दानिश आज़ाद अंसारी ने सरकारी आवास से सचिवालय तक का सफर बाइक से किया

राज्यमंत्री दानिश आज़ाद अंसारी ने सरकारी आवास से सचिवालय तक का सफर बाइक से किया

3 days ago
योगी मंत्रिमंडल का विस्तार, 6 नए मंत्री बने

योगी मंत्रिमंडल का विस्तार, 6 नए मंत्री बने

1 week ago
Court

फर्जी एनकाउंटर में मारे गए 10 सिखों के मामले में 43 पुलिसकर्मियों को 7-7 साल की सजा

3 years ago
BSP

सिपहसलार वर्मा जी को साइड कर रही हैं बहन जी

6 years ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

राज्य कर्मचारियों को परेशान कर रही है सरकार: तिवारी

दरोगा भर्ती परीक्षा की तिथि जारी, इस दिन डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

परचून की दुकान, इंस्पेक्टर, चपरासी व प्रिंसिपल के बच्चों ने सिविल सर्विसेज एग्जाम पास किया

एसआईआर: एनजीएसपी पर आईं 92,497 शिकायतें 

चुनाव खर्च की नहीं दी जानकारी, आयोग ने ठहराया अयोग्य

कृषक जातियों की समस्याओं का समाधान करेगी “भारतीय समतामूलक महासभा”

Trending

राज्यमंत्री दानिश आज़ाद अंसारी ने सरकारी आवास से सचिवालय तक का सफर बाइक से किया
यूपी

राज्यमंत्री दानिश आज़ाद अंसारी ने सरकारी आवास से सचिवालय तक का सफर बाइक से किया

by up80.online
May 15, 2026
0

यूपी 80 न्यूज़, लखनऊ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा ऊर्जा संरक्षण एवं पेट्रोलियम उत्पादों की खपत कम करने...

योगी मंत्रिमंडल का विस्तार, 6 नए मंत्री बने

योगी मंत्रिमंडल का विस्तार, 6 नए मंत्री बने

May 10, 2026
बीजेपी

गंगोत्री से गंगा सागर तक खिला कमल

May 5, 2026
पटेल

सउदी में इकलौते बेटे रंग बहादुर पटेल की मौत, परिवार में मचा कोहराम

May 2, 2026
बेटियां

टॉपर बेटियों को सरदार पटेल बौद्धिक मंच ने सम्मानित किया

May 1, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

राज्यमंत्री दानिश आज़ाद अंसारी ने सरकारी आवास से सचिवालय तक का सफर बाइक से किया

योगी मंत्रिमंडल का विस्तार, 6 नए मंत्री बने

गंगोत्री से गंगा सागर तक खिला कमल

सउदी में इकलौते बेटे रंग बहादुर पटेल की मौत, परिवार में मचा कोहराम

टॉपर बेटियों को सरदार पटेल बौद्धिक मंच ने सम्मानित किया

प्रदेश अध्यक्ष की अगुवाई में बेटी को आर्थिक मदद  

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online