• About
  • Advertise
  • Contact
Sunday, July 26, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home बड़ी खबर

ग़ाज़ीपुर में दो युवकों की गोली मारकर हत्या, ग्रामीणों में नाराजगी

घर से बुलाकर अपराधियों ने दिया वारदात को अंजाम

up80.online by up80.online
March 21, 2025
in बड़ी खबर, यूपी
0
ग़ाज़ीपुर में दो युवकों की गोली मारकर हत्या, ग्रामीणों में नाराजगी
0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

यूपी80 न्यूज़, ग़ाज़ीपुर

पूर्वांचल में अपराध थमने का नाम नहीं ले रहा है। यूपी के गाजीपुर में शुक्रवार को घर से बुलाकर दो युवकों को मौत के घाट उतार दिया गया। घटना खानपुर थाना क्षेत्र के उचौरी गांव के मलदहिया बगीचे के पास सुबह करीब साढ़े 11 बजे हुई।

क्षेत्र में गोली की आवाज सुनते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे, जहाँ उन्होंने देखा कि बगीचे में दो युवक मृत पड़े हैं। ग्रामीणों की सूचना पर सैदपुर और खानपुर थाने की फोर्स भी मौके पर पहुंची। इस घटना से क्षेत्र वासियों में गहरी नाराजगी है। शव को कब्जे में लेने में पुलिस को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। परिजन और ग्रामीण मौके पर डीएम को बुलाने की मांग करते हुए एंबुलेंस के आगे खड़े हो गए। पुलिस ने किसी तरह लोगों को समझाबुझाकर शांत किया।

http://up80.online/wp-content/uploads/2025/03/VID_20250321_165538.mp4

बताया जाता है कि चिलौना कला गांव निवासी 18 वर्षीय अमन चौहान पुत्र जय प्रकाश चौहान और 20 वर्षीय अनुराग सिंह उर्फ धोनी पुत्र संजय सिंह शुक्रवार की सुबह गांव में ही थे। इसी बीच दो बाइकों से दो युवक पहुंचे और अमन और अनुराग को अपने साथ लेकर चले गए। कुछ देर बाद लोगों ने मलदहिया बगीचे में कई राउंड गोली चलने की आवाज सुनी तो दौड़कर मौके पर गए। वहां ग्रामीणों ने देखा कि अमन और अनुराग का खून से लथपथ शव पड़ा है। दोनों के सिर में गोली मारी गई थी। दोनों को बाइक से लाने वाले युवक फरार हो चुके थे। तत्काल मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। जब तक फोर्स पहुंचती मौके पर भारी भीड़ जुट गई।

हत्या का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं है। एसपी डॉ. ईरज राजा का कहना है कि जांच की जा रही है। प्रथम दृष्ट्या आपसी रंजिश का मामला सामने आ रहा है।

बेल्थरा रोड

बाबा विश्वनाथ फॉर्मेसी कॉलेज, बेल्थरा रोड
बाबा विश्वनाथ फॉर्मेसी कॉलेज, बेल्थरा रोड
Previous Post

यूपी में ‘विधायक जी’ का घटेगा रुतबा,,,

Next Post

गर्मी में शुद्ध पेयजल की आपूर्ति हेतु आरो का मरम्मत कार्य शुरू

up80.online

up80.online

Related Posts

इनरव्हील क्लब ओबरा की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रियंका सिंह बनीं अध्यक्ष
यूपी

इनरव्हील क्लब ओबरा की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रियंका सिंह बनीं अध्यक्ष

July 25, 2026
ग्रीन इलेक्शन पहल के लिए डॉ. हीरा लाल को टाइम्स ऑफ इंडिया इकोप्रेन्योर अवॉर्ड
देश

ग्रीन इलेक्शन पहल के लिए डॉ. हीरा लाल को टाइम्स ऑफ इंडिया इकोप्रेन्योर अवॉर्ड

July 19, 2026
योगासन की कठिन मुद्राओं ने बांधा समां, प्रतिभागियों के संतुलन और लय ने जीता दिल
यूपी

योगासन की कठिन मुद्राओं ने बांधा समां, प्रतिभागियों के संतुलन और लय ने जीता दिल

July 18, 2026
Next Post
गर्मी में शुद्ध पेयजल की आपूर्ति हेतु आरो का मरम्मत कार्य शुरू

गर्मी में शुद्ध पेयजल की आपूर्ति हेतु आरो का मरम्मत कार्य शुरू

Court

यशवंत वर्मा जैसे जज को इलाहाबाद हाईकोर्ट भेजने से सुप्रीम कोर्ट की छवि खराब: शाहनवाज़ आलम

Uttar Pradesh

सीएम योगी ने क्यों कहा-'सत्ता भी गंवानी पड़ेगी तो कोई गम नहीं'

Recommended

इनरव्हील क्लब ओबरा की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रियंका सिंह बनीं अध्यक्ष

इनरव्हील क्लब ओबरा की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रियंका सिंह बनीं अध्यक्ष

1 day ago
योगासन की कठिन मुद्राओं ने बांधा समां, प्रतिभागियों के संतुलन और लय ने जीता दिल

योगासन की कठिन मुद्राओं ने बांधा समां, प्रतिभागियों के संतुलन और लय ने जीता दिल

1 week ago
ग्रीन इलेक्शन पहल के लिए डॉ. हीरा लाल को टाइम्स ऑफ इंडिया इकोप्रेन्योर अवॉर्ड

ग्रीन इलेक्शन पहल के लिए डॉ. हीरा लाल को टाइम्स ऑफ इंडिया इकोप्रेन्योर अवॉर्ड

7 days ago
दिलीप पटेल

काशी के दिलीप पटेल किसका विकल्प बनेंगे?

4 weeks ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

पिछड़ा वर्ग आयोग की बैठक में उठा 68500 शिक्षक भर्ती का मुद्दा

नवंबर-दिसंबर में यूपी सहित पांच राज्यों में चुनाव की तैयारी!

आजमगढ़ का एक लाख का इनामी भानू प्रताप सिंह मुठभेड़ में ढेर

पुलिस मुठभेड़ में अंतरराज्यीय गांजा तस्कर घायल

क्या डीके शिवकुमार के बाद यूपी के इस नेता की खुलेगी किस्मत?

झुका नगर निगम, सपा पार्षद को दिलाई शपथ

Trending

इनरव्हील क्लब ओबरा की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रियंका सिंह बनीं अध्यक्ष
यूपी

इनरव्हील क्लब ओबरा की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रियंका सिंह बनीं अध्यक्ष

by up80.online
July 25, 2026
0

यूपी 80 न्यूज़, ओबरा इनरव्हील क्लब ओबरा की नई कार्यकारिणी का गठन समारोह हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण...

ग्रीन इलेक्शन पहल के लिए डॉ. हीरा लाल को टाइम्स ऑफ इंडिया इकोप्रेन्योर अवॉर्ड

ग्रीन इलेक्शन पहल के लिए डॉ. हीरा लाल को टाइम्स ऑफ इंडिया इकोप्रेन्योर अवॉर्ड

July 19, 2026
योगासन की कठिन मुद्राओं ने बांधा समां, प्रतिभागियों के संतुलन और लय ने जीता दिल

योगासन की कठिन मुद्राओं ने बांधा समां, प्रतिभागियों के संतुलन और लय ने जीता दिल

July 18, 2026
सिल्वर बेल्स के छात्र ने IIT रुड़की में बनाई जगह

सिल्वर बेल्स के छात्र ने IIT रुड़की में बनाई जगह

July 5, 2026
Apna Dal

अनुप्रिया पटेल ने 2027 के चुनाव का किया शंखनाद

July 3, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

इनरव्हील क्लब ओबरा की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रियंका सिंह बनीं अध्यक्ष

ग्रीन इलेक्शन पहल के लिए डॉ. हीरा लाल को टाइम्स ऑफ इंडिया इकोप्रेन्योर अवॉर्ड

योगासन की कठिन मुद्राओं ने बांधा समां, प्रतिभागियों के संतुलन और लय ने जीता दिल

सिल्वर बेल्स के छात्र ने IIT रुड़की में बनाई जगह

अनुप्रिया पटेल ने 2027 के चुनाव का किया शंखनाद

डॉ सोनेलाल पटेल को क्यों याद करें?

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online