• About
  • Advertise
  • Contact
Wednesday, November 18, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home बड़ी खबर

यूपी में होने वाला है कुछ बड़ा सियासी खेल !

अमित शाह से मिले सपा के तीन बागी विधायक

up80.online by up80.online
April 1, 2025
in बड़ी खबर, यूपी, राजनीति
0
अभय सिंह

अमित शाह से मिले सपा के बागी विधायक

0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

केके वर्मा, लखनऊ

उत्तर प्रदेश में 2024 में राज्यसभा चुनाव के दौरान समाजवादी पार्टी का दामन छोड़कर कथित तौर पर बीजेपी के पक्ष में वोट करने वाले तीन विधायकों ने मंगलवार को दिल्ली में गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की। गृह मंत्री से मुलाकात करने वालों में सपा के बागी विधायक राकेश सिंह, विनोद चतुर्वेदी और अभय सिंह थे। उधर, सीएम योगी ने मंगलवार को एक न्यूज एजेंसी को दिए गए इंटरव्यू में कहा कि उनके लिए राजनीति पार्ट टाइम है। उन्होंने यह भी कहा कि वह दिल से योगी हैं। सीएम योगी के इस बयान को लेकर राजनीति गलियारों में खूब चर्चा है। 

योगी
सीएम योगी

अभय सिंह ने बीजेपी नेता और राज्यसभा सांसद संजय सेठ के साथ गृह मंत्री से मुलाकात की। इनकी मुलाकात ऐसे समय में हुई है जब राज्य में कैबिनेट विस्तार की चर्चा जोरो पर हैं। संगठन में भी बदलाव की प्रक्रिया चल रही है। लगता है कि बागियों के अच्छे दिन आने वाले हैं। मुलाकात की फोटो शेयर करते हुए अभय सिंह ने लिखा,

“भारतीय राजनीति के चाणक्य, देश के गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से शिष्टाचार भेंट कर आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन प्राप्त किया। उनका प्रेरणादायी मार्गदर्शन व आशीर्वाद सदैव ही नव-ऊर्जा एवं उत्साह के संचार को गति प्रदान करता है।“

अभय सिंह गोसाईंगंज अयोध्या, राकेश प्रताप सिंह गौरीगंज अमेठी और विनोद चतुर्वेदी कालपी जालौन से विधायक हैं। तीनों नेताओं ने 2022 के चुनाव में समाजवादी पार्टी के टिकट पर चुनाव जीता था। इन तीन विधायकों के साथ कुछ अन्य नेताओं ने भी राज्यसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में कथित वोट किया था। हालांकि इन नेताओं ने कभी सार्वजनिक मंचों से  स्वीकार नहीं किया कि उन्होंने राज्यसभा चुनाव में बीजेपी को वोट दिया था।

बता दें कि इन दिनों योगी कैबिनेट के विस्तार की भी चर्चा चल रही है। लोकसभा चुनाव के दौरान कई नेता विधायक से सांसद बन गए थे। इनमें से कई नेता योगी सरकार में मंत्री थे। इनके सांसद बनने के बाद किसी अन्य विधायक को मंत्री नहीं बनाया गया। ऐसे में चर्चा है कि जल्द ही योगी कैबिनेट का विस्तार हो सकता है।

सहयोगी भी हैं नाराज:

उधर, बताया जा रहा है कि योगी सरकार के सहयोगी भी इन दिनों नाराज चल रहे हैं। पिछले कुछ महीनों के दौरान उत्तर प्रदेश में भाजपा की सभी चारों सहयोगी पार्टियां योगी सरकार पर खुलेआम नाराजगी व्यक्त कर चुकी हैं। हालही में, रालोद प्रमुख एवं केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी ने सरकार पर नाराजगी जतायी थी।

बेल्थरा रोड

बाबा विश्वनाथ फॉर्मेसी कॉलेज, बेल्थरा रोड
बाबा विश्वनाथ फॉर्मेसी कॉलेज, बेल्थरा रोड
Previous Post

बलिया में चाचा-भतीजा सरयू में डूबे

Next Post

बाबा साहेब ने क्यों कहा था- मेरा झुकाव समाजवादी पार्टी की ओर ज्यादा है?

up80.online

up80.online

Related Posts

ओबीसी महासभा
अन्य राज्य

ओबीसी महासभा ने पूछा- OBC की गिनती भी नहीं, तो OBC का वोट क्यों?

October 28, 2026
BJP
यूपी

क्या इस बार भी गोरखपुर-आजमगढ़ मंडल के पटेल होंगे नजरअंदाज

October 1, 2026
संजय निषाद की नाराजगी दूर करने निषाद पार्टी के दफ्तर पहुंचे विनोद तावड़े
बड़ी खबर

संजय निषाद की नाराजगी दूर करने निषाद पार्टी के दफ्तर पहुंचे विनोद तावड़े

September 19, 2026
Next Post
मुंबई

बाबा साहेब ने क्यों कहा था- मेरा झुकाव समाजवादी पार्टी की ओर ज्यादा है?

केशव पसाद मौर्य

स्वयं सहायता समूह से जुड़ेंगी पीएम आवास की लाभार्थी

अम्बेडकर जयंती से अपना दल (एस) शुरू करेगा सदस्यता अभियान

अम्बेडकर जयंती से अपना दल (एस) शुरू करेगा सदस्यता अभियान

Recommended

प्लास्टिक मुक्त बांदा, डीएम हीरालाल

मिलिए इस डीएम से, ‘प्लास्टिक मुक्त बांदा’ के लिए खुद झोला लेकर दुकानों पर पहुंच रहे हैं डीएम हीरालाल

7 years ago
दीपशिखा सिंह

मऊ जनपद की बेटी दीपशिखा सिंह बनीं बिल्थरारोड की एसडीएम

4 years ago
UP politics

गोरखपुर: सपा नेता की 290 करोड़ की संपत्ति जब्त, अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई

4 years ago
पटेल

आजमगढ़ के घनश्याम पटेल बने राष्ट्रीय इस्पात निगम लिमिटेड के डायरेक्टर

5 years ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

यूपी में बिहार जैसा चुनावी ब्रह्मास्त्र ! मातृ शक्ति को 50 हजार की सौगात!

पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

अयोध्या विकास प्राधिकरण के ओएसडी वाराणसी का नगर मजिस्ट्रेट नियुक्त

डॉ सोनेलाल पटेल को क्यों याद करें?

काशी के दिलीप पटेल किसका विकल्प बनेंगे?

आजम खान के खिलाफ मुकदमे लड़ रहे 6 शासकीय अधिवक्ताओं की सेवा समाप्त

Trending

ओबीसी महासभा
अन्य राज्य

ओबीसी महासभा ने पूछा- OBC की गिनती भी नहीं, तो OBC का वोट क्यों?

by up80.online
October 28, 2026
0

अशासकीय विद्यालयों में आरक्षण की अनदेखी पर ओबीसी महासभा ने उठाए सवाल यूपी80 न्यूज, लखनऊ ओबीसी महासभा...

BJP

क्या इस बार भी गोरखपुर-आजमगढ़ मंडल के पटेल होंगे नजरअंदाज

October 1, 2026
संजय निषाद की नाराजगी दूर करने निषाद पार्टी के दफ्तर पहुंचे विनोद तावड़े

संजय निषाद की नाराजगी दूर करने निषाद पार्टी के दफ्तर पहुंचे विनोद तावड़े

September 19, 2026
ब्रजेश पाठक और उनकी पत्नी नम्रता पाठक

जीजाजी मत होइए नाराज, मैं अपने भविष्य को लेकर चिंतित हूं

September 1, 2026
Uttar Pradesh

यूपी में बिहार जैसा चुनावी ब्रह्मास्त्र ! मातृ शक्ति को 50 हजार की सौगात!

August 13, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

ओबीसी महासभा ने पूछा- OBC की गिनती भी नहीं, तो OBC का वोट क्यों?

क्या इस बार भी गोरखपुर-आजमगढ़ मंडल के पटेल होंगे नजरअंदाज

संजय निषाद की नाराजगी दूर करने निषाद पार्टी के दफ्तर पहुंचे विनोद तावड़े

जीजाजी मत होइए नाराज, मैं अपने भविष्य को लेकर चिंतित हूं

यूपी में बिहार जैसा चुनावी ब्रह्मास्त्र ! मातृ शक्ति को 50 हजार की सौगात!

पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online