• About
  • Advertise
  • Contact
Friday, September 4, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home यूपी

महाकुंभ में भारी अव्यवस्था, बीजेपी सरकार को श्रद्धांलुओं की कोई चिंता नहीं: अजय राय

इलाहाबाद के सांसद का आरोप- महाकुंभ के आवंटित बजट में भ्रष्टाचार

up80.online by up80.online
January 23, 2025
in यूपी, राजनीति
0
Kumbh

महाकुंभ में बदइंतजामी का आरोप

0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

यूपी80 न्यूज, लखनऊ

महाकुंभ में श्रद्धालुओं और साधु संतों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। प्रदेश की योगी सरकार केवल फोटो खिंचवाने में व्यस्त है। यह आरोप कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय एवं प्रयागराज (इलाहाबाद) से कांग्रेस सांसद उज्जवल रमण सिंह ने प्रेस काफ्रेंस के दौरान लगाया है।

कुंभ
महाकुंभ में कांग्रेस ने लगाया भ्रष्टाचार का आरोप

प्रदेश अध्यक्ष अजय राय एवं सांसद उज्जवल रमण सिंह ने उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ की भाजपा सरकार पर महाकुंभ में श्रद्धालुओं और साधु संतों के लिए इंतजामों में बरती जा रही उदासीनता और महाकुंभ की आधी अधूरी तैयारी पर सवाल खड़ा किया है। सांसद उज्जवल रमण सिंह ने सरकार और अधिकारियों द्वारा साधु संतों और श्रद्धालुओं की अनदेखी का आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार और पूरा अधिकारी तंत्र सिर्फ वी.आई.पी. लोगों की मेहमान नवाजी और फोटो खिंचवाने में लगा हुआ है जिस वजह से आम श्रद्धालु भारी असुविधा का सामना कर रहे हैं।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने सरकार द्वारा महाकुंभ के नाम पर आवंटित बजट में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया और महाकुंभ के बाद इसे तथ्यों और आंकड़ों के साथ उजागर करने की बात कही। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि महाकुंभ के नाम पर बड़े स्तर की तैयारी का दावा करके सरकार सभी को भ्रमित करने का काम कर रही है, कैबिनेट बैठक पर सवाल करते हुए अजय राय ने कहा कि आस्था और अध्यात्म के पावन महासंगम स्थल पर कैबिनेट का ड्रामा कर प्रदेश सरकार ने महाकुंभ को ईवेंट बना दिया है।

सांसद उज्जवल रमण सिंह ने सरकार को भ्रष्टाचार पर घेरते हुए कहा कि भ्रष्टाचार की नींव तो बहुत पहले से ही डाल दी गई थी जब 200 करोड़ के साल की लकड़ी, जो पीपे के पुल बनाने में स्लीपर का काम करते हैं उसकी हमेशा सप्लाई राज्य सरकारों के वन विभागों द्वारा करायी जाती थी, टेंडर गवर्नमेंट टू गवर्नमेंट होता था, लेकिन इस बार कई निजी फर्मों में अवैध एवं गैर कानूनी तरह से बांट दिया गया। जिसका नतीजा हुआ समय से स्लीपर की सप्लाई नहीं हो पाई और जो हुए भी वो रद्दी क्वालिटी के जिससे शुरुआत में बनते ही टूट गये। उज्जवल रमण सिंह ने कहा कि 2019 के कुंभ में भाजपा सरकार द्वारा कहा गया था कि कि महाकुंभ 2025 तक मेट्रो चलने लगेगी लेकिन मेट्रो का अता पता नही है, गंगा नदी पर छह लेन पुल कुम्भ से पहले बनकर तैयार हो जाएगा, यह घोषणा हुआ था पर वो भी अधूरा रह गया। जिसका खामियाजा राजकीय कोष पर पड़ा जब 60 करोड़ से स्टील ब्रिज का निर्माण हुआ उसी स्थान पर सिर्फ 60 दिन के लिए इस नुकसान का जिम्मेदार कौन हैं और जवाबदेही किसकी है? सांसद ने महाकुंभ की तैयारियों पर सवाल खड़ा करते हुए कहा कि सड़क निर्माण भी भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया। हर कुम्भ में मोहल्लों की गली नाली तक बनती थीं, इस बार तो मुख्य सड़क व चौराहे को भी नहीं छुआ गया।  सरकार की बदइंतजामी की वजह से लोग 20 -20 किलोमीटर पैदल चल कर परेशान हो रहे हैं। पुरोहित, कल्पवासियों की सुविधाओं में कटौती कर दी गई है, तीर्थ पुरोहितों को संगम से दूर पूजा स्थल आवंटित किया गया है, जिस वजह से श्रद्धालुओं को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।

पढ़ते रहिए यूपी80 न्यूज: थानों से लेकर डीएम की पोस्टिंग में पीडीए अधिकारी उपेक्षित 

पढ़ते रहिए: बरसाना कैसे पहुंचे, बस, ट्रेन, टैक्सी अथवा फ्लाइट

Previous Post

महाकुंभ नगर में कैबिनेट बैठक: 150 आईटीआई को आधुनिक बनाएगा टाटा ग्रुप

Next Post

कर्पूरी ठाकुर के प्रिय गीत-हम मुर्दा दिलों को जलाने चले हैं

up80.online

up80.online

Related Posts

ब्रजेश पाठक और उनकी पत्नी नम्रता पाठक
अखिलेश यादव

जीजाजी मत होइए नाराज, मैं अपने भविष्य को लेकर चिंतित हूं

September 1, 2026
Uttar Pradesh
अन्य राज्य

यूपी में बिहार जैसा चुनावी ब्रह्मास्त्र ! मातृ शक्ति को 50 हजार की सौगात!

August 13, 2026
पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला
अन्य राज्य

पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

August 13, 2026
Next Post
obc

कर्पूरी ठाकुर के प्रिय गीत-हम मुर्दा दिलों को जलाने चले हैं

केशव पसाद मौर्य

महिला मुखिया के नाम से ही आवंटित होगा प्रधानमंत्री आवास

बस

यूपी में होगी 5 हजार महिला कंडक्टरों की भर्ती, जानें शर्तें

Recommended

ब्रजेश पाठक और उनकी पत्नी नम्रता पाठक

जीजाजी मत होइए नाराज, मैं अपने भविष्य को लेकर चिंतित हूं

3 days ago
दिलीप पटेल

काशी के दिलीप पटेल किसका विकल्प बनेंगे?

2 months ago
BSP

रसड़ा से विधायक उमाशंकर सिंह को बसपा सुप्रीमो मायावती ने बनाया विधान मंडल दल का नेता

5 years ago
किशोरी

प्रेमी से बात करने पर रोका तो किशोरी ने उठाया खौफनाक कदम

3 weeks ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

अयोध्या विकास प्राधिकरण के ओएसडी वाराणसी का नगर मजिस्ट्रेट नियुक्त

डॉ सोनेलाल पटेल को क्यों याद करें?

काशी के दिलीप पटेल किसका विकल्प बनेंगे?

आजम खान के खिलाफ मुकदमे लड़ रहे 6 शासकीय अधिवक्ताओं की सेवा समाप्त

पिछड़ा वर्ग आयोग की बैठक में उठा 68500 शिक्षक भर्ती का मुद्दा

नवंबर-दिसंबर में यूपी सहित पांच राज्यों में चुनाव की तैयारी!

Trending

ब्रजेश पाठक और उनकी पत्नी नम्रता पाठक
अखिलेश यादव

जीजाजी मत होइए नाराज, मैं अपने भविष्य को लेकर चिंतित हूं

by up80.online
September 1, 2026
0

डिप्टी सीएम के साले ने सपा की सरकार बनवाने की घोषणा की यूपी80 न्यूज, लखनऊ चुनावी साल...

Uttar Pradesh

यूपी में बिहार जैसा चुनावी ब्रह्मास्त्र ! मातृ शक्ति को 50 हजार की सौगात!

August 13, 2026
पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

August 13, 2026
किशोरी

प्रेमी से बात करने पर रोका तो किशोरी ने उठाया खौफनाक कदम

August 13, 2026
कौशल पटेल, इसरो

पान की दुकान से ISRO तक पहुंचा किसान का बेटा

August 13, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

जीजाजी मत होइए नाराज, मैं अपने भविष्य को लेकर चिंतित हूं

यूपी में बिहार जैसा चुनावी ब्रह्मास्त्र ! मातृ शक्ति को 50 हजार की सौगात!

पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

प्रेमी से बात करने पर रोका तो किशोरी ने उठाया खौफनाक कदम

पान की दुकान से ISRO तक पहुंचा किसान का बेटा

बिना मान्यता मैरिज हॉल में चल रहा था स्कूल!

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online