• About
  • Advertise
  • Contact
Thursday, October 1, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home यूपी

बलिया में सूदखोरों का आतंक जारी, एक और युवक ने की आत्महत्या

युवक ने कर्ज चुकाने के लिए पत्नी का गहना तक गिरवी रख दिया, सीएम योगी से की मार्मिक अपील

up80.online by up80.online
July 17, 2023
in यूपी
0
आत्महत्या

बलिया: सूदखोरों से परेशान हो शैविंद्र कुमार सिंह ने आत्महत्या की

0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

यूपी80 न्यूज, बलिया

बलिया Ballia जनपद में सूदखोरों का आतंक कम नहीं हो रहा है। असलहा व्यापारी नंद लाल गुप्ता NandLal Gupta की फेसबुक लाइव होकर आत्महत्या करने के बाद जनपद के शौविंद्र कुमार सिंह नामक एक और 36 वर्षीय युवक ने सूदखोरों से परेशान होकर आत्महत्या कर ली है। शौविंद्र कुमार सिंह Shauvindra Kumar Singh शहर कोतवाली क्षेत्र के विजयीपुर निवासी था। शौविंद्र ने आत्महत्या से पहले एक वीडियो जारी किया है और सुसाइड नोट भी लिखा है।

शौविंद्र कुमार सिंह ने सुसाइड नोट में कहा है कि कुछ लोगों से मैं पैसे उधार लिया था दो पर्सेंट ब्याज पर, लेकिन बाद में उधार देने वाले ज्यादा ब्याज की डिमांड करने लगे। मैं किसी तरह पत्नी का गहना गिरवी रखकर कुछ पैसा चुकता किया, लेकिन पैसे देने वाले मान नहीं रहे हैं। ऐसे में मेरे पास अब पैसा नहीं है और मैं सुसाइड करने के लिए बाध्य हो रहा हूं।

मृतक शौविंद्र कुमार सिंह ने मुख्यमंत्री योगी CM Yogi Adityanath को प्रधानमंत्री बनने की दुआ की है। उसने सीएम योगी से अपनी पत्नी के गहने और दिये गये अधिक पैसे को पत्नी को दिलाने की मार्मिक अपील की है। मृतक ने कहा है कि सुदखोर लोग गली में, घर पर, पत्नी बच्चों के सामने इतना जलील कर रहे है कि अब जीने का कोई मतलब नहीं रह जाता है।

नौकरी के लिये भारी पड़ी मध्यस्थता:

शौविंद्र कुमार सिंह डींकू (36) ने सुसाइड नोट में लिखा है कि कुछ साल पहले दो लड़कों से मुलाकात हुई थी। जिसमें से एक लड़के का नाम संदीप कुमार निवासी मोरिया, तहसील मेहनगर, जिला आजमगढ़ तथा दूसरा वरुण चतुर्वेदी पुत्र विनोद चतुर्वेदी निवासी जवही दियर, बलिया से हुई थी। जिन्होंने नौकरी दिलाने के नाम पर आठ लाख रुपए मांगे थे। जिनको हमने दे दिया था। इसके बाद इन लोगों ने फर्जी लेटर एवं आई कार्ड हमें दे दिया। मैं समझा मेरी नौकरी लग गई है। फिर उन्होंने बताया कि अभी पाँच सीटें खाली हैं। तुम और लड़के बताओ, तुम्हें प्रति लड़का एक लाख रुपए रुपए देंगे।

इसके बाद मैंने अपने दोस्तों से नौकरी के बारे में बात कही। जिसमें से एक दोस्त शहर कोतवाली के बनकटा निवासी अर्पित सिंह पुत्र रविंदर सिंह ने मुझे दो लाख रुपए नौकरी के नाम पर दिए। चुकी मैं मध्यस्थ था। मैंने उस पैसे को जवही दीयर निवासी वरुण चतुर्वेदी को दे दिया था, लेकिन कई साल बीत गए नौकरी नहीं मिली। तो अर्पित सिंह ब्याज सहित पैसे की मांग करने लगा। इसके बाद मैंने पांच प्रतिशत ब्याज के साथ पैसे लौटा दिया, लेकिन वे 10 प्रतिशत ब्याज के साथ पैसे की मांग कर रहे हैं। उनके द्वारा कहा गया कि अगर 10 प्रतिशत ब्याज के साथ पैसे नहीं दोगे तो तुम्हारे लड़के को जान से मार देंगे और तरह-तरह से उनके परिवार के लोग घर पर आकर मुझे और मेरे परिवार को प्रताड़ित करने लगे है । जिससे तंग आकर मैं आत्महत्या कर रहा हूं।

इन्हें बताया आत्महत्या के लिये कसूरवार:

इस मामले में आजमगढ़ निवासी संदीप कुमार, जवही दीयर निवासी वरुण कुमार चतुर्वेदी एवं शहर कोतवाली के बनकटा निवासी अर्पित सिंह मुख्य आरोपी है।

मृतक युवक के दो बच्चे भी हैं। घटना के बाद पत्नी और बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।

पढ़ते रहिए www.up80.online ‘योगी जी-मोदी जी न्याय करें। हमार घर तक लिखवा लिए हैं।’- सूदखोरों से परेशान व्यापारी ने की आत्महत्या

पढ़ते रहिए www.up80.online आजमगढ़: बिजली कटौती से मरीजों का इलाज प्रभावित, परेशान डॉक्टरों ने किया प्रदर्शन

लेडीज फैशन प्वाइंट
लेडीज फैशन प्वाइंट, बेल्थरारोड
NCPS
न्यू सेंट्रल पब्लिक स्कूल
Previous Post

रामविलास पासवान की कर्मभूमि ‘हाजीपुर’ से कौन लड़ेगा चुनाव, भाई पशुपति पारस अथवा पुत्र चिराग पासवान?

Next Post

सपा से इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल हुए दारा सिंह चौहान

up80.online

up80.online

Related Posts

BJP
यूपी

क्या इस बार भी गोरखपुर-आजमगढ़ मंडल के पटेल होंगे नजरअंदाज

October 1, 2026
संजय निषाद की नाराजगी दूर करने निषाद पार्टी के दफ्तर पहुंचे विनोद तावड़े
बड़ी खबर

संजय निषाद की नाराजगी दूर करने निषाद पार्टी के दफ्तर पहुंचे विनोद तावड़े

September 19, 2026
ब्रजेश पाठक और उनकी पत्नी नम्रता पाठक
अखिलेश यादव

जीजाजी मत होइए नाराज, मैं अपने भविष्य को लेकर चिंतित हूं

September 1, 2026
Next Post
दारा सिंह चौहान

सपा से इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल हुए दारा सिंह चौहान

नीतीश कुुमार

मिशन 2024: विपक्ष के 26 दलों की एकता के जवाब में एनडीए की 38 पार्टियों की बैठक

आजमगढ़

लूट के तीन मामलों में फरार चल रहे 10 बदमाशों पर 25-25 हजार रुपए का इनाम घोषित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

BJP

क्या इस बार भी गोरखपुर-आजमगढ़ मंडल के पटेल होंगे नजरअंदाज

9 hours ago
UP assembly

बेटे के सिर जीत का सेहरा बांधने में असफल रहे नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी

5 years ago
दीपशिखा सिंह

मऊ जनपद की बेटी दीपशिखा सिंह बनीं बिल्थरारोड की एसडीएम

4 years ago
दयाशंकर सिंह

बस में सीट पर बैठे-बैठे ही करें टिकट का ऑनलाइन भुगतान

2 years ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

अयोध्या विकास प्राधिकरण के ओएसडी वाराणसी का नगर मजिस्ट्रेट नियुक्त

डॉ सोनेलाल पटेल को क्यों याद करें?

काशी के दिलीप पटेल किसका विकल्प बनेंगे?

आजम खान के खिलाफ मुकदमे लड़ रहे 6 शासकीय अधिवक्ताओं की सेवा समाप्त

पिछड़ा वर्ग आयोग की बैठक में उठा 68500 शिक्षक भर्ती का मुद्दा

Trending

BJP
यूपी

क्या इस बार भी गोरखपुर-आजमगढ़ मंडल के पटेल होंगे नजरअंदाज

by up80.online
October 1, 2026
0

बढ़ सकती है क्षेत्रीय असंतुलन की समस्या देवी सिंह के बाद अब तक राज्यसभा व विधान परिषद...

संजय निषाद की नाराजगी दूर करने निषाद पार्टी के दफ्तर पहुंचे विनोद तावड़े

संजय निषाद की नाराजगी दूर करने निषाद पार्टी के दफ्तर पहुंचे विनोद तावड़े

September 19, 2026
ब्रजेश पाठक और उनकी पत्नी नम्रता पाठक

जीजाजी मत होइए नाराज, मैं अपने भविष्य को लेकर चिंतित हूं

September 1, 2026
Uttar Pradesh

यूपी में बिहार जैसा चुनावी ब्रह्मास्त्र ! मातृ शक्ति को 50 हजार की सौगात!

August 13, 2026
पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

August 13, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

क्या इस बार भी गोरखपुर-आजमगढ़ मंडल के पटेल होंगे नजरअंदाज

संजय निषाद की नाराजगी दूर करने निषाद पार्टी के दफ्तर पहुंचे विनोद तावड़े

जीजाजी मत होइए नाराज, मैं अपने भविष्य को लेकर चिंतित हूं

यूपी में बिहार जैसा चुनावी ब्रह्मास्त्र ! मातृ शक्ति को 50 हजार की सौगात!

पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

प्रेमी से बात करने पर रोका तो किशोरी ने उठाया खौफनाक कदम

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online