• About
  • Advertise
  • Contact
Tuesday, September 1, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home बड़ी खबर

विपक्ष को कोसने में ही निपट गई बीजेपी की कार्यसमिति की मीटिंग

केशव प्रसाद मौर्य ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश, कहा- सरकार से संगठन बड़ा होता है

up80.online by up80.online
July 15, 2024
in बड़ी खबर, यूपी, राजनीति
0
BJP

भाजपा

0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

केके वर्मा , लखनऊ

लखनऊ के विधि विश्वविद्यालय के अंबेडकर सभागार में कल भाजपा कार्यसमिति की बैठक हुई, जिसका फोकस सुधार में कम विपक्ष को कोसने में ही ज्यादा रहा। कहते हैं, खुद सुधरो, जग सुधर जायेगा। बैठक में भाजपा के 3000 सदस्य शामिल हुए। इनमें पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित तमाम वरिष्ठ नेता, मंत्री, पदाधिकारी और सदस्य शामिल हुए। हालांकि इस मौके पर उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा- “सरकार से संगठन बड़ा होता है। “

भाजपा
भाजपा की कार्य समिति की बैठक

अमूमन कार्यसमिति की बैठक में पार्टी का खराब प्रदर्शन, आने वाले चुनाव और पार्टी के संगठन को मजबूत करने के विषयों पर चर्चा होती है। भाजपा की बैठक से लोगों को यही उम्मीद थी लेकिन ऐसा हुआ नहीं। पार्टी सुधार पर बात करने की बजाय विपक्ष के सेट नैरेटिव की काट ढूंढने में लगी रही। बैठक राजनीतिक रैली लगी। आत्ममंथन से ज्यादा दूसरों पर चिंतन करती रही। कार्यसमिति की बैठक में पार्टी वैसे भी ज्यादा चर्चा नहीं कर सकती थी। वो भी तब जब मंच पर तमाम वरिष्ठ नेता और वक्ता हों। पार्टी की बैठक शुरु से लेकर अंत तक एक राजनीतिक रैली की तरह नजर आई।

केशव प्रसाद मौर्य
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य

पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा हों या मुख्यमंत्री योगी, सभी ने भाजपा की बैठक में विपक्ष पर चर्चा की। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी पार्टी को नसीहत देने के बजाय अखिलेश यादव को नसीहत दे डाली। किसी नेता ने लोकसभा चुनाव में खराब प्रदर्शन पर खास चर्चा नहीं की। आत्ममंथन जैसा कुछ किया ही नहीं जबकि कार्यसमिति की बैठक में इसकी उम्मीद ज्यादा थी। पार्टी से जुड़े तमाम महत्वपूर्ण सवालों को छोड़ कर विपक्ष पर चर्चा हुई है। भाजपा की हार का ठीकरा विपक्ष पर फोड़ा गया। प्रस्ताव में कहा गया कि विपक्ष के झूठे प्रचार के कारण चुनाव में सफलता नहीं मिली। विपक्ष का काम ही है कि आपकी राह में रोड़ा अटकाए, वर्ना विपक्ष क्यो कहलाये। विपक्ष के आरक्षण, महिलाओं को पैसे, संविधान बदलाव को हार का कारण बताया। राहुल गांधी को हिंदू विरोधी करार दिया गया। बताया गया कि बीजेपी ओबीसी और एससी के आरक्षण के लिए प्रतिबद्ध है। ज्योतिबा फुले को पथ प्रदर्शक के रूप में दर्शाया गया। प्रस्तावों में भाजपा ने पुरानी बातें ही दोहराई हैं। विपक्ष के मुद्दों का जवाब दिया गया।

आंकड़ों के मकड़जाल से यूपी में खराब प्रदर्शन पर परदा डालने की कोशिश की गई। 2027 विधानसभा चुनाव के लिए ठोस योजना नहीं बनाई गई। घिसे-पिटे अंदाज में कार्यकर्ताओं को जनता के बीच जाने का आदेश दिया गया। उन बातों की चर्चा तो दूर जिक्र भी नहीं किया गया जिनसे लोकसभा चुनाव में नुकसान हुआ था। पार्टी में भितराघात, पार्टी के परंपरागत वोटरों का दूर होना, विवादित बयानों सहित ऐसे कई मुद्दे हैं जिन पर चर्चा की उम्मीद थी। सहयोगी दलों का वोट ट्रांसफर क्यों नहीं हुआ, इन सारे महत्वपूर्ण विषयों पर कोई चर्चा नहीं हुई।

जमीनी कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने के लिए भी कोई प्रयास नहीं किया। उनसे एक बार फिर हार पर माथा न पीटकर तीसरी बार सरकार बनाने और सरकारी योजनाओं का प्रचार करने को कहा गया। भाजपा में बढ़ रहे भितराघात पर कोई चर्चा नहीं हुई। लोकसभा चुनाव के दौरान तमाम नेताओं ने पार्टी का विरोध किया। बदलापुर विधायक का भी वीडियो वायरल हुआ। नेता और विधायक ही नहीं उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य कैबिनेट बैठक में नहीं जा रहे हैं। कल उन्होंने साफ कर दिया कि संगठन सरकार से बड़ा है। भाजपा की जमीनी पकड़ हर दिन कमजोरी होती नजर आ रही है। लोगों का पार्टी से विश्वास कम हो रहा है। बैठक में खोता जनाधार वापस पाने की कोई बात नहीं की गई।

 

Previous Post

अब वाहन मालिकों को मोबाइल पर ही मिल जायेगी परमिट कैंसल नोटिस

Next Post

विंध्याचल- लखनऊ- अयोध्या के बीच शुरू होगी सीधी रेल सेवा

up80.online

up80.online

Related Posts

ब्रजेश पाठक और उनकी पत्नी नम्रता पाठक
अखिलेश यादव

जीजाजी मत होइए नाराज, मैं अपने भविष्य को लेकर चिंतित हूं

September 1, 2026
Uttar Pradesh
अन्य राज्य

यूपी में बिहार जैसा चुनावी ब्रह्मास्त्र ! मातृ शक्ति को 50 हजार की सौगात!

August 13, 2026
पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला
अन्य राज्य

पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

August 13, 2026
Next Post
विंध्याचल- लखनऊ- अयोध्या के बीच शुरू होगी सीधी रेल सेवा

विंध्याचल- लखनऊ- अयोध्या के बीच शुरू होगी सीधी रेल सेवा

केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने 11666 पीएम आवास का प्रमाण पत्र वितरित किया

केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने 11666 पीएम आवास का प्रमाण पत्र वितरित किया

Bjp

सीएम कार्यालय के अफसर विधायकों से छुआते हैं पैर: देवेन्द्र सिंह

Recommended

ब्रजेश पाठक और उनकी पत्नी नम्रता पाठक

जीजाजी मत होइए नाराज, मैं अपने भविष्य को लेकर चिंतित हूं

6 hours ago
दिलीप पटेल

काशी के दिलीप पटेल किसका विकल्प बनेंगे?

2 months ago
अखिलेश

सपा सरकार में यादव जाति के कितने एसडीएम हुए थे भर्ती, देखें आंकड़ा

4 years ago
UP politics

ओबीसी छात्रों के लिए कम्प्यूटर प्रशिक्षण हेतु आवेदन की तिथि बढ़ाई गई

2 years ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

अयोध्या विकास प्राधिकरण के ओएसडी वाराणसी का नगर मजिस्ट्रेट नियुक्त

डॉ सोनेलाल पटेल को क्यों याद करें?

काशी के दिलीप पटेल किसका विकल्प बनेंगे?

आजम खान के खिलाफ मुकदमे लड़ रहे 6 शासकीय अधिवक्ताओं की सेवा समाप्त

पिछड़ा वर्ग आयोग की बैठक में उठा 68500 शिक्षक भर्ती का मुद्दा

नवंबर-दिसंबर में यूपी सहित पांच राज्यों में चुनाव की तैयारी!

Trending

ब्रजेश पाठक और उनकी पत्नी नम्रता पाठक
अखिलेश यादव

जीजाजी मत होइए नाराज, मैं अपने भविष्य को लेकर चिंतित हूं

by up80.online
September 1, 2026
0

डिप्टी सीएम के साले ने सपा की सरकार बनवाने की घोषणा की यूपी80 न्यूज, लखनऊ चुनावी साल...

Uttar Pradesh

यूपी में बिहार जैसा चुनावी ब्रह्मास्त्र ! मातृ शक्ति को 50 हजार की सौगात!

August 13, 2026
पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

August 13, 2026
किशोरी

प्रेमी से बात करने पर रोका तो किशोरी ने उठाया खौफनाक कदम

August 13, 2026
कौशल पटेल, इसरो

पान की दुकान से ISRO तक पहुंचा किसान का बेटा

August 13, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

जीजाजी मत होइए नाराज, मैं अपने भविष्य को लेकर चिंतित हूं

यूपी में बिहार जैसा चुनावी ब्रह्मास्त्र ! मातृ शक्ति को 50 हजार की सौगात!

पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

प्रेमी से बात करने पर रोका तो किशोरी ने उठाया खौफनाक कदम

पान की दुकान से ISRO तक पहुंचा किसान का बेटा

बिना मान्यता मैरिज हॉल में चल रहा था स्कूल!

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online