• About
  • Advertise
  • Contact
Saturday, April 25, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home अन्य राज्य

क्यों बनता है कोई फूलन देवी या ददुआ?

up80.online by up80.online
July 27, 2024
in अन्य राज्य, दिल्ली, देश, बिहार, यूपी, राजनीति
0
फूलन देवी

फूलन देवी व ददुआ

0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

डा. अनूप पटेल, लखनऊ

आज सोशिअल नेटवर्क खासकर फेसबुक, ट्विटर और व्हाट्सएप में फूलन देवी से जुड़े पोस्ट्स वायरल रहे. कुछ लोगों ने फूलन देवी को भारतीय नारीत्व का प्रतीक बताया, बलात्कारियों को सबक सिखाने वाली वीरांगना बताया, सवर्ण मानसिकता को उसी की भाषा में जवाब देने वाली हिरोइन बताया, अपने समाज को जागरूक करने वाली समाज सुधारक बताया, बुलेट से लेकर बैलेट तक की सार्थकता को साकार करने वाली बताया.
ऐसे ही आज से तीन दिन पहले ददुआ के बारे में खूब लिखा गया. लोगो ने ददुआ को भारत का असली रॉबिनहुड बताया, गरीबो-मजलूमों का हमदर्द बताया, बीहड़ो में सबसे ज्यादा समय तक राज करने वाला बागी बताया, सामंत जातियों का गुरूर तोड़ने वाला बताया।

जबकि कानून और मुख्य धारा की मीडिया के हिसाब से दोनों कुख्यात अपराधी थे, दोनों ने जातीय-वैमनस्यता को हवा दी और जंगलराज चलाने वाले मुजरिम थे. आखिरकार सोसिअल साइट्स में बहुतायत लोग इन दोनों लोगों को क्यों याद कर रहे है? आखिर ददुआ और फूलन देवी अपराध की दुनिया में क्यों जाते है. इनके मरने पर लाखों लोग आंसू क्यों बहाते है? इसका जिम्मेदार कौन??

आप फूलन देवी को किस रूप में याद करते है? एक दुर्दांत डकैत के रूप में, बलात्कारियों से बदला लेने वाली के रूप में, प्यार- अहसास को ताउम्र तलाशने वाली, भारतीय नारीत्व की भाषा -विचार बदलने वाली आइकॉन के रूप में, पित्रसत्ता और जातिवाद को चूर करने वाली शख्सियत के रूप में, या एक पोलिटिकल लीडर के रूप में! फूलन की जीवनी को इन सारे द्रष्टिकोण से देखा जा सकता है. फूलन अपने समय की सबसे चर्चित हस्ती थी, यानि कि आज के मोदीजी से भी ज्यादा चर्चित।

फूलन की कई जीवनियाँ लिखी गयी हैं, लेकिन सबसे प्रमाणिक जीवनी माला सेन की इण्डिया’ज बैंडिट क्वीन है. माला सेन ने फूलन के कई इंटरव्यू लिये, उनकी निजी जिंदगी के विभिन्न पहलुओं को उजागर किया है अपनी किताब में। फूलन का जन्म 1963 में कानपूर देहात जिला के घुरा के पुरवा में एक मल्लाह परिवार में हुआ था. मल्लाह जाति का पेशा नाव चलाना होता है और और अक्सर ये नदी किनारे अपना घर बनाते है। मल्लाह हिन्दुओं में अति- पिछड़ा वर्ग से ताल्लुकात रखते है।

फूलन देवी का परिवार अत्यंत ही गरीब था. परिवार की जीविका मजदूरी पर आश्रित थी. फूलन शुरू से विद्रोही स्वाभाव की थी. जब वो 11 साल की थी तभी उसने विद्रोही तेवर दिखाए थे. फूलन के चचेरे भाई ने पैत्रक जमीन बेचनी चाही, फूलन अपने भाई से लड़ गयी थी. लड़कियों का विद्रोही स्वभाव का होना परिवार के लिये घातक था.

फूलन के चचेरे भाई फोल्लन की माँ को समझाकर 11 वर्षीय फूलन की शादी 30 वर्षीय पुत्तिलाल से कर दिया. पुत्तीलाल ने फूलन के गौना होने का इंतज़ार भी नहीं किया और जबरदस्ती कई बार बलात्कार किया. फूलन ने पुत्तीलाल का भरसक विरोध किया और अंत में अपने पति को छोड़कर मायके आ गयी और मजदूरी करके अपना गुजर-बसर करने लगी. फूलन का पितृ-सत्ता के खिलाफ पहला प्रतिरोध था।
फूलन मजदूरी से अपनी जिंदगी चला रही थी. एक बार मकान बनवा रहे व्यक्ति ने फूलन को उसकी मजदूरी नहीं दी. फूलन को इतना गुस्सा आया कि उस व्यक्ति का मकान मिटटी के ढेर में बदल दिया. वो व्यक्ति सवर्ण जाति से ताल्लुक रखता था. गाँव के संपन्न लोगों की आँहों में फूलन किरकिरी बनने लगी थी. गाँव के दबंगों ने फूलन के साहस का मर्दन करने के लिये फूलन के माता- पिता के सामने फूलन का रेप किया. फूलन उस समय 15 वर्ष की थी.

फूलन मल्लाह जाति से थी और दबंग जातियों के सामने मल्लाहों की कोई हैसियत न थी उस समय. जबकि भारत आजाद हो चुका था, भारतीय संविधान लागू हो चूका था, लेकिन घुरा के पुरवा में सवर्ण जातियों का ही कानून चलता था.

फूलन को समाज, परिवार से घ्रणा हो गयी और उसने बीहड़ का रास्ता अपनाया. फूलन ने चम्बल घाटी में सक्रिय डकैतों के एक गैंग को ज्वाइन कर लिया. गैंगवार के चलते फूलन को निशाना बनाया गया. फूलन देवी का अपहरण करके बेहमई गाँव ठाकुरों ने रेप किया और उसे मरा समझकर छोड़ दिया. फूलन को तब साथ मिला विक्रम मल्लाह का. फूलन ने विक्रम मल्लाह से शादी की. दोनों ने अपना गैंग बनाया और और सन 1981 में बेहमई का वीभत्स काण्ड हुआ. फूलन ने दो रिपिस्ट्स की शिनाख्त कर ली थी, फूलन उन्हें अपने साथ बेहमई गाँव में ले आयी और गैंग-रेप में शामिल अन्य लोगो की शिनाख्त किया. फूलन ने 22 ठाकुरों को एक लाइन में खड़ा करके गोली मार दी. एक महिला द्वारा अपने बलात्कार का बदला इससे भयानक और कहीं नहीं हो सकता। हालांकि माला सेन को दिये गये इंटरव्यू में बेहमई हत्याकाण्ड में फूलन ने अपनी भूमिका को ख़ारिज कर दिया था.

फूलन के केस को देखने वाली प्रसिद्द नारीवादी वकील इंदिरा जयसिंह ने कहा था-
“भारत में हर रोज कई महिलाओं के साथ रेप होता है. इसका कोई अधिकारिक आंकड़ा नहीं है कि वे अपने रेपिस्ट को मार देती है या जाति-पंचायत उन महिलाओं को कास्ट-प्राइड के नाम पर मार देता है. मै सोचती हूँ कि फूलन अपने साथ बीती हुयी ज्यादतियों से ऊपर उठ चुकी थी. फूलन अपने अतीत को कभी नहीं भूल पायी थी. फूलन ने जिस तरह से सवर्णों की ठसक और मर्दवादी ताने -बाने को चुनौती दिया था, उसे मालूम था कि जिंदगी इतनी आसान नहीं होगी, वो हमेशा उच्च स्तरीय पुलिस सुरक्षा की मांग करती रही थी.”

बेहमई हत्याकाण्ड के बाद देश -विदेश में फूलन के नाम की चर्चा होने लगी थी और चम्बल के बीहड़ में एक महिला डकैत का वर्चस्व हो गया था. लेकिन फूलन पर पुलिस का शिकंजा भी कसने लगा था. इसी बीच फूलन के पति विक्रम मलाह पुलिस मुठभेड़ में मारा जाता है.

तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी फूलन के साथ हुयी ज्यादती और समाज के प्रति उसकी नफरत से वाकिफ थी. इंदिरा गांधी ने फूलन को सरेंडर करने को कहा. फूलन ने 1983 में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री और सामाजिक न्याय के समर्थक अर्जुन सिंह के समक्ष आत्म- सपर्पण कर दिया. आत्म समपर्ण करने के एवज में फूलन ने अर्जुन सिंह के समक्ष शर्ते रखी जिसे मान लिया गया. शर्ते थी:

उसके साथियों को मृत्युदंड नहीं दिया जाये। फूलन की अगली शर्त ये थी कि उसके गैंग के सभी लोगों को 8 साल से अधिक की सजा न दी जाए। लेकिन 11 साल तक फूलन देवी को बिना मुकदमे के जेल में रहना पड़ा और 1994 में आई समाजवादी सरकार ने फूलन को जेल से रिहा किया। फूलन अपने गैंग की लीडर थी और एक लीडर की तरह अपने गैंग के लोगो का भी ध्यान रखा.

रिहा होने के बाद फूलन अपने समाज को एकजुट करने के लिये एकलव्य सेना बनाई. फूलन जल्द ही अपने समाज की आइकॉन बन गयी. इसी बीच फूलन ने देश के कई समाजवादी नेताओं के साथ मंच साझा किया और पिछड़े समाज के उत्थान के प्रति अपने विचार प्रकट किया. लेकिन राजनीति समाजवादी पार्टी के बैनर से ही शुरू किया। फूलन 1996 में मिर्जापुर से लोकसभा के लिये चुनी गयी और लगातार दो बार सांसद चुनी गयी।

फूलन का सफ़र एक बीहड़ के डकैत से शुरू होकर संसद तक गया. संसद में उस समय सबसे चर्चित शक्सियत फूलन देवी ही थी. सांसद फूलन देवी पर सिनेमा और साहित्य की भी नजरे पड़ी. विश्विख्तात पत्रिका ‘टाइम’ ने फूलन को सदी की सर्वश्रेष्ठ महिलाओं में से एक बताया. भारतीय मीडिया और बौद्धिक जगत ने फूलन को भारतीय समाज और राजनीति के लिये कलंक बताया, वहीँ पूरे दुनिया में फूलन के साहस भरी जिंदगी को सलाम किया गया.

प्रसिद्द फिल्मकार शेखर कपूर ने फूलन देवी की जीवनी पर फिल्म बनाने की ठानी. शेखर कपूर ने माला सेन की किताब का एडाप्टेशन किया, ग्राउंड जीरो पर जाकर जानकारियां हासिल किया और 1996 में उनकी फिल्म आयी- बैंडिट क्वीन. फिल्म में फूलन का किरदार प्रसिद्द अभिनेत्री सीमा विस्वास ने निभाया. फिल्म काफी विवादस्पद रही. खुद फूलन ने इस फिल्म के कुछ फिल्मांकन का विरोध किया और न्यायलय में फिल्म के खिलाफ केस भी किया. फूलन को फिल्म के चार फिल्मांकन से ऐतराज था. शेखर कपूर ने वादा किया था कि वो सीन काट देंगे, लेकिन कुछ समय के बाद फिल्म जस की तस रिलीज हुयी. फूलन सिनेमा की आजादी के विरोध में नहीं थी.

फूलन ने प्रसिद्द पत्रकार और आज के बड़े कांग्रेसी नेता राजीव शुक्ला को दिए गये एक इंटरव्यू में कहा था- उन्हें फिल्म से कोई ऐतराज नहीं है, जो मेरे साथ हुआ है उसे पूरी दुनिया को देखना चाहिये. बस गलत सीन्स न दिखाये.

फूलन सांसद बनने के बाद उम्मेद सिंह से विवाह किया. ये उनकी तीसरी शादी थी. उम्मेद सिंह के साथ उनके सम्बन्ध खट्टे-मीठे रहे. फूलन प्यार, जज्बात और अहसास को ताउम्र खोजती रही, लेकिन उसे निराशा ही हाँथ लगी।

बीहड़ की बैंडिट क्वीन की जिंदगी का सफ़र संसद के गलियारे में जाकर ख़त्म हुआ. सांसद फूलन देवी 25 जुलाई 2001 में जब संसद से लौट रही थी तो उनके घर के पास पहले से घात लगाये लोगों ने फूलन पर ताबड़तोड़ गोलिया चलाई. फूलन ने वही दम तोड़ दिया. फूलन की हत्या की जिम्मेदारी शेर सिंह राणा ने ली. राणा ने बेहमई हत्याकाण्ड का बदला लेने की बात कही. लेकिन फूलन की मौत भी शानदार रही. फूलन की मौत एक जन-प्रतिनिधि के रूप में हुयी. फूलन का हत्यारा आज पे-रोल में जेल से बाहर है और हाल में हुये सहारनपुर दंगो में उसकी सलिप्ताता बतायी जा रही है। राणा का बाहर होना भारतीय कानून ब्यवस्था और न्याय व्यवस्था का मजाक होना है. फूलन देवी की हत्या हुये आज 23 साल हुये है, लेकिन आज फूलन नारी शक्ति का प्रतीक बन गयी है।

एक मल्लाह की बेटी ने अपने साहस- हौसला से पितृसत्ता को धुआं-धुआं कर दिया। जो आज फूलन को याद नहीं कर रहे वो किस दर्जे के/की फेमिनिस्ट होंगे, आप खुद सोचिये!!

शिवकुमार पटेल उर्फ़ ददुआ: 

वहीं, दूसरी ओर शिवकुमार पटेल उर्फ़ ददुआ बुन्देलखण्ड का बेताज बादशाह के रूप में फेमस हुआ.

ददुआ का जन्म 1955-56 में चित्रकूट जिले के देवकली ग्राम में हुआ था. बुन्देलखण्ड का इलाका हमेशा से उपेक्षित रहा है. उत्तर प्रदेश में किसी की भी सरकार रही हो, बुन्देलखण्ड पर सरकार बहादुर की नजरें कभी इनायत नहीं हुयी. खेती- किसानी के अलावा और कोई जीविका का साधन नहीं था उस समय. शिवकुमार युवावस्था में खेती -किसानी में अपने पिता का हाँथ बटाना शुरू किया. किसी विवाद के चलते पास के गाँव रायपुर निवासी जगन्नाथ से झगडा हो गया. जगन्नाथ ने अन्य लोगों के साथ मिलकर शिवकुमार के पिता को गाँव में नंगा घुमाया. शिवकुमार को जब ये पता चला तो सीधा जगन्नाथ के घर पंहुचा और उसके सीने में दो गोलियां मार दी. यही से शिव कुमार पटेल ‘ददुआ’ बन गया.

ददुआ ने मानिकपुर के जंगलों को अपना अड्डा बनाया. उस समय बीडी के व्यापारी आदिवासियों का बहुत शोषण करते थे वही दूसरी ओर क्रेशर मशीन वाले धन्ना सेठ आदिवासियों के जंगल और पहाड़ का दोहन कर रहे थे. ददुआ आदिवासियों का मसीहा बनकर उभरा. ददुआ बीडी व्यापारियों और और क्रेशर मशीन के मालिकों को खूब लूटा और लुटे हुये माल- असबाब को गरीब आदिवासियों में बाँटा. आदिवासी उसे भगवान की तरह पूजने लगे थे।

ददुआ की राजनैतिक समझ बहुत तगड़ी थी. ददुआ के प्रभाव के चलते करीब 500 ग्राम प्रधान उसके समर्थक बन गये थे. ददुआ का प्रभाव क्षेत्र उत्तर प्रदेश में प्रतापगढ़ से लेकर मध्य प्रदेश के जबलपुर तक था. ददुआ ने बुन्देलखण्ड में सवर्णों के वर्चस्व को काफी हद तक कम कर दिया था. ददुआ शुरूआती दिनों में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी का समर्थक था. इसके बाद वो बसपा का समर्थक था. बसपा की बहुजन राजनीति को सपोर्ट करता था. 2002 के आस-पास बुन्देलखण्ड के बसपा लीडर्स से अनबन हो गयी, 2007 में जब बसपा की सरकार बनी तो उस समय ददुआ का पुलिस एनकाउंटर कर दिया गया.

कहा जाता है कि ददुआ एक समय बसपा के समर्थन पर पूरे बुन्देलखण्ड में ये ऐलान करता था-
वोट पड़ेगा हाथी पर,
नहीं तो गोली चलेगी छाती पर।
ददुआ के इस ऐलान के बाद बुन्देलखण्ड का दलित-पिछड़ा तबका बसपा को निडर होकर वोट करता था. ददुआ के समय बुन्देलखण्ड बसपा का मजबूत गढ़ माना जाता था. लेकिन ददुआ का अंत बसपा सरकार के समय पर ही हुआ। ददुआ करीब 30 सालों तक बीहड़ो में रहा. आजाद भारत में बीहड़ो में सबसे ज्यादा (वीरप्पन से भी ज्यादा) समय रहने का रिकार्ड ददुआ के नाम रहा. करीब 8 साल पहले ददुआ और उनकी पत्नी का भव्य मंदिर बनवाया गया है.

ददुआ
ददुआ और उसकी पत्नी का मन्दिर

बुन्देलखण्ड के कुछ लोगों के लिये वो एक अपराधी था, लेकिन कुछ लोगों के लिये वो आज भी देवता से कम नहीं और आज भी उसकी पूजा अर्चना की जा रही है।

जैसे जैसे समय बीतता जा रहा है, इन दोनों शख्सियतों को लोग बहुतायत में याद कर रहे है. आखिर क्या क्या वजहें है कि कानून की नजरों में अपराधी व्यक्तियों में आम जनता की श्रद्धा बढती जा रही है. क्या आम आदमी, गरीब -दलितों का कानून-व्यवस्था से विश्वास उठता जा रहा है? क्या लोकतंत्र पूंजीपतियों की मुठियों में कैद होता जा रहा है? क्या फूलन देवी और ददुआ पैदा होते रहेंगे या फिर हमारा समाज में बदलाव होगा, ये सवाल अनुत्तरित है।

ओबीसी महासभा
डॉ.अनूप पटेल, राष्ट्रीय प्रवक्ता, ओबीसी महासभा

लेखक डॉ अनूप पटेल जेएनयू के छात्र रहे हैं और ओबीसी महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता हैं। 

Previous Post

बलिया में यूपी- बिहार सीमा एडीजी वाराणसी व डीआईजी का छापा, 9 पुलिसकर्मी सस्पेंड

Next Post

अखिलेश यादव बोले- मौर्यजी दिल्ली वाई-फाई का पासवर्ड

up80.online

up80.online

Related Posts

IAS
यूपी

नागरिकों के प्रति उत्तरदायित्व हमारी प्राथमिकता -निरंजन

April 21, 2026
सोनभद्र: खनन कार्य में लापरवाही, 7 अधिकारियों पर एक्शन
बड़ी खबर

सोनभद्र: खनन कार्य में लापरवाही, 7 अधिकारियों पर एक्शन

April 17, 2026
पटेल
यूपी

पीसीएस 2026 में चयनित पटेल समाज के प्रतिभाशाली अधिकारियों का हुआ भव्य स्वागत

April 14, 2026
Next Post
अखिलेश यादव बोले- मौर्यजी दिल्ली वाई-फाई का पासवर्ड

अखिलेश यादव बोले- मौर्यजी दिल्ली वाई-फाई का पासवर्ड

Ballia: ‘गरीब मरीज के इलाज के लिए आगे आई ‘मदद’ संस्था

Ballia: 'गरीब मरीज के इलाज के लिए आगे आई 'मदद' संस्था

Rahul Gandhi

लखनऊ आते समय अचानक मोची के पास क्यों पहुंचे राहुल गांधी?

Recommended

IAS

नागरिकों के प्रति उत्तरदायित्व हमारी प्राथमिकता -निरंजन

3 days ago
पटेल

पीसीएस 2026 में चयनित पटेल समाज के प्रतिभाशाली अधिकारियों का हुआ भव्य स्वागत

2 weeks ago
मुंबई

शूद्रों के उत्थान के प्रति मेरा दृढ़ संकल्प ही मुझे जीवित रखे हुए है: बाबा साहब

6 years ago
Anupriya Patel with Rajesh Patel in flood-affected areas

अनुप्रिया पटेल ने नाव से बाढ़ग्रस्त इलाकों का दौरा किया

7 years ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

दरोगा भर्ती परीक्षा की तिथि जारी, इस दिन डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

परचून की दुकान, इंस्पेक्टर, चपरासी व प्रिंसिपल के बच्चों ने सिविल सर्विसेज एग्जाम पास किया

एसआईआर: एनजीएसपी पर आईं 92,497 शिकायतें 

चुनाव खर्च की नहीं दी जानकारी, आयोग ने ठहराया अयोग्य

कृषक जातियों की समस्याओं का समाधान करेगी “भारतीय समतामूलक महासभा”

कुशवाहा जाएंगे राज्यसभा, 5 मार्च को करेंगे नामांकन

Trending

IAS
यूपी

नागरिकों के प्रति उत्तरदायित्व हमारी प्राथमिकता -निरंजन

by up80.online
April 21, 2026
0

आशुतोष निरंजन ने संभाली परिवहन आयुक्त की कुर्सी केके वर्मा, लखनऊ आईएएस अफसर आशुतोष निरंजन ने आज ...

सोनभद्र: खनन कार्य में लापरवाही, 7 अधिकारियों पर एक्शन

सोनभद्र: खनन कार्य में लापरवाही, 7 अधिकारियों पर एक्शन

April 17, 2026
पटेल

पीसीएस 2026 में चयनित पटेल समाज के प्रतिभाशाली अधिकारियों का हुआ भव्य स्वागत

April 14, 2026
“शिक्षा का अधिकार” लिखे बैग जलाने से मचा हड़कंप

“शिक्षा का अधिकार” लिखे बैग जलाने से मचा हड़कंप

April 12, 2026
कुर्मी

सुरेश पटेल के परिजनों को न्याय के लिए संघर्ष करेगी कुर्मी महासभा

April 9, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

नागरिकों के प्रति उत्तरदायित्व हमारी प्राथमिकता -निरंजन

सोनभद्र: खनन कार्य में लापरवाही, 7 अधिकारियों पर एक्शन

पीसीएस 2026 में चयनित पटेल समाज के प्रतिभाशाली अधिकारियों का हुआ भव्य स्वागत

“शिक्षा का अधिकार” लिखे बैग जलाने से मचा हड़कंप

सुरेश पटेल के परिजनों को न्याय के लिए संघर्ष करेगी कुर्मी महासभा

राजकीय पॉलीटेक्निक लखनऊ के छात्रों ने सीखा पुस्तकालय प्रबंधन

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online