• About
  • Advertise
  • Contact
Friday, September 4, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home बड़ी खबर

आजमगढ़: बिजली कटौती से मरीजों का इलाज प्रभावित, परेशान डॉक्टरों ने किया प्रदर्शन

अस्पताल से सीधे पॉवर सब स्टेशन तक पैदल मार्च कर पहुंचे डॉक्टर व स्टाफ

up80.online by up80.online
July 6, 2023
in बड़ी खबर, यूपी
0
डॉक्टर्स

बिजली कटौती से परेशान डॉक्टरों ने किया प्रदर्शन

0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

यूपी80 न्यूज, आजमगढ़

प्रदेश में बिजली की खराब स्थिति का असर मरीजों के इलाज पर भी पड़ रहा है। हालात ऐसे हो गए हैं कि अब डॉक्टर  भी बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। आजमगढ़ Azamgarh में गुरुवार को बिजली विभाग के खिलाफ 100 बेड वाले जिला चिकित्सालय के डॉक्टर, स्टाफ नर्स व कर्मचारी अस्पताल परिसर से निकलकर सड़क मार्ग से पैदल चलते हुए सीधे पावर सब स्टेशन पर पहुंचे और बिजली कटौती को लेकर प्रदर्शन किया।

बिजली की खराब स्थिति को लेकर डॉक्टरों ने भारी नाराजगी जताते हुए विरोध प्रदर्शन किया। डॉक्टर हम्मीर सिंह ने बताया कि अस्पताल परिसर में पिछले एक हफ्ते से विद्युत आपूर्ति बाधित है, जिसके चलते हमलोग सही तरीके से ओपीडी व इमरजेंसी सेवाएं नहीं देख पा रहे हैं। ऑपरेशन के मरीजों को सबसे अधिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, अस्पताल के रेजिडेंशियल इलाके में बिजली आपूर्ति न होने से पानी की आपूर्ति भी बाधित हो रही है, जिसके चलते लोगों में काफी आक्रोश व्याप्त है।

अस्पताल के सीएमएस द्वारा किसी तरह से 2 घंटे जनरेटर चलाकर अस्पताल की विद्युत आपूर्ति बहाल की जा रही है। उन्होंने कहा कि यदि बिजली विभाग द्वारा कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की गई तो स्वास्थ्य सेवाएं बेपटरी हो जाएंगी और मरीजों को अस्पताल से बाहर करना पड़ेगा। ऑपरेशन के मरीजों के जख्म में सड़न होने लगेंगे। डॉक्टर भी अपनी सेवाएं ठप कर सकते हैं।

अस्पताल के स्टाफ का कहना है कि अस्पताल में डिलीवरी से लेकर ऑपरेशन तक के मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सबसे बड़ी समस्या रेजिडेंशियल इलाके में पानी के लिए हो रही है। पावर सब स्टेशन पर कोई भी जिम्मेदार नहीं मिला जिससे कि शिकायत की जाए। अगर इसी तरह विद्युत व्यवस्था रही तो डॉक्टर अपना दायित्व कैसे निर्वाह करेंगे।

इस संदर्भ में उपखंड अधिकारी बृजेश कुमार राव का कहना है कि हमारे पावर सबस्टेशन की बिजली अस्पताल परिसर के ट्रांसफार्मर तक सुचारू रूप से चालू है। अस्पताल परिसर में प्राइवेट ट्रांसफार्मर होने की वजह से वहां हमारे अधिकार क्षेत्र से बाहर है, जिसके संदर्भ में मेरे द्वारा लिखित रूप से अस्पताल प्रबंधन को सूचना दे दी गई।

Coaching
Pandey Classes, Prayagraj
सिल्वर बेल्स स्कूल
सिल्वर बेल्स स्कूल, चकिया, चंदौली
Previous Post

ढोलक, घुंघरू, हारमोनियम, मंजीरा इत्यादि के लिए ग्राम पंचायतों को दी जाएगी इतनी धनराशि

Next Post

साइकिल वाले विधायक जी मंत्री बनेंगे या सांसद! मऊ जनपद में चर्चा तेज

up80.online

up80.online

Related Posts

ब्रजेश पाठक और उनकी पत्नी नम्रता पाठक
अखिलेश यादव

जीजाजी मत होइए नाराज, मैं अपने भविष्य को लेकर चिंतित हूं

September 1, 2026
Uttar Pradesh
अन्य राज्य

यूपी में बिहार जैसा चुनावी ब्रह्मास्त्र ! मातृ शक्ति को 50 हजार की सौगात!

August 13, 2026
पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला
अन्य राज्य

पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

August 13, 2026
Next Post
UP politics

साइकिल वाले विधायक जी मंत्री बनेंगे या सांसद! मऊ जनपद में चर्चा तेज

UP politics

'महिला सम्मान बचत पत्र' में प्रदेश में वाराणसी अव्वल, 7 हजार महिलाओं ने किया निवेश

Vande Bharat Exp

प्रधानमंत्री ने दिखाई गोरखपुर-लखनऊ वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

ब्रजेश पाठक और उनकी पत्नी नम्रता पाठक

जीजाजी मत होइए नाराज, मैं अपने भविष्य को लेकर चिंतित हूं

3 days ago
दिलीप पटेल

काशी के दिलीप पटेल किसका विकल्प बनेंगे?

2 months ago
BSP

रसड़ा से विधायक उमाशंकर सिंह को बसपा सुप्रीमो मायावती ने बनाया विधान मंडल दल का नेता

5 years ago
किशोरी

प्रेमी से बात करने पर रोका तो किशोरी ने उठाया खौफनाक कदम

3 weeks ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

अयोध्या विकास प्राधिकरण के ओएसडी वाराणसी का नगर मजिस्ट्रेट नियुक्त

डॉ सोनेलाल पटेल को क्यों याद करें?

काशी के दिलीप पटेल किसका विकल्प बनेंगे?

आजम खान के खिलाफ मुकदमे लड़ रहे 6 शासकीय अधिवक्ताओं की सेवा समाप्त

पिछड़ा वर्ग आयोग की बैठक में उठा 68500 शिक्षक भर्ती का मुद्दा

नवंबर-दिसंबर में यूपी सहित पांच राज्यों में चुनाव की तैयारी!

Trending

ब्रजेश पाठक और उनकी पत्नी नम्रता पाठक
अखिलेश यादव

जीजाजी मत होइए नाराज, मैं अपने भविष्य को लेकर चिंतित हूं

by up80.online
September 1, 2026
0

डिप्टी सीएम के साले ने सपा की सरकार बनवाने की घोषणा की यूपी80 न्यूज, लखनऊ चुनावी साल...

Uttar Pradesh

यूपी में बिहार जैसा चुनावी ब्रह्मास्त्र ! मातृ शक्ति को 50 हजार की सौगात!

August 13, 2026
पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

August 13, 2026
किशोरी

प्रेमी से बात करने पर रोका तो किशोरी ने उठाया खौफनाक कदम

August 13, 2026
कौशल पटेल, इसरो

पान की दुकान से ISRO तक पहुंचा किसान का बेटा

August 13, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

जीजाजी मत होइए नाराज, मैं अपने भविष्य को लेकर चिंतित हूं

यूपी में बिहार जैसा चुनावी ब्रह्मास्त्र ! मातृ शक्ति को 50 हजार की सौगात!

पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

प्रेमी से बात करने पर रोका तो किशोरी ने उठाया खौफनाक कदम

पान की दुकान से ISRO तक पहुंचा किसान का बेटा

बिना मान्यता मैरिज हॉल में चल रहा था स्कूल!

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online