• About
  • Advertise
  • Contact
Friday, July 31, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home यूपी

मऊ के पीड़ितों से मिला सपा का प्रतिनिधि मंडल, डीएम को दिया ज्ञापन

धर्मेंद्र यादव ने कहा-भाजपा को वोट न देने वालों के घर चिंहित कर तोड़े जा रहे हैं

up80.online by up80.online
July 21, 2024
in यूपी, राजनीति, सपा
0
मऊ के पीड़ितों से मिला सपा का प्रतिनिधि मंडल, डीएम को दिया ज्ञापन
0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

यूपी 80 न्यूज़, लखनऊ
आजमगढ़ से सपा सांसद धर्मेंद्र यादव एवं घोसी से सपा सांसद राजीव राय के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी का 17 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल रविवार, 21 जुलाई को जनपद मऊ के बंधा पर रहने वाले अल्पसंख्यक गरीब पीड़ित परिवारों से मुलाकात की और उन्हें हर संभव मदद का आश्वासन दिया।

सपा
मऊ: पीड़ितों से मिला सपा का प्रतिनिधि मंडल

सपा जिलाध्यक्ष दूधनाथ यादव का कहना है कि मऊ जनपद के अंतर्गत शासन प्रशासन के दबाव में चिन्हित करके व्यक्ति विशेष लोगों का घर तोड़ने और उन्हें प्रताड़ित करने व वहीं पिकअप गाड़ी से कुचलकर दो लोगों की हत्या करने के बाद आक्रोशित लोगों द्वारा सड़क जाम करने पर प्रशासन ने लगभग डेढ़ सौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। इसे गंभीरता से लेते हुए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी ने 17 सदस्य प्रतिनिधि मंडल आज मऊ भेजा। प्रतिनिधि मंडल के सदस्यों ने सर्वप्रथम मऊ के बधा पर अल्पसंख्यक गरीब तबके के लोगों का बनाया गया आशियाने को तोड़ने व उन्हें प्रताड़ित करने की शिकायत को देखा तथा संज्ञान लिया। वहीं, ताजोपुर गांव के पास गाड़ी से कुचलकर की गई हत्या में पीड़ित परिवार के घर जाकर प्रतिनिधिमंडल ने सांत्वना दी। उन्हें हर संभव मदद व इलाज का आश्वासन दिया तथा पार्टी अपने खर्चे पर संपूर्ण इलाज करने व उनकी हर मदद करने का भरोसा दिलाया।

प्रतिनिधिमंडल में मुख्य रूप से आजमगढ़ के सांसद धर्मेंद्र यादव, घोसी सांसद राजीव राय, विधायक सुधाकर सिंह, विधायक डॉक्टर एच एन पटेल, विधायक राजेंद्र कुमार, विधान परिषद सदस्य रामजतन राजभर, पूर्व राज्य मंत्री रामदुलारे राजभर, पूर्व विधायक बैजनाथ पासवान, राष्ट्रीय सचिव हाजी इरफान, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अल्ताफ अंसारी, जिला अध्यक्ष दूधनाथ यादव, पूर्व जिला अध्यक्ष शैलेंद्र यादव साधु, पूर्व जिला अध्यक्ष धर्म प्रकाश यादव, शिव प्रताप यादव मुन्ना, जिला महासचिव कुददूश अंसारी, राजेश यादव युवजन सभा ज़िला अध्यक्ष सहित प्रतिमंडल के सभी सदस्य शामिल हुए। प्रतिनिधि मंडल ने जिला अधिकारी मऊ से मिलकर दर्ज मुकदमे को खत्म करने व दंडात्मक कार्रवाई रोकने की मांग की।

जिलाधिकारी ने आश्वासन दिया कि न्याय संगत कार्रवाई होगी। इस अवसर पर सांसद धर्मेंद्र यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी केवल बदले की भावना से काम कर रही है, जिन लोगों ने भारतीय जनता पार्टी को वोट नहीं किया है उन परिवारों को चिन्हित करके उनके मकानों को तोड़ने व तरह तरह से परेशान करने का काम कर रही है। एक तरफ भ्रष्टाचार का आलम यह है कि कोई व्यक्ति अछूता नहीं रह गया है जो उसके पैरों तले कुचला न गया हो, वहीं अफसर शाही इस कदर हावी हो गई है कि बिना रिश्वत लिए आम जनता का कोई काम करने को तैयार नहीं है। सरकार का अंकुश इन अधिकारियों पर नहीं रह गया है। प्रशासन बेलगाम हो चुका है।

Previous Post

कांग्रेस ने कहा- फिलिस्तीन की आज़ादी के समर्थन में नारेबाज़ी करने वालों की गिरफ्तारी निंदनीय

Next Post

72 सालों बाद बन रहा ऐसा संयोग, महादेवा मंदिर में जलाभिषेक के लिए खास इंतजाम

up80.online

up80.online

Related Posts

Uttar Pradesh
बड़ी खबर

अयोध्या विकास प्राधिकरण के ओएसडी वाराणसी का नगर मजिस्ट्रेट नियुक्त

July 28, 2026
इनरव्हील क्लब ओबरा की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रियंका सिंह बनीं अध्यक्ष
यूपी

इनरव्हील क्लब ओबरा की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रियंका सिंह बनीं अध्यक्ष

July 25, 2026
ग्रीन इलेक्शन पहल के लिए डॉ. हीरा लाल को टाइम्स ऑफ इंडिया इकोप्रेन्योर अवॉर्ड
देश

ग्रीन इलेक्शन पहल के लिए डॉ. हीरा लाल को टाइम्स ऑफ इंडिया इकोप्रेन्योर अवॉर्ड

July 19, 2026
Next Post
महादेव मंदिर

72 सालों बाद बन रहा ऐसा संयोग, महादेवा मंदिर में जलाभिषेक के लिए खास इंतजाम

रमाशंकर राजभर

रेवती रेलवे स्टेशन पर सुविधाओं का अभाव, सांसद रमाशंकर राजभर ने लोक सभा में उठाया मुद्दा

यूपी कांग्रेस

यूपी उपचुनाव: आधी सीटों पर कांग्रेस की तैयारी

Recommended

इनरव्हील क्लब ओबरा की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रियंका सिंह बनीं अध्यक्ष

इनरव्हील क्लब ओबरा की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रियंका सिंह बनीं अध्यक्ष

5 days ago
Uttar Pradesh

अयोध्या विकास प्राधिकरण के ओएसडी वाराणसी का नगर मजिस्ट्रेट नियुक्त

3 days ago
दिलीप पटेल

काशी के दिलीप पटेल किसका विकल्प बनेंगे?

1 month ago
उपजातियों के भेदों को छोड़कर ‘पटेल’ नाम के सूत्र में बंधें समाज- आरबी सिंह पटेल

उपजातियों के भेदों को छोड़कर ‘पटेल’ नाम के सूत्र में बंधें समाज- आरबी सिंह पटेल

2 months ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

आजम खान के खिलाफ मुकदमे लड़ रहे 6 शासकीय अधिवक्ताओं की सेवा समाप्त

पिछड़ा वर्ग आयोग की बैठक में उठा 68500 शिक्षक भर्ती का मुद्दा

नवंबर-दिसंबर में यूपी सहित पांच राज्यों में चुनाव की तैयारी!

आजमगढ़ का एक लाख का इनामी भानू प्रताप सिंह मुठभेड़ में ढेर

पुलिस मुठभेड़ में अंतरराज्यीय गांजा तस्कर घायल

क्या डीके शिवकुमार के बाद यूपी के इस नेता की खुलेगी किस्मत?

Trending

Uttar Pradesh
बड़ी खबर

अयोध्या विकास प्राधिकरण के ओएसडी वाराणसी का नगर मजिस्ट्रेट नियुक्त

by up80.online
July 28, 2026
0

अयोध्या विकास प्राधिकरण के ओएसडी वाराणसी का नगर मजिस्ट्रेट नियुक्त यूपी 80 न्यूज़, लखनऊ योगी सरकार ने...

इनरव्हील क्लब ओबरा की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रियंका सिंह बनीं अध्यक्ष

इनरव्हील क्लब ओबरा की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रियंका सिंह बनीं अध्यक्ष

July 25, 2026
ग्रीन इलेक्शन पहल के लिए डॉ. हीरा लाल को टाइम्स ऑफ इंडिया इकोप्रेन्योर अवॉर्ड

ग्रीन इलेक्शन पहल के लिए डॉ. हीरा लाल को टाइम्स ऑफ इंडिया इकोप्रेन्योर अवॉर्ड

July 19, 2026
योगासन की कठिन मुद्राओं ने बांधा समां, प्रतिभागियों के संतुलन और लय ने जीता दिल

योगासन की कठिन मुद्राओं ने बांधा समां, प्रतिभागियों के संतुलन और लय ने जीता दिल

July 18, 2026
सिल्वर बेल्स के छात्र ने IIT रुड़की में बनाई जगह

सिल्वर बेल्स के छात्र ने IIT रुड़की में बनाई जगह

July 5, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

अयोध्या विकास प्राधिकरण के ओएसडी वाराणसी का नगर मजिस्ट्रेट नियुक्त

इनरव्हील क्लब ओबरा की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रियंका सिंह बनीं अध्यक्ष

ग्रीन इलेक्शन पहल के लिए डॉ. हीरा लाल को टाइम्स ऑफ इंडिया इकोप्रेन्योर अवॉर्ड

योगासन की कठिन मुद्राओं ने बांधा समां, प्रतिभागियों के संतुलन और लय ने जीता दिल

सिल्वर बेल्स के छात्र ने IIT रुड़की में बनाई जगह

अनुप्रिया पटेल ने 2027 के चुनाव का किया शंखनाद

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online