• About
  • Advertise
  • Contact
Saturday, June 6, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home बड़ी खबर

बिजली बिल विशेष छूट योजना: 30 सितंबर 2024 तक के बकाएदारों को मिलेगा लाभ

ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने की "एकमुश्त समाधान योजना" की घोषणा

up80.online by up80.online
December 15, 2024
in बड़ी खबर, यूपी
0
बिजली बिल

बिजली

0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

यूपी80 न्यूज, लखनऊ

उत्तर प्रदेश के बिजली बिल Electricity bill के बकाएदारों के लिए योगी सरकार Yogi Govt ने बड़ी राहत योजना लायी है। प्रदेश में एक बार फिर “एकमुश्त समाधान योजना” लागू होने जा रही है। इसके तहत सभी श्रेणी के बिजली उपभोक्ताओं को विशेष छूट मिलेगी।

उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने “एकमुश्त समाधान योजना 2024-25” को लागू करने की घोषणा शनिवार को मऊ जिले में प्रवास के दौरान तमसा नदी के पावन तट पर घाट निर्माण एवं सौंदरीकरण व प्रकाश व्यवस्था कार्यों का उद्घाटन कार्यक्रम में की।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि योजना के तहत सभी श्रेणी के विद्युत उपभोक्ताओं को अपने विलंबित भुगतान अधिकार में छूट मिलेगी। उन्होंने उपभोक्ताओं से भी अपील की है कि योजना का लाभ लेने के लिए जल्दी आए और एकमुश्त भुगतान कर अपने बकाया बिलों में ज्यादा छूट का लाभ उठाएं।

AK Sharma
ऊर्जा मंत्री एके शर्मा

तीन चरणों में लागू होगी योजना:

ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने बताया कि उपभोक्ताओं के लिए एकमुश्त समाधान योजना तीन चरणों में लागू होगी। यह योजना 15 दिसंबर, 2024 से 31 जनवरी, 2025 तक अर्थात् कुल 47 दिनों तक लागू रहेगी। योजना का प्रथम चरण 15 दिसंबर से 31 दिसंबर तक कुल 16 दिन, दूसरा चरण 01 जनवरी से 15 जनवरी तक कुल 15 दिन, तीसरा चरण 16 जनवरी से 31 जनवरी तक कुल 16 दिन रहेगी। योजना का लाभ लेने के लिए उपभोक्ताओं को पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा। पंजीकरण के समय 30 सितंबर, 2024 तक के विद्युत् बिलों के मूल बकाए का 30 प्रतिशत राशि जमा करना अनिवार्य होगा। उपभोक्ताओं को 30 सितंबर, 2024 तक के बकाया विद्युत बिलों के सरचार्ज में छूट मिलेगी।

 

  विलंबित भुगतान अधिभार में घरेलू उपभोक्ताओं के लिए एकमुश्त भुगतान पर प्रथम चरण में 100 प्रतिशत छूट, द्वितीय चरण में 80 प्रतिशत, और तृतीय चरण में 70 प्रतिशत छूट दी जाएगी। वहीं, किश्तों में भुगतान पर प्रथम चरण में छूट क्रमशः 75 प्रतिशत, 65 प्रतिशत और 55 प्रतिशत होगी। वाणिज्यिक, औद्योगिक, और निजी संस्थानों के लिए यह छूट क्रमशः 60 प्रतिशत, 50 प्रतिशत, और 40 प्रतिशत होगी।

उपभोक्ताओं को एकमुश्त भुगतान के साथ किस्तों में भी भुगतान का विकल्प मिलेगा। उपभोक्ताओं को 31 दिसंबर, 2024 तक योजना के प्रथम चरण में अपने विलंबित बिलों का एकमुश्त भुगतान करने पर उनके सरचार्ज में सर्वाधिक छूट मिलेगा। एक किलोवाट भार तक के घरेलू उपभोक्ताओं को योजना के प्रथम चरण में विलंबित बिलों के एकमुश्त भुगतान करने पर उनके सरचार्ज में शतप्रतिशत छूट का लाभ मिलेगा। किसानों को उनके निजी नलकूप में 31 मार्च, 2023 तक के उनके बकाए विद्युत बिलों के विलंबित भुगतान अधिभार में छूट का लाभ लेने के लिए 07 मार्च, 2024 से पंजीकरण कराए जा रहे हैं, जिन्हें अभी इस छूट का लाभ मिलता रहेगा।

सभी प्रकार के उपभोक्ता अपने नजदीकी विभागीय खंड, उपखंड कार्यालय, कैश काउंटर, जनसेवा केंद्र के माध्यम से या विभागीय वेबसाइट www.uppcl.org पर लॉगिन कर योजना के लिए पंजीकरण कर सकते हैं।

योजना अंतर्गत घरेलू (एलएमवी-1), वाणिज्यिक (एलएमवी-2), निजी संस्थान (एलएमवी-4बी), औद्योगिक (एलएमवी-6), और स्थायी विच्छेदित उपभोक्ता इसके दायरे में शामिल हैं।

योजना विवादित और न्यायालय में लंबित प्रकरणों का समाधान भी प्रदान करती है, जिसमें उपभोक्ता को भुगतान के बाद अपना केस वापस लेने का वचन देना होगा।

 

पढ़ते रहिए यूपी80 न्यूज: स्वर्ण समाज की मांग पर “स्वर्ण कला आयोग को मंजूरी”

Previous Post

पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर हमला

Next Post

धनवंतरी पतंजलि योग संस्थान ने रचा इतिहास

up80.online

up80.online

Related Posts

बलिया रेलवे स्टेशन
बिहार

अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत बलिया रेलवे स्टेशन का हुआ गहन निरीक्षण

June 5, 2026
जीएसटी
यूपी

बेल्थरा रोड में आज जीएसटी संगोष्ठी, व्यापारी रख सकेंगे अपनी समस्याएं

June 5, 2026
ADS
यूपी

अनुप्रिया पटेल ने कहा- जनसंपर्क अभियान में किसी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नहीं

June 2, 2026
Next Post
धनवंतरी पतंजलि योग संस्थान ने रचा इतिहास

धनवंतरी पतंजलि योग संस्थान ने रचा इतिहास

संभल हिंसा

संभल हिंसा: न्यायिक जांच समिति पहुंची शाही जामा मस्जिद

वाईके गुप्ता सहित तीन को फार्मा रत्न, डॉ निखिल सचान को डिस्टिंगिस एकेडमिशियन ऑफ द ईयर सम्मान

वाईके गुप्ता सहित तीन को फार्मा रत्न, डॉ निखिल सचान को डिस्टिंगिस एकेडमिशियन ऑफ द ईयर सम्मान

Recommended

कुर्मी महासभा के पदाधिकारियों ने गार्गी पटेल से मुलाकात की

कुर्मी महासभा के पदाधिकारियों ने गार्गी पटेल से मुलाकात की

4 days ago
DK Shivkumar

क्या डीके शिवकुमार के बाद यूपी के इस नेता की खुलेगी किस्मत?

7 days ago
जीएसटी

बेल्थरा रोड में आज जीएसटी संगोष्ठी, व्यापारी रख सकेंगे अपनी समस्याएं

1 day ago
ADS

अनुप्रिया पटेल ने कहा- जनसंपर्क अभियान में किसी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नहीं

4 days ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

गंगोत्री से गंगा सागर तक खिला कमल

सोनभद्र: खनन कार्य में लापरवाही, 7 अधिकारियों पर एक्शन

“शिक्षा का अधिकार” लिखे बैग जलाने से मचा हड़कंप

राज्य कर्मचारियों को परेशान कर रही है सरकार: तिवारी

दरोगा भर्ती परीक्षा की तिथि जारी, इस दिन डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

परचून की दुकान, इंस्पेक्टर, चपरासी व प्रिंसिपल के बच्चों ने सिविल सर्विसेज एग्जाम पास किया

Trending

बलिया रेलवे स्टेशन
बिहार

अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत बलिया रेलवे स्टेशन का हुआ गहन निरीक्षण

by up80.online
June 5, 2026
0

निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश यूपी 80 न्यूज़, बलिया अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत...

जीएसटी

बेल्थरा रोड में आज जीएसटी संगोष्ठी, व्यापारी रख सकेंगे अपनी समस्याएं

June 5, 2026
ADS

अनुप्रिया पटेल ने कहा- जनसंपर्क अभियान में किसी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नहीं

June 2, 2026
कुर्मी महासभा के पदाधिकारियों ने गार्गी पटेल से मुलाकात की

कुर्मी महासभा के पदाधिकारियों ने गार्गी पटेल से मुलाकात की

June 2, 2026
पुलिस मुठभेड़ में अंतरराज्यीय गांजा तस्कर घायल

पुलिस मुठभेड़ में अंतरराज्यीय गांजा तस्कर घायल

June 1, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत बलिया रेलवे स्टेशन का हुआ गहन निरीक्षण

बेल्थरा रोड में आज जीएसटी संगोष्ठी, व्यापारी रख सकेंगे अपनी समस्याएं

अनुप्रिया पटेल ने कहा- जनसंपर्क अभियान में किसी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नहीं

कुर्मी महासभा के पदाधिकारियों ने गार्गी पटेल से मुलाकात की

पुलिस मुठभेड़ में अंतरराज्यीय गांजा तस्कर घायल

क्या डीके शिवकुमार के बाद यूपी के इस नेता की खुलेगी किस्मत?

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online