• About
  • Advertise
  • Contact
Friday, June 5, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home बड़ी खबर

स्वर्णकार समाज की मांग पर “स्वर्ण कला आयोग” को मंजूरी, “केश कला बोर्ड” के गठन पर भी सहमति

राजकीय निर्माण कार्यों में भी लागू होगा 27 प्रतिशत आरक्षण

up80.online by up80.online
December 20, 2024
in बड़ी खबर, यूपी, राजनीति
0
ओबीसी आयोग

ओबीसी आयोग की बैठक, लखनऊ

0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

यूपी80 न्यूज, लखनऊ

स्वर्णकार समाज की स्वर्ण एवं चांदी के आभूषण निर्माण कला के संरक्षण के लिए “स्वर्ण कला आयोग” के गठन के प्रस्ताव उत्तर प्रदेश राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग ने मंजूरी देते हुए शासन को संस्तुति भेजने का निर्णय लिया है।

उत्तर प्रदेश पिछड़ा वर्ग राज्य आयोग की बैठक गुरुवार को आयोग के अध्यक्ष राजेश वर्मा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में आयोग के उपाध्यक्ष सोहन लाल श्रीमाली, अन्य सदस्य और सचिव मनोज कुमार सागर उपस्थित रहे। बैठक में अन्य पिछड़ा वर्ग की जातियों के सम्मिलन- निष्कासन, उनके उत्थान और विकास से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श करते हुए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिये गये।

बैठक में “केश कला बोर्ड” के गठन का प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया। यह मांग मनोज कटारिया द्वारा की गई, जिसमें प्रदेश के केश कला व्यवसाय से जुड़े लोगों के विकास और उनके कौशल को संरक्षित करने की आवश्यकता बताई गई। आयोग ने सर्वसम्मति से इस प्रस्ताव को स्वीकार करते हुए शासन को “केश कला बोर्ड” के गठन के लिए संस्तुति प्रेषित करने का निर्णय लिया।

शासकीय निर्माण कार्यों में भी लागू होगा 27 प्रतिशत आरक्षण:

शासकीय निर्माण कार्यों में अन्य पिछड़े वर्गों के लिए 27 प्रतिशत आरक्षण प्रदान करने पर भी बैठक में चर्चा हुई। आयोग ने इसे अत्यधिक आवश्यक मानते हुए सभी विभागों में इस आरक्षण व्यवस्था को लागू करने के लिए शासन को संस्तुति प्रेषित करने का निर्णय लिया। पिछड़े वर्ग के वृद्ध व्यक्तियों के जीवन स्तर को सुधारने के उद्देश्य से आयोग ने केंद्रीय सेक्टर योजना के तहत वृद्धाश्रमों के निर्माण की सिफारिश की, ताकि वृद्ध व्यक्तियों को बेहतर सुविधाएँ उपलब्ध कराई जा सकें। बैठक में खंगार जाति को अन्य पिछड़े वर्ग की सूची में सम्मिलित करने के संदर्भ में चर्चा हुई।

आयोग ने बताया कि इस विषय पर पूर्व में ही संस्तुति प्रेषित की जा चुकी है। अब इस सिफारिश के संदर्भ में शासन को अनुस्मारक पत्र भेजने का निर्णय लिया गया।

क्रीमीलेयर की आय सीमा बढ़ाने पर विचार:

क्रीमीलेयर की आय सीमा बढ़ाने के प्रस्ताव पर भी विचार किया गया और इसे आगामी बैठक में प्रस्तुत करने का निर्णय लिया गया। नॉन-क्रीमीलेयर के प्रमाण-पत्र में संशोधन के संदर्भ में बैठक में निर्णय लिया गया कि इस विषय पर प्रस्ताव तैयार कर माननीय अध्यक्ष के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। गोरखा समुदाय को अन्य पिछड़े वर्ग की सूची में सम्मिलित करने के प्रस्ताव पर विस्तृत चर्चा करते हुए आयोग ने निर्णय लिया कि जिलों से पुनः जानकारी प्राप्त की जाएगी। इसके बाद इस विषय पर विस्तृत सर्वेक्षण करने के लिए एक समिति गठित की जाएगी। बैठक में थानाध्यक्षों की तैनाती में आरक्षण व्यवस्था का अनुपालन सुनिश्चित करने के विषय पर भी चर्चा हुई। आयोग ने इसे पिछड़े वर्ग के प्रतिनिधित्व के लिए अत्यधिक महत्वपूर्ण मानते हुए शासन को इस संबंध में सिफारिश भेजने का निर्णय लिया है।

पढ़ते रहिए यूपी80 न्यूज: यूपी से 5000 कुशल श्रमिकों को फिर भेजा जाएगा इजरायल

Previous Post

यूपी से 5000 कुशल श्रमिकों को फिर भेजा जाएगा इजराइल

Next Post

सरकार स्पष्ट करे, घाटे में क्यों चल रही बिजली कंपनियां?

up80.online

up80.online

Related Posts

बलिया रेलवे स्टेशन
बिहार

अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत बलिया रेलवे स्टेशन का हुआ गहन निरीक्षण

June 5, 2026
जीएसटी
यूपी

बेल्थरा रोड में आज जीएसटी संगोष्ठी, व्यापारी रख सकेंगे अपनी समस्याएं

June 5, 2026
ADS
यूपी

अनुप्रिया पटेल ने कहा- जनसंपर्क अभियान में किसी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नहीं

June 2, 2026
Next Post
पॉवर प्लांट

सरकार स्पष्ट करे, घाटे में क्यों चल रही बिजली कंपनियां?

भाजपा के विजेता विधायक

उपचुनाव की जीत से गदगद सीएम योगी ने 2027 के लिए दिया बड़ा संकेत

election

पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर हमला

Recommended

DK Shivkumar

क्या डीके शिवकुमार के बाद यूपी के इस नेता की खुलेगी किस्मत?

6 days ago
कुर्मी महासभा के पदाधिकारियों ने गार्गी पटेल से मुलाकात की

कुर्मी महासभा के पदाधिकारियों ने गार्गी पटेल से मुलाकात की

3 days ago
जीएसटी

बेल्थरा रोड में आज जीएसटी संगोष्ठी, व्यापारी रख सकेंगे अपनी समस्याएं

13 hours ago
ADS

अनुप्रिया पटेल ने कहा- जनसंपर्क अभियान में किसी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नहीं

3 days ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

गंगोत्री से गंगा सागर तक खिला कमल

सोनभद्र: खनन कार्य में लापरवाही, 7 अधिकारियों पर एक्शन

“शिक्षा का अधिकार” लिखे बैग जलाने से मचा हड़कंप

राज्य कर्मचारियों को परेशान कर रही है सरकार: तिवारी

दरोगा भर्ती परीक्षा की तिथि जारी, इस दिन डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

परचून की दुकान, इंस्पेक्टर, चपरासी व प्रिंसिपल के बच्चों ने सिविल सर्विसेज एग्जाम पास किया

Trending

बलिया रेलवे स्टेशन
बिहार

अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत बलिया रेलवे स्टेशन का हुआ गहन निरीक्षण

by up80.online
June 5, 2026
0

निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश यूपी 80 न्यूज़, बलिया अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत...

जीएसटी

बेल्थरा रोड में आज जीएसटी संगोष्ठी, व्यापारी रख सकेंगे अपनी समस्याएं

June 5, 2026
ADS

अनुप्रिया पटेल ने कहा- जनसंपर्क अभियान में किसी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नहीं

June 2, 2026
कुर्मी महासभा के पदाधिकारियों ने गार्गी पटेल से मुलाकात की

कुर्मी महासभा के पदाधिकारियों ने गार्गी पटेल से मुलाकात की

June 2, 2026
पुलिस मुठभेड़ में अंतरराज्यीय गांजा तस्कर घायल

पुलिस मुठभेड़ में अंतरराज्यीय गांजा तस्कर घायल

June 1, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत बलिया रेलवे स्टेशन का हुआ गहन निरीक्षण

बेल्थरा रोड में आज जीएसटी संगोष्ठी, व्यापारी रख सकेंगे अपनी समस्याएं

अनुप्रिया पटेल ने कहा- जनसंपर्क अभियान में किसी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नहीं

कुर्मी महासभा के पदाधिकारियों ने गार्गी पटेल से मुलाकात की

पुलिस मुठभेड़ में अंतरराज्यीय गांजा तस्कर घायल

क्या डीके शिवकुमार के बाद यूपी के इस नेता की खुलेगी किस्मत?

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online