• About
  • Advertise
  • Contact
Saturday, May 16, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home यूपी

नेपाल की सीमा पर तराई में दौड़ेगी ट्रेन, खलीलाबाद और बहराइच के बीच बिछेगी रेल लाइन

पांच जिलों को होगा बड़ा फायदा

up80.online by up80.online
April 12, 2025
in यूपी
0
train

इंडियन रेल

0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

केके वर्मा, लखनऊ

नेपाल की सीमा पर उत्तर प्रदेश के तराई क्षेत्र में आने वाले वर्षों में तेज ट्रेन दौड़ेंगी। इस बाबत खलीलाबाद और बहराइच के बीच रेल लाइन बिछाई जायेगी। खलीलाबाद-बहराइच नई रेल लाइन परियोजना का उद्देश्य उत्तर प्रदेश के संतकबीरनगर, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, श्रावस्ती और बहराइच जैसे पांच जिलों को जोड़ना है।

खलीलाबाद-बहराइच रेलवे परियोजना 241.6 किलोमीटर लंबी है, जिसे तीन चरणों में पूरा किया जाएगा। इससे इन क्षेत्रों के लोगों को बेहतर यातायात की सुविधा मिलेगी और रोजगार के अवसर भी पैदा होंगे। इन क्षेत्रों का समग्र विकास होगा।

तीन चरणों में बिछेगी रेलवे लाइन:

नई रेल लाइन का निर्माण कार्य तीन चरणों में किया जाएगा। पहले चरण में खलीलाबाद से बांसी तक 54.40 किलोमीटर रेल लाइन का निर्माण प्रारंभ हो चुका है। इस चरण को 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य है। इसके लिए 237 हेक्टेयर भूमि चिन्हित की गई है, जिसमें से 203 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण पूरा हो चुका है और निर्माण कार्य भी चल रहा है। शेष 34 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण अंतिम चरण में किया जाएगा। दूसरे चरण में बांसी से श्रावस्ती तक 115 किलोमीटर रेल लाइन के निर्माण के लिए 569 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण किया जाएगा, जिसकी प्रक्रिया वर्तमान में जारी है। तीसरे चरण में श्रावस्ती से बहराइच तक 72.20 किलोमीटर रेल लाइन का निर्माण किया जाएगा। 342 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण होना है, जो जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा। इस नई रेल लाइन के दौरान 32 स्टेशन बनाए जाएंगे, जिनमें चार जंक्शन, 16 क्रासिंग और 12 हाल्ट स्टेशन शामिल होंगे। इन स्टेशनों के माध्यम से यात्रियों को आसानी से यात्रा करने का अवसर मिलेगा। इस रेल लाइन पर 34 बड़े पुल और 86 छोटे पुल बनाए जाऐंगे। नौ ओवर ब्रिज और 132 अंडरपास बनाए जाएंगे, जिससे यातायात को और सुगम बनाया जाएगा। नई रेल लाइन को 160 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से ट्रेनें चलाने के लिए तैयार किया जा रहा है।

दौड़ेंगी तेज रफ्तार ट्रेन:

आनंदनगर-महराजगंज-घुघली, सहजनवां-दोहरीघाट और खलीलाबाद-बहराइच जैसी रेल लाइनों पर विद्युतीकरण किया जाएगा। इसका उद्देश्य भविष्य में इन रेल लाइनों पर वंदे भारत जैसी तेज रफ्तार ट्रेनें भी चलाना है। वर्तमान में पूर्वोत्तर रेलवे के अन्य प्रमुख मार्गों पर 110 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से ट्रेनें चल रही हैं, लेकिन इस नई रेल लाइन को उच्च गति के लिए तैयार किया जा रहा है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना को केंद्र सरकार की कैबिनेट से अक्टूबर 2018 में मंजूरी मिली थी। इसके निर्माण के लिए 4940 करोड़ रुपये का बजट  निर्धारित किया गया था। तत्कालीन रेल मंत्री पीयूष गोयल ने 2 मार्च 2019 को खलीलाबाद में इस नई रेल लाइन का शिलान्यास किया था। खलीलाबाद-बहराइच रेल लाइन परिवहन को सुगम बनाएगी और इन क्षेत्रों में व्यापारिक गतिविधियों को  बढ़ावा देगी।  खलीलाबाद-बहराइच नई रेल लाइन उत्तर प्रदेश के इन पांच जिलों के लिए न केवल एक यातायात सुविधा का साधन बनेगी, बल्कि यह इन क्षेत्रों के समग्र विकास में भी महत्वपूर्ण योगदान देगी। निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है और उम्मीद है कि यह परियोजना समय पर पूरी होगी।

केके वर्मा
वरिष्ठ पत्रकार केके वर्मा, लखनऊ
Previous Post

दलित युवक सनी की मौत का मामला संसद में उठाएंगे धर्मेंद्र यादव

Next Post

गरीबों के उत्थान के लिए मोदी जी ने सम्राट अशोक के मंत्र को आगे बढ़ाया: मौर्य

up80.online

up80.online

Related Posts

राज्यमंत्री दानिश आज़ाद अंसारी ने सरकारी आवास से सचिवालय तक का सफर बाइक से किया
यूपी

राज्यमंत्री दानिश आज़ाद अंसारी ने सरकारी आवास से सचिवालय तक का सफर बाइक से किया

May 15, 2026
योगी मंत्रिमंडल का विस्तार, 6 नए मंत्री बने
यूपी

योगी मंत्रिमंडल का विस्तार, 6 नए मंत्री बने

May 10, 2026
बीजेपी
अखिलेश यादव

गंगोत्री से गंगा सागर तक खिला कमल

May 5, 2026
Next Post
KP Maurya

गरीबों के उत्थान के लिए मोदी जी ने सम्राट अशोक के मंत्र को आगे बढ़ाया: मौर्य

बलिया की बेटी वैष्णवी गुप्ता को ताइक्वांडो प्रतियोगिता में मिला गोल्ड मेडल

बलिया की बेटी वैष्णवी गुप्ता को ताइक्वांडो प्रतियोगिता में मिला गोल्ड मेडल

बाबा साहेब ने दलित- पिछड़ों के अलावा मातृ शक्ति का सशक्तिकरण किया: अनुराग सिंह

बाबा साहेब ने दलित- पिछड़ों के अलावा मातृ शक्ति का सशक्तिकरण किया: अनुराग सिंह

Recommended

योगी मंत्रिमंडल का विस्तार, 6 नए मंत्री बने

योगी मंत्रिमंडल का विस्तार, 6 नए मंत्री बने

5 days ago
1857

1857 की क्रांति के जनक कोतवाल धन सिंह गुर्जर: आज ही के दिन मेरठ में फूंका गया क्रांति का बिगुल

6 years ago
राज्यमंत्री दानिश आज़ाद अंसारी ने सरकारी आवास से सचिवालय तक का सफर बाइक से किया

राज्यमंत्री दानिश आज़ाद अंसारी ने सरकारी आवास से सचिवालय तक का सफर बाइक से किया

7 hours ago
बेरोजगारी

थाली पीटने के बाद अब बत्तियां बुझाएंगे बेरोजगार युवा, अखिलेश यादव व प्रियंका गांधी का भी मिला समर्थन

6 years ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

राज्य कर्मचारियों को परेशान कर रही है सरकार: तिवारी

दरोगा भर्ती परीक्षा की तिथि जारी, इस दिन डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

परचून की दुकान, इंस्पेक्टर, चपरासी व प्रिंसिपल के बच्चों ने सिविल सर्विसेज एग्जाम पास किया

एसआईआर: एनजीएसपी पर आईं 92,497 शिकायतें 

चुनाव खर्च की नहीं दी जानकारी, आयोग ने ठहराया अयोग्य

कृषक जातियों की समस्याओं का समाधान करेगी “भारतीय समतामूलक महासभा”

Trending

राज्यमंत्री दानिश आज़ाद अंसारी ने सरकारी आवास से सचिवालय तक का सफर बाइक से किया
यूपी

राज्यमंत्री दानिश आज़ाद अंसारी ने सरकारी आवास से सचिवालय तक का सफर बाइक से किया

by up80.online
May 15, 2026
0

यूपी 80 न्यूज़, लखनऊ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा ऊर्जा संरक्षण एवं पेट्रोलियम उत्पादों की खपत कम करने...

योगी मंत्रिमंडल का विस्तार, 6 नए मंत्री बने

योगी मंत्रिमंडल का विस्तार, 6 नए मंत्री बने

May 10, 2026
बीजेपी

गंगोत्री से गंगा सागर तक खिला कमल

May 5, 2026
पटेल

सउदी में इकलौते बेटे रंग बहादुर पटेल की मौत, परिवार में मचा कोहराम

May 2, 2026
बेटियां

टॉपर बेटियों को सरदार पटेल बौद्धिक मंच ने सम्मानित किया

May 1, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

राज्यमंत्री दानिश आज़ाद अंसारी ने सरकारी आवास से सचिवालय तक का सफर बाइक से किया

योगी मंत्रिमंडल का विस्तार, 6 नए मंत्री बने

गंगोत्री से गंगा सागर तक खिला कमल

सउदी में इकलौते बेटे रंग बहादुर पटेल की मौत, परिवार में मचा कोहराम

टॉपर बेटियों को सरदार पटेल बौद्धिक मंच ने सम्मानित किया

प्रदेश अध्यक्ष की अगुवाई में बेटी को आर्थिक मदद  

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online