• About
  • Advertise
  • Contact
Wednesday, September 16, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home बड़ी खबर

राज्य कर्मचारियों को परेशान कर रही है सरकार: तिवारी

up80.online by up80.online
March 11, 2026
in बड़ी खबर, यूपी
0
यूनियन

जेएन तिवारी, अध्यक्ष, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद

0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

आचरण नियमावली के वर्तमान संशोधन से कर्मचारियों को अपनी सामाजिक प्रतिष्ठा बचाने के भी पड़ जाएंगे लाले

केके वर्मा, लखनऊ

राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष जे एन तिवारी ने कहा है कि आचरण नियमावली के वर्तमान संशोधन से कर्मचारियों को अपनी सामाजिक प्रतिष्ठा बचाने के भी लाले पड़ जाएंगे।

मुख्यमंत्री  योगी आदित्य  की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में अनुमोदित 30 प्रस्तावों में से  कर्मचारी आचरण नियमावली में संशोधन से संबंधित प्रस्ताव पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए जे एन तिवारी ने कहा है कि सरकार जानबूझकर कर्मचारियों पर लगातार शिकंजा कसती जा रही है ।

पहले ही मुख्य सचिव के एक आदेश से 68000 कर्मचारियों  का जनवरी से वेतन रोका गया है। अब कर्मचारी आचरण नियमावली में  संशोधन करते हुए दो माह के मूल वेतन से अधिक मूल्य की किसी भी चल संपत्ति, वाहन ,सोना,  निवेश की सूचना तत्काल विभाग अध्यक्ष को देने तथा 6 माह के मूल वेतन से ज्यादा शेयर मार्केट में निवेश पर घोषणा करने का बाध्यकारी परिवर्तन किया जा रहा है।

जे एन तिवारी ने कहा है कि किसी भी नई चल अचल संपत्ति के क्रय करने तथा प्रत्येक वर्ष अपनी संपत्ति का विवरण उपलब्ध कराने की व्यवस्था आचरण नियमावली में पहले से ही है।

इसी व्यवस्था के अंतर्गत प्रदेश के 68000 कर्मचारियों का जनवरी से वेतन रोका गया है, क्योंकि इन कर्मचारियों ने अपनी संपत्ति का ब्यौरा पोर्टल पर अपलोड नहीं किया है। जे एन तिवारी ने कहा है कि आचरण नियमावली के वर्तमान संशोधन से कर्मचारियों को अपनी सामाजिक प्रतिष्ठा बचाने के भी लाले पड़ जाएंगे।

जेएन तिवारी ने कहा कि यदि कर्मचारी अपनी बेटी की शादी करता है तो उसको वाहन एवं गहने खरीदने पड़ते हैं। किसी भी वाहन की कीमत 2 लाख से कम नहीं है तथा सोना सरकार के नियंत्रण से बाहर चल रहा है। सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम, 1.5 लाख से भी अधिक है। ऐसी स्थिति में कर्मचारी को बेटी की शादी के लिए सरकार से अनुमति लेकर खर्च करना होगा? मकान बनाने तथा शादी विवाह जैसे समारोह पर होने वाले खर्च के लिए कर्मचारी कर्ज लेकर अपनी इज्जत संभालता है, लेकिन सरकार अब कर्मचारियों को बेपर्दा करने पर उतर आई है। उन्होंने आगे कहा है कि सरकार कर्मचारियों को लगातार परेशान कर रही है।

कर्मचारियों को परेशान करने से संबंधित आदेश निरंतर जारी किए जा रहे हैं तथा उनका कड़ाई से पालन भी किया जा रहा है ,जबकि कर्मचारियों के हित लाभ से संबंधित निर्णय वर्षों से लंबित हैं, उन पर कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है। चिकित्सा स्वास्थ्य विभाग में इलेक्ट्रीशियन, कीट संग्रह कर्ता, मलेरिया-फाइलेरिया,  ईसीजी टेक्निशियन संवर्ग की नियमावलियां वर्षों से लंबित हैं, खाद्य रसद विभाग में नियमावली लंबित होने के कारण पदोन्नति नहीं हो रही है, लोक निर्माण विभाग, सिंचाई  विभाग में 2011 से मेठ संवर्ग के पदोन्नति से संबंधित नियमावली लंबित है। उच्च शिक्षा विभाग में राज्य विश्वविद्यालय के कर्मचारियों के लिए कोई नियमावली नहीं है।

उनके खिलाफ कार्यवाही करने के लिए सरकारी आचरण नियमावली थोपी जाती है, जबकि राज्य विश्वविद्यालय के कर्मचारियों को सेवा में सेवानिवृत्ति पर अवकाश नगदीकरण देने  के संबंध में सरकारी नियमावली को अनदेखी कर दी जाती है।

कर्मचारियों से संबंधित इन समस्याओं पर सरकार कार्यवाही नहीं कर रही है, लेकिन कर्मचारियों को परेशान करने की नीयत से आचरण नियमावली में संशोधन करके कर्मचारियों पर शिकंजा कसा जा रहा है।

2001 के बाद संविदा कर्मियों के नियमितीकरण की नियमावली विगत 25 वर्षों से जारी नहीं की गई है, सरकार उस पर निर्णय नहीं ले रही है। आउटसोर्स कर्मचारियों के शोषण पर भी कार्यवाही धरातल पर नहीं उत्तर सकी है। मुख्य सचिव समिति, 7वें वेतन आयोग की संस्तुतियों पर निर्णय नहीं कर रही है। आशा, आंगनवाड़ी, शिक्षा मित्रों के मानदेय बढ़ाने की घोषणा तो लगातार हो रही है लेकिन उन पर अमल नहीं हो रहा है।

जेएन तिवारी ने मुख्यमंत्री योगी से अनुरोध किया है कि कर्मचारी पर शिकंजा कसते समय यह भी ध्यान रखा जाना चाहिए कि कर्मचारियों के हित लाभ से संबंधित निर्णय शासन में  लंबित न रहे तथा उन पर समय-समय पर निर्णय लिया जाता रहे। कर्मचारी आचरण नियमावली में संशोधन का प्रभाव प्रदेश के 12 लाख राज्य कर्मचारियों पर सीधा पड़ेगा, जबकि उन विभागों में जहां पर विभागीय नियमावली लागू नहीं है उन विभागों के कर्मचारी भी इस संशोधन से प्रभावित होंगे।

केके वर्मा
वरिष्ठ पत्रकार केके वर्मा, लखनऊ

पढ़ते रहिए यूपी80 न्यूज: परचून की दुकान चलाने वाले, इंस्पेक्टर, चपरासी व प्रिंसिपल के बच्चों ने सिविल सर्विसेज एग्जाम पास किया

पढ़ते रहिए: कैसे पहुंचे बाबा धाम, बस, ट्रेन, टैक्सी अथवा फ्लाइट

बेल्थरा रोड
नवजीवन इंग्लिश स्कूल, बेल्थरा रोड
बेल्थरा रोड
न्यू सेंट्रल पब्लिक अकादमी, बेल्थरा रोड
Gorakhpur
Dr HN Patel, Ramrati Hospital

 

Previous Post

पत्रकार अशोक जायसवाल के भतीजे के विवाह समारोह में विभिन्न क्षेत्रों की हस्तियों ने दिया आशीष

Next Post

मौलिक अधिकारों से वंचित नगर विकास विभाग के कर्मचारी

up80.online

up80.online

Related Posts

ब्रजेश पाठक और उनकी पत्नी नम्रता पाठक
अखिलेश यादव

जीजाजी मत होइए नाराज, मैं अपने भविष्य को लेकर चिंतित हूं

September 1, 2026
Uttar Pradesh
अन्य राज्य

यूपी में बिहार जैसा चुनावी ब्रह्मास्त्र ! मातृ शक्ति को 50 हजार की सौगात!

August 13, 2026
पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला
अन्य राज्य

पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

August 13, 2026
Next Post
Union

मौलिक अधिकारों से वंचित नगर विकास विभाग के कर्मचारी

पंकज चौधरी

मंत्री आशीष पटेल व शिवपाल सिंह यादव के पड़ोसी होंगे पंकज चौधरी

Modi

केरोसिन तेल की सप्लाई होगी आसान, केंद्र सरकार का बड़ा फैसला

Recommended

वैज्ञानिक डॉ संतोष सचान बने अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के सदस्य

वैज्ञानिक डॉ संतोष सचान बने अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के सदस्य

3 years ago
दहेज रहित

दहेज रहित व अंतर्जातीय विवाह करके नायब तहसीलदार डॉ.भागीरथी सिंह ने समाज को दिया सकारात्मक संदेश

3 years ago
3d Laparoscopic surgery

रामरती अस्पताल में शुरू हुई 3 डी लैप्रोस्कोपिक सर्जरी

6 years ago
VP Singh

भूदान यज्ञ में जननायक वीपी सिंह ने अपनी 30 हजार बीघा जमीन दान कर दी थी

6 years ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

अयोध्या विकास प्राधिकरण के ओएसडी वाराणसी का नगर मजिस्ट्रेट नियुक्त

डॉ सोनेलाल पटेल को क्यों याद करें?

काशी के दिलीप पटेल किसका विकल्प बनेंगे?

आजम खान के खिलाफ मुकदमे लड़ रहे 6 शासकीय अधिवक्ताओं की सेवा समाप्त

पिछड़ा वर्ग आयोग की बैठक में उठा 68500 शिक्षक भर्ती का मुद्दा

नवंबर-दिसंबर में यूपी सहित पांच राज्यों में चुनाव की तैयारी!

Trending

ब्रजेश पाठक और उनकी पत्नी नम्रता पाठक
अखिलेश यादव

जीजाजी मत होइए नाराज, मैं अपने भविष्य को लेकर चिंतित हूं

by up80.online
September 1, 2026
0

डिप्टी सीएम के साले ने सपा की सरकार बनवाने की घोषणा की यूपी80 न्यूज, लखनऊ चुनावी साल...

Uttar Pradesh

यूपी में बिहार जैसा चुनावी ब्रह्मास्त्र ! मातृ शक्ति को 50 हजार की सौगात!

August 13, 2026
पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

August 13, 2026
किशोरी

प्रेमी से बात करने पर रोका तो किशोरी ने उठाया खौफनाक कदम

August 13, 2026
कौशल पटेल, इसरो

पान की दुकान से ISRO तक पहुंचा किसान का बेटा

August 13, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

जीजाजी मत होइए नाराज, मैं अपने भविष्य को लेकर चिंतित हूं

यूपी में बिहार जैसा चुनावी ब्रह्मास्त्र ! मातृ शक्ति को 50 हजार की सौगात!

पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

प्रेमी से बात करने पर रोका तो किशोरी ने उठाया खौफनाक कदम

पान की दुकान से ISRO तक पहुंचा किसान का बेटा

बिना मान्यता मैरिज हॉल में चल रहा था स्कूल!

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online