• About
  • Advertise
  • Contact
Thursday, July 9, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home बड़ी खबर

साक्षात्कार: जनता की जरूरत है इंडिया गठबंधन, भाजपा के खिलाफ अन्य दलों को गठबंधन में आना ही होगा- रवि प्रकाश वर्मा

आखिर सपा के संस्थापक सदस्य रहे पूर्व सांसद रवि प्रकाश वर्मा का सपा से मोहभंग क्यों हुआ? पढ़िए यूपी80 के लिए रवि प्रकाश वर्मा से खास बातचीत:

up80.online by up80.online
November 22, 2023
in बड़ी खबर, यूपी, राजनीति, सपा
0
पूर्व सांसद रवि प्रकाश वर्मा

पूर्व सांसद रवि प्रकाश वर्मा, डॉ.पूर्वी वर्मा व कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे

0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

लखनऊ

उत्तर प्रदेश के तराई क्षेत्र में स्थित लखीमपुर खीरी से तीन बार लोकसभा सांसद एवं एक बार राज्यसभा सांसद रह चुके समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव रहे रवि प्रकाश वर्मा Ex MP Ravi Prakash Verma का पार्टी से मोह भंग होना सामान्य बात नहीं है। रवि प्रकाश वर्मा Ravi Prakash Verma ने सपा में एक लंबी पारी तय की। लखीमपुर खीरी के गोला निवासी वर्मा सपा के संस्थापक सदस्यों में से एक हैं। माता-पिता सहित वर्मा का परिवार खीरी लोकसभा सीट से 10 बार सांसद रह चुका है। आखिर रवि प्रकाश वर्मा का सपा से मोहभंग क्यों हुआ? इस बारे में उन्होंने यूपी80 से खुलकर बात की। पेश है पूर्व सांसद रवि प्रकाश वर्मा से यूपी80 के बातचीत के प्रमुख अंश:

MP
पूर्व राज्यसभा सांसद रवि प्रकाश वर्मा

सवाल:

समाजवादी पार्टी से आप तीन बार लोकसभा सांसद रहे। हारने के बावजूद आपको समाजवादी पार्टी ने राज्यसभा सांसद बनाया, बावजूद इसके आपने पार्टी छोड़ दी?

जवाब:

समाजवादी पार्टी में काम करने का माहौल नहीं रह गया है, अनुशासनहीनता चरम पर है। नए लोग आ गए हैं। पुराने लोगों की इज्जत नहीं है। संगठन नाम का कोई चीज नहीं है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव जी से इस बारे में कई बार कहा, लेकिन हमारी बातों का कोई संज्ञान नहीं लिया गया।

सवाल:

चर्चा है कि आप आपनी बेटी डॉ.पूर्वी वर्मा को राजनीति में स्थापित करने के लिए कांग्रेस में आए?

जवाब:

देखिए, हमारी बेटी डॉ.पूर्वी वर्मा लोकसभा चुनाव 2019 में सपा-बसपा गठबंधन से चुनाव लड़ी थीं और उन्हें चार लाख वोट मिले थे। उन्हें स्थापित करने की जरूरत नहीं है, बल्कि वह स्थापित हो चुकी हैं।

सवाल:

सपा बनाम कांग्रेस में तू-तू, मैं-मैं चल रहा है। ऐसे में इंडिया गठबंधन का भविष्य क्या होगा?

जवाब:

देखिए, इंडिया गठबंधन समय की मांग है। जनता बीजेपी से त्रस्त है। इंडिया गठबंधन जनता की जरूरत है। इसलिए सबको इंडिया गठबंधन में आना ही पड़ेगा।

सवाल:

बेनी बाबू की तरह कहीं आप भी सपा में वापसी तो नहीं करेंगे?

जवाब:

ये भविष्य बताएगा। फिलहाल जनविरोधी बीजेपी से लड़ने का समय है।

पढ़ते रहिए www.up80.online इस्तीफा दे चुके सपा के राष्ट्रीय महासचिव ने क्यों कहा-पार्टी फेसबुक तक सिमट गई है

खीरी संसदीय क्षेत्र का 10 बार प्रतिनिधित्व कर चुका है वर्मा परिवार:

रवि प्रकाश वर्मा के पिता बाल गोविंद वर्मा ने 1962, 1967, 1972 और 1980 में कांग्रेस के टिकट पर खीरी से सांसद निर्वाचित हुए। 1980 में उनके निधन के बाद उनकी पत्नी ऊषा वर्मा ने 1980, 1984 और 1989 में लखीमपुर खीरी से सांसद निर्वाचित हुईं। बाद में ऊषा वर्मा समाजवादी पार्टी में शामिल हो गईं। 1998, 1999 और 2004 में रविप्रकाश वर्मा समाजवादी पार्टी के टिकट पर लखीमपुर का प्रतिनिधित्व किया। सपा ने रवि प्रकाश वर्मा को राज्यसभा सांसद भी बनाया। 2019 में सपा-बसपा गठबंधन के तहत उनकी बेटी डॉ.पूर्वी वर्मा को लोकसभा का टिकट दिया गया, लेकिन वह चुनाव हार गईं। तीन दशक तक सपा में रहने के बाद कांग्रेस में शामिल होना रवि प्रकाश वर्मा के लिए सामान्य बात नहीं है।

Previous Post

सहकारी चीनी मिलें तो होंगी, लेकिन चलाने वाले नहीं होंगे !

Next Post

खुशखबरी: रेल मंत्री ने हरी झंडी दिखाकर मऊ से मुंबई के लिए नई ट्रेन को किया रवाना

up80.online

up80.online

Related Posts

सिल्वर बेल्स के छात्र ने IIT रुड़की में बनाई जगह
यूपी

सिल्वर बेल्स के छात्र ने IIT रुड़की में बनाई जगह

July 5, 2026
Apna Dal
यूपी

अनुप्रिया पटेल ने 2027 के चुनाव का किया शंखनाद

July 3, 2026
Dr.Sonelal Patel
बड़ी खबर

डॉ सोनेलाल पटेल को क्यों याद करें?

July 2, 2026
Next Post
Mau

खुशखबरी: रेल मंत्री ने हरी झंडी दिखाकर मऊ से मुंबई के लिए नई ट्रेन को किया रवाना

Durga Shankar Mishra

मुख्य सचिव का फरमान: गन्ने की पत्तियां जलाने पर किसानों को नहीं मिलेंगी पर्चियां

लालजी वर्मा

केवल ओमप्रकाश राजभर व उनकी पार्टी एनडीए के साथ गई है, लेकिन राजभर समाज सपा के साथ है: लालजी वर्मा

Recommended

सिल्वर बेल्स के छात्र ने IIT रुड़की में बनाई जगह

सिल्वर बेल्स के छात्र ने IIT रुड़की में बनाई जगह

4 days ago
Apna Dal

अनुप्रिया पटेल ने 2027 के चुनाव का किया शंखनाद

6 days ago
Dr.Sonelal Patel

डॉ सोनेलाल पटेल को क्यों याद करें?

7 days ago
दिलीप पटेल

काशी के दिलीप पटेल किसका विकल्प बनेंगे?

2 weeks ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

पिछड़ा वर्ग आयोग की बैठक में उठा 68500 शिक्षक भर्ती का मुद्दा

नवंबर-दिसंबर में यूपी सहित पांच राज्यों में चुनाव की तैयारी!

आजमगढ़ का एक लाख का इनामी भानू प्रताप सिंह मुठभेड़ में ढेर

पुलिस मुठभेड़ में अंतरराज्यीय गांजा तस्कर घायल

क्या डीके शिवकुमार के बाद यूपी के इस नेता की खुलेगी किस्मत?

झुका नगर निगम, सपा पार्षद को दिलाई शपथ

Trending

सिल्वर बेल्स के छात्र ने IIT रुड़की में बनाई जगह
यूपी

सिल्वर बेल्स के छात्र ने IIT रुड़की में बनाई जगह

by up80.online
July 5, 2026
0

आर्यन ने नर्सरी से 12वीं तक एक ही स्कूल में की पढ़ाई यूपी, 80 न्यूज़, चंदौली किसी...

Apna Dal

अनुप्रिया पटेल ने 2027 के चुनाव का किया शंखनाद

July 3, 2026
Dr.Sonelal Patel

डॉ सोनेलाल पटेल को क्यों याद करें?

July 2, 2026
दिलीप पटेल

काशी के दिलीप पटेल किसका विकल्प बनेंगे?

June 30, 2026
वीपी सिंह को क्यों याद करे?

वीपी सिंह को क्यों याद करे?

June 25, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

सिल्वर बेल्स के छात्र ने IIT रुड़की में बनाई जगह

अनुप्रिया पटेल ने 2027 के चुनाव का किया शंखनाद

डॉ सोनेलाल पटेल को क्यों याद करें?

काशी के दिलीप पटेल किसका विकल्प बनेंगे?

वीपी सिंह को क्यों याद करे?

“आजादी के क्रांति युगल” पुस्तक में पढ़िये डॉ गया प्रसाद कटियार के संघर्षों की कहानी

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online