• About
  • Advertise
  • Contact
Friday, April 24, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home बड़ी खबर

केवल ओमप्रकाश राजभर व उनकी पार्टी एनडीए के साथ गई है, लेकिन राजभर समाज सपा के साथ है: लालजी वर्मा

सपा के राष्ट्रीय महासचिव का दावा- भाजपा सरकार में दलित-पिछड़ों का अधिकार धीरे-धीरे समाप्त किया जा रहा है

up80.online by up80.online
November 24, 2023
in बड़ी खबर, यूपी, राजनीति, सपा
0
लालजी वर्मा

सपा सांसद लालजी वर्मा

0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

लखनऊ

सपा के संस्थापक सदस्य पूर्व सांसद रवि प्रकाश वर्मा Ex MP Ravi Prakash Verma का कांग्रेस में शामिल होना, सुभासपा प्रमुख ओमप्रकाश राजभर Omprakash Rajbhar का सपा गठबंधन से छिटक जाना, उत्तर प्रदेश में पिछड़ों OBC की स्थिति जैसे गंभीर मुद्दे पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री व अंबेडकर नगर जनपद के कटेहरी विधानसभा क्षेत्र से विधायक लालजी वर्मा Lalji Verma से यूपी80 की विशेष बातचीत:

सवाल:

चार बार के सांसद एवं सपा के संस्थापक सदस्य रवि प्रकाश वर्मा Ravi Prakash Verma कांग्रेस में चले गए। इसका तराई में कितना असर पड़ेगा?

जवाब:

देखिए, रवि प्रकाश वर्मा जी के कांग्रेस में शामिल होने का पार्टी के जनाधार पर कोई असर नहीं पड़ेगा। रवि प्रकाश वर्मा जी की क्षेत्र में स्वीकार्यता कम हो गई थी। कुछ महीने पूर्व हुए गोला उपचुनाव का परिणाम इसका ताजा उदाहरण है। गोला उपचुनाव में रवि प्रकाश वर्मा के पसंद के प्रत्याशी को उतारा गया था।

सवाल:

आखिर रवि प्रकाश वर्मा का सपा से मोह भंग क्यों हुआ?

जवाब:

रवि प्रकाश वर्मा जी का निर्णय वर्तमान परिस्थितियों में उचित नहीं था। पार्टी ने उन्हें सदैव सम्मान दिया। लोकसभा चुनाव हारने के बावजूद उन्हें राज्यसभा भेजा गया। उनकी पुत्री को लोकसभा का टिकट दिया गया।

सवाल:

आप आजमगढ़ के प्रभारी हैं। पिछले साल हुए उपचुनाव में पार्टी को अपने गढ़ में हार का सामना करना पड़ा था। क्या 2024 में फिर से प्रतिष्ठा वापस आ पाएगी?

जवाब:

देखिए, 2024 में आजमगढ़ ही नहीं, बल्कि पूरे प्रदेश में समाजवादी पार्टी का  असर दिखेगा। आजमगढ़ में हम 100 फीसदी जीतेंगे और बड़े अंतर से जीतेंगे। हमें पूर्ण विश्वास है। जनता भाजपा की जनविरोधी नीतियों से त्रस्त हो गई है।

सवाल:

सुभासपा प्रमुख ओमप्रकाश राजभर दूसरे खेमे में चले गए हैं। इस बार बीएसपी भी साथ नहीं है। ऐसे में पूर्वांचल की घोसी, सलेमपुर, गाजीपुर, जौनपुर जैसी राजभर बाहुल्य सीटों पर कितना असर पड़ेगा?

जवाब:

देखिए, ओमप्रकाश राजभर और उनकी पार्टी भाजपा के साथ गई है, लेकिन राजभर समाज नहीं गया है। राजभर समाज हमारे साथ है। पार्टी में पूर्व मंत्री रामअचल राजभर, पूर्व सांसद रमाशंकर राजभर, विधायक कमलाकांत राजभर जैसे जमीनी नेता हैं, जिनकी समाज में अच्छी पकड़ है। इनके अलावा सुहेलदेव स्वाभिमान पार्टी भी हमारे साथ है। फिलहाल बीजेपी के कुशासन से जनता छूटकारा चाहती है। इसलिए सपा प्रमुख अखिलेश यादव जी के नेतृत्व में हमारी जीत होगी।

सवाल:

2024 में यूपी में एनडीए को इंडिया गठबंधन कितना चुनौती देगा?

जवाब:

देखिए, समाजवादी पार्टी संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ.भीम राव आंबेडकर जी, डॉ.राम मनोहर लोहिया जी एवं मान्यवर कांशीराम जी जैसे महापुरुषों के सिद्धांतों पर चलते हुए सर्व समाज को जोड़ने का काम कर रही है। हमारे साथ सामान्य वर्ग के समतामूलक समाज की स्थापना करने वाले लोग भी हैं। ऐसे में अब एनडीए सरकार की विदाई का वक्त आ गया है। अब इंडिया गठबंधन आएगा। उत्तर प्रदेश सहित पूरे देश की जनता भाजपा की जनविरोधी नीतियों से परेशान है। प्रदेश का पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति-जनजाति, अल्पसंख्यक, किसान, व्यापारी सभी परेशान हैं।

पढ़ते रहिए www.up80.online साक्षात्कार: जनता की जरूरत है इंडिया गठबंधन, भाजपा के खिलाफ अन्य दलों को गठबंधन में आना ही होगा: रवि प्रकाश वर्मा

सवाल: 2024 में आपकी क्या भूमिका होगी?

जवाब:

मैं समाजवादी पार्टी का एक साधारण कार्यकर्ता हूं। पार्टी मुझे जो जिम्मेदारी देगी, उसे पूरी निष्ठा से निभाऊंगा।

सवाल:

केंद्र की मोदी व उत्तर प्रदेश की योगी सरकार खुद को पिछड़ों का सबसे बड़ा हितैषी बता रही है। इस पर आपका क्या कहना है?

जवाब:

केंद्र की मोदी व उत्तर प्रदेश की योगी सरकार दलित, पिछड़ा, किसान, अल्पसंख्यक विरोधी है। इस सरकार में दलित व पिछड़ों का अधिकार धीरे-धीरे समाप्त किया जा रहा है। यूपीएससी सहित विभिन्न भर्तियों में ओबीसी, एससी-एसर्टी वर्ग के अभ्यर्थियों की संख्या में गिरावट आई है। कई परीक्षाओं में ओबीसी वर्ग का कट-ऑफ सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों से ज्यादा रखा गया।

इसी तरह 69 हजार शिक्षक भर्ती मामले में राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग के आदेशों की अवहेलना की गई। 18 हजार से ज्यादा आरक्षित वर्ग के अभ्यार्थियों का हक मारा गया।

पढ़ते रहिए www.up80.online इन 10 योद्धाओं के जरिए आजमगढ़ फतह करने की तैयारी कर रहे हैं अखिलेश यादव

Previous Post

मुख्य सचिव का फरमान: गन्ने की पत्तियां जलाने पर किसानों को नहीं मिलेंगी पर्चियां

Next Post

आजमगढ़: अज्ञात वाहन के टक्कर से ऑटो सवार एक ही परिवार के आठ लोग घायल

up80.online

up80.online

Related Posts

IAS
यूपी

नागरिकों के प्रति उत्तरदायित्व हमारी प्राथमिकता -निरंजन

April 21, 2026
सोनभद्र: खनन कार्य में लापरवाही, 7 अधिकारियों पर एक्शन
बड़ी खबर

सोनभद्र: खनन कार्य में लापरवाही, 7 अधिकारियों पर एक्शन

April 17, 2026
पटेल
यूपी

पीसीएस 2026 में चयनित पटेल समाज के प्रतिभाशाली अधिकारियों का हुआ भव्य स्वागत

April 14, 2026
Next Post
UP politics

आजमगढ़: अज्ञात वाहन के टक्कर से ऑटो सवार एक ही परिवार के आठ लोग घायल

पॉवर प्लांट

एकमुश्त समाधान योजना: 8.50 लाख उपभोक्ताओं ने बिजली चोरी व बकाया रकम में छूट के लिए कराया पंजीकरण

Ballia

विधायक हंसू राम ने कहा- मेरे कार्य में टीका टिप्पणी न हो तो क्षेत्र का चतुर्मुखी विकास होगा

Recommended

IAS

नागरिकों के प्रति उत्तरदायित्व हमारी प्राथमिकता -निरंजन

3 days ago
पटेल

पीसीएस 2026 में चयनित पटेल समाज के प्रतिभाशाली अधिकारियों का हुआ भव्य स्वागत

1 week ago
train

भटनी-वाराणसी पैसेंजर व बलिया शाहगंज पैसेंजर की मऊ रेलवे स्टेशन पर संयोजन समाप्त

5 years ago
Uttar Pradesh

लघु एवं सीमांत किसानों को सस्ती दर पर मिलेगा ऋृण, सीएम ने दिया निर्देश

11 months ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

दरोगा भर्ती परीक्षा की तिथि जारी, इस दिन डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

परचून की दुकान, इंस्पेक्टर, चपरासी व प्रिंसिपल के बच्चों ने सिविल सर्विसेज एग्जाम पास किया

एसआईआर: एनजीएसपी पर आईं 92,497 शिकायतें 

चुनाव खर्च की नहीं दी जानकारी, आयोग ने ठहराया अयोग्य

कृषक जातियों की समस्याओं का समाधान करेगी “भारतीय समतामूलक महासभा”

कुशवाहा जाएंगे राज्यसभा, 5 मार्च को करेंगे नामांकन

Trending

IAS
यूपी

नागरिकों के प्रति उत्तरदायित्व हमारी प्राथमिकता -निरंजन

by up80.online
April 21, 2026
0

आशुतोष निरंजन ने संभाली परिवहन आयुक्त की कुर्सी केके वर्मा, लखनऊ आईएएस अफसर आशुतोष निरंजन ने आज ...

सोनभद्र: खनन कार्य में लापरवाही, 7 अधिकारियों पर एक्शन

सोनभद्र: खनन कार्य में लापरवाही, 7 अधिकारियों पर एक्शन

April 17, 2026
पटेल

पीसीएस 2026 में चयनित पटेल समाज के प्रतिभाशाली अधिकारियों का हुआ भव्य स्वागत

April 14, 2026
“शिक्षा का अधिकार” लिखे बैग जलाने से मचा हड़कंप

“शिक्षा का अधिकार” लिखे बैग जलाने से मचा हड़कंप

April 12, 2026
कुर्मी

सुरेश पटेल के परिजनों को न्याय के लिए संघर्ष करेगी कुर्मी महासभा

April 9, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

नागरिकों के प्रति उत्तरदायित्व हमारी प्राथमिकता -निरंजन

सोनभद्र: खनन कार्य में लापरवाही, 7 अधिकारियों पर एक्शन

पीसीएस 2026 में चयनित पटेल समाज के प्रतिभाशाली अधिकारियों का हुआ भव्य स्वागत

“शिक्षा का अधिकार” लिखे बैग जलाने से मचा हड़कंप

सुरेश पटेल के परिजनों को न्याय के लिए संघर्ष करेगी कुर्मी महासभा

राजकीय पॉलीटेक्निक लखनऊ के छात्रों ने सीखा पुस्तकालय प्रबंधन

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online