• About
  • Advertise
  • Contact
Sunday, May 3, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home देश

युवाओं ने “जुमला दिवस” व “राष्ट्रीय बेरोजगार दिवस” के रूप में मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन

up80.online by up80.online
September 17, 2020
in देश, बड़ी खबर, बिहार, यूपी
0
17 Sept

युवाओं ने मनाया "जुमला दिवस" व "राष्ट्रीय बेरोजगार दिवस"

0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

यूपी सरकार की संविदा नीति के खिलाफ प्रयागराज में प्रदर्शन कर रहे युवाओं पर लाठीचार्ज और गिरफ्तारी, ‘युवा हल्ला बोल’ ने जताया रोष

यूपी80 न्यूज, नई दिल्ली

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 70वां जन्मदिवस Birthday of PM Narendra Modi को देशभर के युवाओं ने “जुमला दिवस Jumala Day” और “राष्ट्रीय बेरोजगार दिवस National Unemployment Day” के तौर पर मनाया। ‘युवा हल्ला बोल’ आंदोलन की अपील पर आज युवाओं ने “जुमला दिवस” मनाया तो कई अन्य युवा संगठनों और राजनीतिक दलों ने  “राष्ट्रीय बेरोज़गार दिवस” का आह्वान भी किया। बगैर मीडिया के सहयोग के देश के बेरोज़गार युवाओं ने प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर बेरोजगारी के खिलाफ हुंकार भरा। ‘युवा हल्ला बोल Yuva Halla Bol’ आंदोलन से जुड़े अलग-अलग समूहों और भर्तियों से संबंधित बेरोज़गार छात्रों ने कहा कि मोदी जी द्वारा युवाओं से किये गए वादे सिर्फ जुमले साबित हुए हैं। यही कारण है कि इस दिन को “जुमला दिवस” की तरह मनाकर बेरोज़गारी के सवाल पर देश का ध्यान आकृष्ट किया गया।

‘युवा हल्ला बोल’ के राष्ट्रीय संयोजक अनुपम ने कहा कि देश का विकास तभी संभव है जब इस भीषण बेरोज़गारी को दूर करने के उपाय किये जाएंगे। इस सफल डिजिटल प्रोटेस्ट पर सभी को बधाई देते हुए अनुपम ने कहा कि बिना टीवी मीडिया की मदद के और बिना राजनीतिक दलों के आगे पीछे किए युवाओं ने आज अपना एजेंडा खुद सेट कर लिया। 17 सितम्बर के जुमला दिवस और बेरोज़गारी दिवस की ज़ोरदार सफलता से मोदी जी को ये भी संदेश मिल गया होगा कि देश के युवा कितने “आत्मनिर्भर” हो चुके हैं। अब ये बेरोज़गार युवा मीडिया या पार्टियों के भरोसे नहीं हैं।

17 Sept
17 Sept Jumala Diwas

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में नई संविदा नीति के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे युवाओं पर लाठीचार्ज की सूचना पर ‘युवा हल्ला बोल’ ने नाराजगी दिखाई।  शहर के बालसन चौराहे पर युवा मंच के नेतृत्व में भारी संख्या में युवाओं ने संविदा नियमावली को वापिस लेने की मांग की जिसके बाद उन पर लाठीचार्ज और गिरफ्तारी की खबर है। ‘युवा हल्ला बोल’ ने युवाओं पर हुई पुलिस की कार्रवाई पर रोष प्रकट किया है।

NRA
‘युवा हल्ला बोल’ के राष्ट्रीय संयोजक अनुपम

‘युवा हल्ला बोल’ के नेशनल कॉर्डिनेटर गोविंद मिश्रा ने बताया कि संगठन के हेल्पलाइन पर छात्र युवा लगातार संपर्क करके अपनी व्यथा और पीड़ा साझा कर रहे हैं। कई तरह की सरकारी भर्तियां हैं जिनमें या तो विज्ञापन नहीं निकलता, या परीक्षा नहीं होती, या धांधली गड़बड़ी हो जाती है, या परिणाम नहीं निकलता या फिर समय पर नियुक्ति नहीं मिलती। ‘युवा हल्ला बोल’ इन मुद्दों को आगे भी मजबूती से उठाकर न्याय की लड़ाई लड़ता रहेगा।

‘युवा हल्ला बोल’ ने मांग की है कि केंद्र सरकार और इसके मुखिया युवाओं से किये गए अपने वादों को जल्द से जल्द पूरा करे। वरना कहीं ऐसा न हो कि आने वाले हर साल 17 सितंबर को ‘जुमला दिवस’ की तरह ही याद किया जाने लगे।

Previous Post

संविदा के आधार पर 5 साल प्रस्तावित नौकरी का अपना दल एस ने किया विरोध

Next Post

कृषि अध्यादेश का तेज हुआ विरोध, भगत सिंह की जयंती पर अखिल भारतीय बंद का ऐलान

up80.online

up80.online

Related Posts

पटेल
देश

सउदी में इकलौते बेटे रंग बहादुर पटेल की मौत, परिवार में मचा कोहराम

May 2, 2026
बेटियां
यूपी

टॉपर बेटियों को सरदार पटेल बौद्धिक मंच ने सम्मानित किया

May 1, 2026
Prayagraj
यूपी

प्रदेश अध्यक्ष की अगुवाई में बेटी को आर्थिक मदद  

April 29, 2026
Next Post
farmers

कृषि अध्यादेश का तेज हुआ विरोध, भगत सिंह की जयंती पर अखिल भारतीय बंद का ऐलान

छत्तीसगढ़

इंटरव्यू अथवा चयन समिति में ओबीसी, एससी-एसटी व महिला वर्ग का प्रतिनिधित्व अनिवार्य

Varanasi

अनगढ़ किरदार को गढ़ती " तू जमाना बदल"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

बेटियां

टॉपर बेटियों को सरदार पटेल बौद्धिक मंच ने सम्मानित किया

3 days ago
Prayagraj

प्रदेश अध्यक्ष की अगुवाई में बेटी को आर्थिक मदद  

4 days ago
खुशबू

खुशबू के हत्यारोपित मां-बेटे भेजे गए जेल

6 days ago
पटेल

सउदी में इकलौते बेटे रंग बहादुर पटेल की मौत, परिवार में मचा कोहराम

18 hours ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

दरोगा भर्ती परीक्षा की तिथि जारी, इस दिन डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

परचून की दुकान, इंस्पेक्टर, चपरासी व प्रिंसिपल के बच्चों ने सिविल सर्विसेज एग्जाम पास किया

एसआईआर: एनजीएसपी पर आईं 92,497 शिकायतें 

चुनाव खर्च की नहीं दी जानकारी, आयोग ने ठहराया अयोग्य

कृषक जातियों की समस्याओं का समाधान करेगी “भारतीय समतामूलक महासभा”

कुशवाहा जाएंगे राज्यसभा, 5 मार्च को करेंगे नामांकन

Trending

पटेल
देश

सउदी में इकलौते बेटे रंग बहादुर पटेल की मौत, परिवार में मचा कोहराम

by up80.online
May 2, 2026
0

एक्सीडेंट में पिता की पहले हो चुकी है मौत, अब इकलौते बेटे की भी मौत  यूपी80 न्यूज,...

बेटियां

टॉपर बेटियों को सरदार पटेल बौद्धिक मंच ने सम्मानित किया

May 1, 2026
Prayagraj

प्रदेश अध्यक्ष की अगुवाई में बेटी को आर्थिक मदद  

April 29, 2026
खुशबू

खुशबू के हत्यारोपित मां-बेटे भेजे गए जेल

April 29, 2026
IAS

नागरिकों के प्रति उत्तरदायित्व हमारी प्राथमिकता -निरंजन

April 21, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

सउदी में इकलौते बेटे रंग बहादुर पटेल की मौत, परिवार में मचा कोहराम

टॉपर बेटियों को सरदार पटेल बौद्धिक मंच ने सम्मानित किया

प्रदेश अध्यक्ष की अगुवाई में बेटी को आर्थिक मदद  

खुशबू के हत्यारोपित मां-बेटे भेजे गए जेल

नागरिकों के प्रति उत्तरदायित्व हमारी प्राथमिकता -निरंजन

सोनभद्र: खनन कार्य में लापरवाही, 7 अधिकारियों पर एक्शन

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online