• About
  • Advertise
  • Contact
Tuesday, April 28, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home देश

कृषि अध्यादेश का तेज हुआ विरोध, भगत सिंह की जयंती पर अखिल भारतीय बंद का ऐलान

up80.online by up80.online
September 17, 2020
in देश, यूपी, राजनीति
0
farmers

अकाली दल ने एनडीए छोड़ा

0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

बीजेपी BJP की सबसे पुरानी सहयोगी अकाली दल Shiromani Akali Dal कोटे से मंत्री हरसिमरत कौर Harsimrat Kaur Badal ने मोदी मंत्रिमंडल Modi Cabinet से दिया इस्तीफा

यूपी80 न्यूज, नई दिल्ली

कृषि के तीन अध्यादेशों को लेकर किसानों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। आलम यह है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी PM Narendra Modi के जन्मदिन के अवसर पर एनडीए NDA में बीजेपी की सबसे पुरानी सहयोगी  शिरोमणि अकाली दल कोटे से केंद्र में मंत्री हरसिमरत कौर Harsimrat Kaur Badal ने मोदी मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया। उधर, किसान संगठनों ने इन अध्यादेश के विरोध में शहीद-ए-आजम भगत सिंह Bhagat Singh की जयंती के अवसर पर अखिल भारतीय बंद का ऐलान किया है। अखिल भारतीय किसान संघर्ष समन्वय समिति (एआईकेएससीसी AIKSCC) की वर्किंग ग्रुप की बैठक में यह फैसला किया गया। बता दें कि लॉकडाउन के दौरान केंद्र सरकार ने 6 जून को इन तीन कृषि अध्यादेशों को लाया था।

किसान संगठनों ने शहीद-ए-आजम भगत सिंह के 114वें जन्मदिन के अवसर पर इन तीन कानूनों, नए बिजली बिल 2020 तथा डीजल व पेट्रोल के दाम में तेज वृद्धि के केन्द्र सरकार के कारपोरेट पक्षधर किसान विरोध कदमों का विरोध करने का फैसला लिया है। ये तीन कानून पूरी तरह से फसलों की सरकारी खरीद पर रोक लगा देंगे, जिससे फसलों के दाम की सुरक्षा समाप्त हो जाएगी, क्योंकि निजी मंडियां बनाए जाने के बाद और आवश्यक वस्तुओं की श्रेणी से अनाज, दलहन, तिलहन, आलू, प्याज हटाए जाने के बाद इन वस्तुओं के दाम व व्यापार पर सरकार नियामन समाप्त हो जाएगा।

पढ़ते रहिए www.up80.online अध्यादेश के खिलाफ गांव से लेकर संसद भवन तक किसानों का प्रदर्शन

किसान संगठन सहमे हुए क्यों हैं:

एआईएससीसी के संयोजक सरदार वीएम सिंह का कहना है कि बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा का यह आश्वासन कि न्यूनतम समर्थन मूल्य जारी रहेगी, धोखाधड़ी और झूठ है, क्योंकि भाजपा सरकार द्वारा बनाए गये शान्ता कुमार आयोग ने साफ-साफ संस्तुति की थी कि केवल 6 फीसदी किसान एमएसपी का लाभ उठाते हैं, इसे समाप्त कर देना चाहिए। एफसीआई और नाफेड द्वारा खरीद बंद कर देना चाहिए और राशन में अनाज देना समाप्त कर देना चाहिए।

दुनिया के सभी देशों में किसानों की फसल के दाम की सुरक्षा केवल सरकारें देती हैं, कम्पनियां नहीं। कम्पनियां केवल सस्तें में खरीद कर मंहगा बेचती हैं और मुनाफा कमाती हैं।

ठेका खेती से बढ़ेगी मुसीबत:

किसान संगठनों का मानना है कि भाजपा शासन में किसानों की कर्जदारी बढ़ी है और लागत के दाम के बढ़ाए जाने से, जिसमें बिजली व डीजल के दाम सरकार बढ़ा रही है और बाकी सामान कम्पनियां बेच रही हैं, यह कर्जदारी और बढ़ रही है। अब ठेका खेती में किसानों की जमीन को शामिल करके कम्पनियां नए कानून के अनुसार उन्हें और मंहगे दाम पर खाद बीज खरीदने के लिए मजबूर करेंगी।

Previous Post

युवाओं ने “जुमला दिवस” व “राष्ट्रीय बेरोजगार दिवस” के रूप में मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन

Next Post

इंटरव्यू अथवा चयन समिति में ओबीसी, एससी-एसटी व महिला वर्ग का प्रतिनिधित्व अनिवार्य

up80.online

up80.online

Related Posts

खुशबू
यूपी

खुशबू के हत्यारोपित मां-बेटे भेजे गए जेल

April 27, 2026
IAS
यूपी

नागरिकों के प्रति उत्तरदायित्व हमारी प्राथमिकता -निरंजन

April 21, 2026
सोनभद्र: खनन कार्य में लापरवाही, 7 अधिकारियों पर एक्शन
बड़ी खबर

सोनभद्र: खनन कार्य में लापरवाही, 7 अधिकारियों पर एक्शन

April 17, 2026
Next Post
छत्तीसगढ़

इंटरव्यू अथवा चयन समिति में ओबीसी, एससी-एसटी व महिला वर्ग का प्रतिनिधित्व अनिवार्य

Varanasi

अनगढ़ किरदार को गढ़ती " तू जमाना बदल"

Vacancies

बैकफुट पर योगी सरकार, 6 माह में सभी रिक्त पद भरने की घोषणा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

खुशबू

खुशबू के हत्यारोपित मां-बेटे भेजे गए जेल

1 day ago
IAS

नागरिकों के प्रति उत्तरदायित्व हमारी प्राथमिकता -निरंजन

1 week ago
मुंबई

शूद्रों के उत्थान के प्रति मेरा दृढ़ संकल्प ही मुझे जीवित रखे हुए है: बाबा साहब

6 years ago
सोनभद्र: खनन कार्य में लापरवाही, 7 अधिकारियों पर एक्शन

सोनभद्र: खनन कार्य में लापरवाही, 7 अधिकारियों पर एक्शन

2 weeks ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

दरोगा भर्ती परीक्षा की तिथि जारी, इस दिन डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

परचून की दुकान, इंस्पेक्टर, चपरासी व प्रिंसिपल के बच्चों ने सिविल सर्विसेज एग्जाम पास किया

एसआईआर: एनजीएसपी पर आईं 92,497 शिकायतें 

चुनाव खर्च की नहीं दी जानकारी, आयोग ने ठहराया अयोग्य

कृषक जातियों की समस्याओं का समाधान करेगी “भारतीय समतामूलक महासभा”

कुशवाहा जाएंगे राज्यसभा, 5 मार्च को करेंगे नामांकन

Trending

खुशबू
यूपी

खुशबू के हत्यारोपित मां-बेटे भेजे गए जेल

by up80.online
April 27, 2026
0

यूपी80 न्यूज, प्रयागराज जनपद की उतरांव पुलिस ने दहेज हत्या के आरोपित मां -बेटे को गिरफ्तार कर...

IAS

नागरिकों के प्रति उत्तरदायित्व हमारी प्राथमिकता -निरंजन

April 21, 2026
सोनभद्र: खनन कार्य में लापरवाही, 7 अधिकारियों पर एक्शन

सोनभद्र: खनन कार्य में लापरवाही, 7 अधिकारियों पर एक्शन

April 17, 2026
पटेल

पीसीएस 2026 में चयनित पटेल समाज के प्रतिभाशाली अधिकारियों का हुआ भव्य स्वागत

April 14, 2026
“शिक्षा का अधिकार” लिखे बैग जलाने से मचा हड़कंप

“शिक्षा का अधिकार” लिखे बैग जलाने से मचा हड़कंप

April 12, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

खुशबू के हत्यारोपित मां-बेटे भेजे गए जेल

नागरिकों के प्रति उत्तरदायित्व हमारी प्राथमिकता -निरंजन

सोनभद्र: खनन कार्य में लापरवाही, 7 अधिकारियों पर एक्शन

पीसीएस 2026 में चयनित पटेल समाज के प्रतिभाशाली अधिकारियों का हुआ भव्य स्वागत

“शिक्षा का अधिकार” लिखे बैग जलाने से मचा हड़कंप

सुरेश पटेल के परिजनों को न्याय के लिए संघर्ष करेगी कुर्मी महासभा

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online