• About
  • Advertise
  • Contact
Sunday, June 14, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home यूपी

अनगढ़ किरदार को गढ़ती ” तू जमाना बदल”

up80.online by up80.online
September 18, 2020
in यूपी, राजनीति
0
Varanasi

'तू जमाना बदल' के नायक यदुनाथ सिंह

0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

राजीव ओझा, वाराणसी

काव्या पब्लिकेशन्स अवधपुरी भोपाल से प्रकाशित वरिष्ठ पत्रकार राजेश पटेल Rajesh Patel की पुस्तक एक निहत्थी क्रांति ” तू जमाना बदल Tu Jamana Badal “ पाठकों को चुनार विधान सभा क्षेत्र से विधायक रहे यदुनाथ सिंह Yadunath Singh के व्यक्तित्व, कृतित्व से परिचित कराती है।

किसी नामचीन शख्सियत के जीवनवृत्त को लिपिबद्ध करना दुधारी तलवार पर चलने जैसा जटिल काम होता है। इसमे लेखक को पक्षपाती होने से भी बचना होता है और मिथ्या यशोगान से भी बचना होता है।

इस पुस्तक का अध्ययन करने के बाद मैं कह सकता हूं कि लेखक ने अपनी कलम के कौशल से खुद को उपरोक्त दोनों स्थितियों से बचाने में सफल सिद्ध किया है। जैसे मूर्ति शिल्पी अनगढ़ पत्थर को तराश कर देवी देवता की मूर्ति बनाता है, वैसे ही लेखक ने यदुनाथ सिंह के अनगढ़ किरदार Yadunath Singh को अपने शब्द शिल्प से तराश कर उनके व्यक्तित्व, कृतित्व का खुबसूरत शब्द चित्र पाठकों के समक्ष प्रस्तुत किया है।

लेखक ने यदुनाथ सिंह Yadunath Singh के छात्र जीवन से विधायी जीवन तक की यात्रा को सरल ,सुग्राह्य , बोधगम्य भाषा में लिपिबद्ध किया है। यह पुस्तक पाठकों को आरंभ से अंत तक बांधे रखती है। पुस्तक में लेखक ने उनके साथ मर मिटने को कृत संकल्पित संघर्ष के साथियों, सहपाठियों, उनके परिवार के सदस्यों से संवाद कर, उनकी डायरी, परिवार और मित्रों को जेल से भेजे गये पत्रों से हासिल जानकारी को सिलसिलेवार तरीके से लिपिबद्ध किया है।

लेखक ने यदुनाथ सिंह के व्यक्तित्व, कृतित्व के उस पक्ष को रेखांकित किया है जिससे लोग अब तक अनभिज्ञ थे। यदुनाथ सिंह की आम छवि जनसामान्य में एक हंथछूट , स्पष्टवादी , जुझारू नेता की रही है। लेखक ने इस पुस्तक में उनके राजनीतिक दृष्टिकोण, जनसरोकारों के प्रति उनकी कार्य शैली, उनके फक्कड़ स्वभाव,  जुझारू तेवर, उनके बेदाग चरित्र को रेखांकित किया है।

politician
‘तू जमाना बदल’ पुस्तक का विमोचन करते हुए विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित

लेखक ने यदुनाथ सिंह द्वारा आपातकाल और सामान्य काल में जनता जनार्दन के हक हुकूक के लिये सत्ता से टकराने के सबब जेल यात्रा के दौरान लिखे उनके पत्रों से जिन अंशों को इस पुस्तक में शामिल किया है वह लेखकीय कौशल का आईना है। लेखक द्वारा चयनित पत्रांश यदुनाथ सिंह के राजनैतिक, सामाजिक, पारिवारिक चिंतन से , प्रकारांतर से उनके वैदुष्य से पाठकों को परिचित कराते हैं। कुछ का जिक्र करना प्रासंगिक है। वाराणसी जिला जेल से 24 सितंबर 1970 को लिखे पत्र में यदुनाथ सिंह लिखते हैं ” देश की बोलचाल की भाषा हिन्दी राष्ट्रीय भाषा हो। इंसानियत के नाम पर कानून बने। हिन्दू-मुसलमान में, छोटी जाति एवं बड़ी जाति में फर्क न हो। जमीन, रेलगाड़ी, जहाज, डाक-तार, बैंक, फैक्ट्री ऐसी आवश्यक सेवाएं प्राइवेट न हों। इसके लिये मैं लड़ता रहूंगा।”

31जनवरी1971 को  जेल से लिखे एक अन्य पत्र मे वह लिखते हैं-

” जनवादी बनिए, किसी पार्टी से संबन्ध न रखो क्योंकि चुनाववादी सभी नेता स्वार्थी होते जा रहे हैं। समय है देश को बदलने का, भ्रष्टाचार को कुचलने का और ईमानदारी पर चलने का।”

अपने पिता को जिला जेल चौकाघाट से लिखे एक पत्र में वह लिखते हैं ।

” पूज्य पिताजी, आप लोगों को भी मैं जनता की इकाई के रूप में समझता हूं। जनता की प्रत्येक इकाई की तरक्क़ी उसी समय हो सकती है जब देश में 18 वर्ष तक के हर बच्चों की गारंटी ली जाए। कोई बेरोजगार न रहे।”

Yadunath Singh
Yadunath Singh, State president, Janta Dal (A)

पुस्तक यदुनाथ सिंह के अनगढ़ किरदार को तराश कर शिवत्व प्रदान करते हुए उनके जिस किरदार को जनसामान्य के समक्ष प्रस्तुत करती है वह एक आदर्श जननायक का किरदार है , जो वह थे भी।

Chunar
पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल, चुनार

बीबीसी के उत्तर प्रदेश हेड रहे श्री रामदत्त त्रिपाठी जी ने इस किताब की भूमिका लिखी है। श्री त्रिपाठी पत्रकारिता के क्षेत्र में आने के पहले समाजवादी आंदोलनों से जुड़े थे। आपातकाल के दौरान यदुनाथ सिंह जी व श्री त्रिपाठी एक ही जेल में थे। प्रख्यात पत्रकार श्री प्रभात रंजन दीन जी ने लेखक राजेश पटेल के बारे में अपने अनुभवों को लिखा है। जेपी विश्वविद्यालय सारण छपरा के पूर्व कुलपति प्रो. हरिकेश सिंह जी ने लिखा है ‘राजनीति के अघोरी संत थे यदुनाथ सिंह’। जब पूरी किताब पढ़ी तो इनका कथन सत्य साबित हुआ।

(यह पुस्तक और इसका किंडले संस्करण (e book) अमेज़न पर उपलब्ध है।** गूगल पर भी ई बुक उपलब्ध है। लेखक का संपर्क सूत्र- फ़ोन 7909081514, व्हाट्सएप्प 9471500080, ईमेल rajeshpateljournlist@gmail.com)

पढ़ते रहिए www.up80.online राजनीतिक योद्धा थे यदुनाथ सिंह: हृदय नारायण दीक्षित

 

Previous Post

इंटरव्यू अथवा चयन समिति में ओबीसी, एससी-एसटी व महिला वर्ग का प्रतिनिधित्व अनिवार्य

Next Post

बैकफुट पर योगी सरकार, 6 माह में सभी रिक्त पद भरने की घोषणा

up80.online

up80.online

Related Posts

Election
बड़ी खबर

नवंबर-दिसंबर में यूपी सहित पांच राज्यों में चुनाव की तैयारी!

June 14, 2026
उपजातियों के भेदों को छोड़कर ‘पटेल’ नाम के सूत्र में बंधें समाज- आरबी सिंह पटेल
अन्य राज्य

उपजातियों के भेदों को छोड़कर ‘पटेल’ नाम के सूत्र में बंधें समाज- आरबी सिंह पटेल

June 12, 2026
Indian Train
यूपी

पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए रेलवे ने चलाईं तीन जोड़ी विशेष ट्रेनें

June 6, 2026
Next Post
Vacancies

बैकफुट पर योगी सरकार, 6 माह में सभी रिक्त पद भरने की घोषणा

MGNREGA

मनरेगा मजदूरों का वेतन बढ़ाया जाए: अनुप्रिया पटेल

Gaya

मिलिए दूसरे ‘दशरथ मांझी’ लौंगी भुईयां मांझी से, 30 साल में पहाड़ काटकर 5 km लंबी नहर बना दी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

उपजातियों के भेदों को छोड़कर ‘पटेल’ नाम के सूत्र में बंधें समाज- आरबी सिंह पटेल

उपजातियों के भेदों को छोड़कर ‘पटेल’ नाम के सूत्र में बंधें समाज- आरबी सिंह पटेल

2 days ago
भानू प्रताप सिंह

आजमगढ़ का एक लाख का इनामी भानू प्रताप सिंह मुठभेड़ में ढेर

6 days ago
Indian Train

पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए रेलवे ने चलाईं तीन जोड़ी विशेष ट्रेनें

1 week ago
uppsc topper Anju Katiyar

अंजू कटियार के बारे में ये भी जानिए, फिर फैसला कीजिए,,

7 years ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

क्या डीके शिवकुमार के बाद यूपी के इस नेता की खुलेगी किस्मत?

झुका नगर निगम, सपा पार्षद को दिलाई शपथ

गंगोत्री से गंगा सागर तक खिला कमल

सोनभद्र: खनन कार्य में लापरवाही, 7 अधिकारियों पर एक्शन

“शिक्षा का अधिकार” लिखे बैग जलाने से मचा हड़कंप

राज्य कर्मचारियों को परेशान कर रही है सरकार: तिवारी

Trending

Election
बड़ी खबर

नवंबर-दिसंबर में यूपी सहित पांच राज्यों में चुनाव की तैयारी!

by up80.online
June 14, 2026
0

जनगणना के दूसरे चरण से पहले चुनाव संपन्न कराने की तैयारी बलिराम सिंह, लखनऊ उत्तर प्रदेश में...

उपजातियों के भेदों को छोड़कर ‘पटेल’ नाम के सूत्र में बंधें समाज- आरबी सिंह पटेल

उपजातियों के भेदों को छोड़कर ‘पटेल’ नाम के सूत्र में बंधें समाज- आरबी सिंह पटेल

June 12, 2026
भानू प्रताप सिंह

आजमगढ़ का एक लाख का इनामी भानू प्रताप सिंह मुठभेड़ में ढेर

June 8, 2026
Indian Train

पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए रेलवे ने चलाईं तीन जोड़ी विशेष ट्रेनें

June 6, 2026
बलिया रेलवे स्टेशन

अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत बलिया रेलवे स्टेशन का हुआ गहन निरीक्षण

June 5, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

नवंबर-दिसंबर में यूपी सहित पांच राज्यों में चुनाव की तैयारी!

उपजातियों के भेदों को छोड़कर ‘पटेल’ नाम के सूत्र में बंधें समाज- आरबी सिंह पटेल

आजमगढ़ का एक लाख का इनामी भानू प्रताप सिंह मुठभेड़ में ढेर

पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए रेलवे ने चलाईं तीन जोड़ी विशेष ट्रेनें

अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत बलिया रेलवे स्टेशन का हुआ गहन निरीक्षण

बेल्थरा रोड में आज जीएसटी संगोष्ठी, व्यापारी रख सकेंगे अपनी समस्याएं

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online