• About
  • Advertise
  • Contact
Wednesday, June 17, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home यूपी

संविदा के आधार पर 5 साल प्रस्तावित नौकरी का अपना दल एस ने किया विरोध

up80.online by up80.online
September 17, 2020
in यूपी, राजनीति
0
contract job

संविदा के आधार पर 5 साल प्रस्तावित नौकरी का अपना दल एस ने किया विरोध

0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

आशीष पटेल Ashish Patel ने सीएम योगी CM Yogi को लिखा पत्र, कहा-प्रस्तावित नई सेवा नियमावली लागू होने से ओबीसी OBC, एससी-एसटी वर्ग SC-ST के युवाओं का शोषण होगा

लखनऊ, 17 सितंबर

अपना दल (एस) Apna Dal S ने उत्तर प्रदेश में समूह “ख” एवं “ग” Group B and C के अंतर्गत प्रस्तावित नई सेवा नियमावली का विरोध किया है। अपना दल (एस) ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इसे जनहित में लागू न करने की मांग की है। अपना दल (एस) Apna Dal S के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं विधान परिषद सदस्य आशीष पटेल ने इस बाबत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर कहा है कि प्रदेश में समूह “ख” एवं समूह “ग” के अंतर्गत प्रस्तावित नई सेवा नियमावली लागू होने से सरकारी सेवाओं में नियुक्त होने वाले कर्मचारियों विशेष रूप से अन्य पिछड़े वर्ग, अनुसूचित जाति-जनजाति वर्ग से आने वाले नौजवानों का शोषण बढ़ेगा।

आशीष पटेल ने पत्र में लिखा है कि समाचार पत्रों के माध्यम से अवगत हुआ है कि वर्तमान में समूह “ख” एवं समूह “ग” की सेवा नियमावली में व्यापक परिवर्तन किए जाने का प्रस्ताव राज्य सरकार द्वारा विचाराधीन है। इस परिवर्तन के बाद इन संवंगों के कर्मचारी नियुक्ति के बाद सर्वप्रथम 5 साल तक संविदा पर रहेंगे। जिनका हर छह माह पर कार्यालयाध्यक्ष, विभागाध्यक्ष और शासन के अधिकारियों द्वारा ‘मिजरेबल को परफॉरमेंस इंडिकेटर (एमकेपीआई)’ के माध्यम से मूल्यांकन/समीक्षा किया जाएगा। नियमित होने के लिए कर्मचारी को मूल्यांकन में हर वर्ष 60 परसेंट अंक लाना होगा, किसी भी दो छमाही में 60 परसेंट से कम अंक लाने पर उसे सेवा से वंचित कर दिया जाएगा।

contract job
संविदा के आधार पर 5 साल प्रस्तावित नौकरी का अपना दल एस ने किया विरोधApna

पढ़ते रहिए www.up80.online यूपी स्वास्थ्य विभाग: 50 साल से अधिक उम्र के बाबुओं की होगी छुट्‌टी

आशीष पटेल का कहना है कि इस नई सेवा नियमावली लागू होने से नवनियुक्त कर्मचारी 5 वर्ष के लिए अपने नियंत्रण वाले अधिकारियों के बंधुआ मजूदर हो जाएंगे और अधिकारी वर्ग नई सेवा नियमावली को तरह-तरह से शोषण का औजार बना सकते हैं। हर छह माह पर होने वाले मूल्यांकन समीक्षा के नाम पर नवनियुक्त कर्मचारी से धन उगाही और अधिकारियों द्वारा उनसे अपने निजी कार्य कराने की प्रवृत्ति बढ़ेगी। जिससे कर्मचारियों और अधिकारियों के बीच भ्रष्टाचार में वृद्धि के साथ ही आपसी मतभेद को भी बढ़ावा देगी। यह व्यवस्था आगे चलकर सरकारी कार्यालयों में दुर्व्यवस्था की जड़ बन जाएगी। इस प्रस्ताव को लेकर आम जनता विशेषकर अन्य पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति-जनजाति के युवाओं में काफी निराशा दिख रही है। अत: यदि ऐसा कोई परिवर्तन सरकार के समक्ष विचाराधीन है तो उसे जनहित में लागू न किया जाए, ताकि किसी अधिकारी को कर्मचारियों का शोषण का हथियार न मिल सके।

अपना दल एस के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजेश पटेल ने बताया कि इस मामले में पार्टी के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष पटेल जी ने मीडिया में आ रही इस तरह की खबर को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को पत्र लिखा है।

पढ़ते रहिए www.up80.online योगीराज: पहले 5 साल संविदा पर नौकरी कर खुद को करें प्रूफ, फिर होंगे नियमित

Previous Post

एक बीमार समाज से स्वामी अग्निवेश का जाना…

Next Post

युवाओं ने “जुमला दिवस” व “राष्ट्रीय बेरोजगार दिवस” के रूप में मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन

up80.online

up80.online

Related Posts

OBC
बड़ी खबर

पिछड़ा वर्ग आयोग की बैठक में उठा 68500 शिक्षक भर्ती का मुद्दा

June 16, 2026
Election
बड़ी खबर

नवंबर-दिसंबर में यूपी सहित पांच राज्यों में चुनाव की तैयारी!

June 14, 2026
उपजातियों के भेदों को छोड़कर ‘पटेल’ नाम के सूत्र में बंधें समाज- आरबी सिंह पटेल
अन्य राज्य

उपजातियों के भेदों को छोड़कर ‘पटेल’ नाम के सूत्र में बंधें समाज- आरबी सिंह पटेल

June 12, 2026
Next Post
17 Sept

युवाओं ने “जुमला दिवस” व “राष्ट्रीय बेरोजगार दिवस” के रूप में मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन

farmers

कृषि अध्यादेश का तेज हुआ विरोध, भगत सिंह की जयंती पर अखिल भारतीय बंद का ऐलान

छत्तीसगढ़

इंटरव्यू अथवा चयन समिति में ओबीसी, एससी-एसटी व महिला वर्ग का प्रतिनिधित्व अनिवार्य

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

OBC

पिछड़ा वर्ग आयोग की बैठक में उठा 68500 शिक्षक भर्ती का मुद्दा

21 hours ago
उपजातियों के भेदों को छोड़कर ‘पटेल’ नाम के सूत्र में बंधें समाज- आरबी सिंह पटेल

उपजातियों के भेदों को छोड़कर ‘पटेल’ नाम के सूत्र में बंधें समाज- आरबी सिंह पटेल

5 days ago
Patel

सरदार पटेल के नाम पर हो किसान पथ का नामकरण

5 months ago
Election

नवंबर-दिसंबर में यूपी सहित पांच राज्यों में चुनाव की तैयारी!

3 days ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

पुलिस मुठभेड़ में अंतरराज्यीय गांजा तस्कर घायल

क्या डीके शिवकुमार के बाद यूपी के इस नेता की खुलेगी किस्मत?

झुका नगर निगम, सपा पार्षद को दिलाई शपथ

गंगोत्री से गंगा सागर तक खिला कमल

सोनभद्र: खनन कार्य में लापरवाही, 7 अधिकारियों पर एक्शन

“शिक्षा का अधिकार” लिखे बैग जलाने से मचा हड़कंप

Trending

OBC
बड़ी खबर

पिछड़ा वर्ग आयोग की बैठक में उठा 68500 शिक्षक भर्ती का मुद्दा

by up80.online
June 16, 2026
0

ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों को न्याय दिलाने का प्रस्ताव पास यूपी 80 न्यूज़, लखनऊ उत्तर प्रदेश राज्य...

Election

नवंबर-दिसंबर में यूपी सहित पांच राज्यों में चुनाव की तैयारी!

June 14, 2026
उपजातियों के भेदों को छोड़कर ‘पटेल’ नाम के सूत्र में बंधें समाज- आरबी सिंह पटेल

उपजातियों के भेदों को छोड़कर ‘पटेल’ नाम के सूत्र में बंधें समाज- आरबी सिंह पटेल

June 12, 2026
भानू प्रताप सिंह

आजमगढ़ का एक लाख का इनामी भानू प्रताप सिंह मुठभेड़ में ढेर

June 8, 2026
Indian Train

पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए रेलवे ने चलाईं तीन जोड़ी विशेष ट्रेनें

June 6, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

पिछड़ा वर्ग आयोग की बैठक में उठा 68500 शिक्षक भर्ती का मुद्दा

नवंबर-दिसंबर में यूपी सहित पांच राज्यों में चुनाव की तैयारी!

उपजातियों के भेदों को छोड़कर ‘पटेल’ नाम के सूत्र में बंधें समाज- आरबी सिंह पटेल

आजमगढ़ का एक लाख का इनामी भानू प्रताप सिंह मुठभेड़ में ढेर

पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए रेलवे ने चलाईं तीन जोड़ी विशेष ट्रेनें

अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत बलिया रेलवे स्टेशन का हुआ गहन निरीक्षण

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online