• About
  • Advertise
  • Contact
Thursday, July 2, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home यूपी

बसपा प्रत्याशी ने बेल्थरा रोड में रविंद्र कुशवाहा को पटका

up80.online by up80.online
May 20, 2024
in यूपी, राजनीति
0
रविंद्र कुशवाहा

सांसद रविंद्र कुशवाहा

0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

-रविंद्र कुशवाहा ने दूसरी बार जीत हासिल की

बलिया, 10 जून

जिस तरह देश की राजनीति में बलिया संसदीय क्षेत्र शुरू से ही विद्रोही तेवर के लिए जाना जाता रहा है, उसी तरह बलिया जनपद का बेल्थरा रोड विधानसभा भी अपने बागी तेवर के लिए विख्यात है। बेल्थरा रोड विधानसभा भी समय- समय पर नेताओं को आईना दिखाने का कार्य करता रहा है। मोदी लहर का असर देश के अन्य हिस्सों के साथ- साथ सलेमपुर संसदीय क्षेत्र पर भी देखा गया। मोदी लहर के सहारे सलेमपुर से भाजपा प्रत्याशी रविंद्र कुशवाहा ने जीत तो हासिल कर ली, लेकिन बेल्थरा रोड विधानसभा क्षेत्र में उनके रथ को गठबंधन (सपा-बसपा, आरएलडी) प्रत्याशी आरएस कुशवाहा ने रोक दिया। आरएस कुशवाहा ने रविंद्र कुशवाहा को बेल्थरा रोड विधानसभा क्षेत्र में 12 हजार वोटों से पटखनी दी है। हालांकि सलेमपुर संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले अन्य चार विधानसभा क्षेत्र में रविंद्र कुशवाहा ने बसपा प्रत्याशी आरएस कुशवाहा को करारी शिकस्त दी है।

यह भी पढ़ें: नीतीश या अखिलेश यादव, किसका सामाजिक न्याय का मॉडल बेहतर है?

दिवंगत सांसद हरिकेवल प्रसाद कुशवाहा के पुत्र रविंद्र कुशवाहा ने सलेमपुर संसदीय क्षेत्र से दूसरी बार जीत हासिल की है। हरिकेवल प्रसाद कुशवाहा सलेमपुर संसदीय क्षेत्र से विभिन्न राजनीतिक दलों से चार बार (1989, 1991, 1998 और 2004)  सांसद चुने गए।

यह भी पढ़ें: मायावती के बाद अखिलेश यादव ने भी ठाकुरों से किया किनारा

सलेमपुर संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले विधानसभा क्षेत्र:

बेल्थरा रोड, भाटपार रानी, सलेमपुर, सिकंदरपुर और बांसडीह

बेल्थरा रोड, 357:

आरएस कुशवाहा, बसपा: 94405

रविंद्र कुशवाहा, भाजपा: 82943

सिकंदरपुर, 359:

आरएस कुशवाहा, बसपा: 69577

रविंद्र कुशवाहा, भाजपा : 76644

बांसडीह, 362:

आरएस कुशवाहा, बसपा: 55296

रविंद्र कुशवाहा, भाजपा: 116692

भाटपाररानी (340) :

आरएस कुशवाहा, बसपा : 63297

रविंद्र कुशवाहा, भाजपा : 105608

सलेमपुर, 341:

आरएस कुशवाहा, बसपा : 69243

रविंद्र कुशवाहा, भाजपा : 82043

पोस्टल बैलेट:

आरएस कुशवाहा, बसपा: 2944

रविंद्र कुशवाहा, भाजपा : 3311

Previous Post

अनुप्रिया पटेल मंत्री नहीं बनीं, फिर राजनाथ सिंह के वादे का क्या हुआ?

Next Post

घोसी लोकसभा: दारा सिंह चौहान व फागू चौहान हुए फेल

up80.online

up80.online

Related Posts

दिलीप पटेल
बड़ी खबर

काशी के दिलीप पटेल किसका विकल्प बनेंगे?

June 30, 2026
वीपी सिंह को क्यों याद करे?
अन्य राज्य

वीपी सिंह को क्यों याद करे?

June 25, 2026
“आजादी के क्रांति युगल” पुस्तक में पढ़िये डॉ गया प्रसाद कटियार के संघर्षों की कहानी
अन्य राज्य

“आजादी के क्रांति युगल” पुस्तक में पढ़िये डॉ गया प्रसाद कटियार के संघर्षों की कहानी

June 23, 2026
Next Post
दारा सिंह चौहान

घोसी लोकसभा: दारा सिंह चौहान व फागू चौहान हुए फेल

obc Bhupendra Yadav

ओबीसी होने की वजह से पिछड़ गयें भूपेंद्र यादव

ओबीसी, दलित, अपना दल (एस)

छोटी पार्टियों को संरक्षण देने का काम करेंगे ओम बिड़ला : अनुप्रिया पटेल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

दिलीप पटेल

काशी के दिलीप पटेल किसका विकल्प बनेंगे?

4 days ago
VP Singh

भूदान यज्ञ में जननायक वीपी सिंह ने अपनी 30 हजार बीघा जमीन दान कर दी थी

6 years ago
वैज्ञानिक डॉ संतोष सचान बने अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के सदस्य

वैज्ञानिक डॉ संतोष सचान बने अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के सदस्य

2 years ago
reservation

छात्रपति शाहूजी महाराज: राजर्षि ने वंचितों के लिए ‘आरक्षण’, छात्रावास व छात्रवृति की व्यवस्था की

6 years ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

नवंबर-दिसंबर में यूपी सहित पांच राज्यों में चुनाव की तैयारी!

आजमगढ़ का एक लाख का इनामी भानू प्रताप सिंह मुठभेड़ में ढेर

पुलिस मुठभेड़ में अंतरराज्यीय गांजा तस्कर घायल

क्या डीके शिवकुमार के बाद यूपी के इस नेता की खुलेगी किस्मत?

झुका नगर निगम, सपा पार्षद को दिलाई शपथ

गंगोत्री से गंगा सागर तक खिला कमल

Trending

दिलीप पटेल
बड़ी खबर

काशी के दिलीप पटेल किसका विकल्प बनेंगे?

by up80.online
June 30, 2026
0

क्षेत्रीय अध्यक्ष से प्रदेश महामंत्री पद पर हुआ प्रमोशन बलिराम सिंह, लखनऊ बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी...

वीपी सिंह को क्यों याद करे?

वीपी सिंह को क्यों याद करे?

June 25, 2026
“आजादी के क्रांति युगल” पुस्तक में पढ़िये डॉ गया प्रसाद कटियार के संघर्षों की कहानी

“आजादी के क्रांति युगल” पुस्तक में पढ़िये डॉ गया प्रसाद कटियार के संघर्षों की कहानी

June 23, 2026
CM Yogi

आजम खान के खिलाफ मुकदमे लड़ रहे 6 शासकीय अधिवक्ताओं की सेवा समाप्त

June 21, 2026
UP politics

भ्रष्टाचार: दो अधिशासी अधिकारी निलंबित

June 17, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

काशी के दिलीप पटेल किसका विकल्प बनेंगे?

वीपी सिंह को क्यों याद करे?

“आजादी के क्रांति युगल” पुस्तक में पढ़िये डॉ गया प्रसाद कटियार के संघर्षों की कहानी

आजम खान के खिलाफ मुकदमे लड़ रहे 6 शासकीय अधिवक्ताओं की सेवा समाप्त

भ्रष्टाचार: दो अधिशासी अधिकारी निलंबित

पिछड़ा वर्ग आयोग की बैठक में उठा 68500 शिक्षक भर्ती का मुद्दा

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online