• About
  • Advertise
  • Contact
Sunday, August 2, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home यूपी

मछुआ समाज को एससी का दर्जा दिलाने के लिए डॉ संजय निषाद लखनऊ में भरेंगे हुंकार

पूर्व की सरकारों ने मछुआ आरक्षण के मामले पर समाज को गुमराह करने का किया काम - डॉ संजय निषाद

up80.online by up80.online
December 30, 2023
in यूपी, राजनीति
0
मछुआ समाज को एससी का दर्जा दिलाने के लिए डॉ संजय निषाद लखनऊ में भरेंगे हुंकार
0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

यूपी 80 न्यूज़, सोनभद्र

विधान सभा ओबरा के ग्राम पंचायत करगरा में निषाद पार्टी द्वारा आयोजित संवैधानिक मछुआ एससी आरक्षण जनसंपर्क अभियान सभा में पहुंचे निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व मत्स्य विभाग के कैबिनेट मंत्री डॉ संजय निषाद ने कहा कि आगामी 13 जनवरी को लखनऊ के रमाबाई अंबेडकर रैली मैदान में पहुंच कर अपनी मांगों को जोरदार तरीके से उठाएं। उन्होंने कहा कि पूर्व की समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी की सरकारों ने मछुआ आरक्षण के मामले पर समाज को गुमराह करने का काम किया है। तथा उत्तर प्रदेश में जब बहुजन समाज पार्टी की सरकार आती है तो मछुआ समाज की सभी उपजातियों को एससी से निकालकर पिछड़ी में डाल दिया जाता है। इसी तरह जब समाजवादी पार्टी की सरकार आती है तो पिछड़ी से निकालकर अनुसूचित में डाल दिया जाता है।

डॉ निषाद ने कहा कि आजादी से पूर्व 1931 से 1941 तक और आजादी के बाद भी साल 1951 से 1991 तक उत्तर प्रदेश में मछुआ समाज की सभी उपजातियों की गिनती मझवार और तुरैहा में कराई जाती रही है, लेकिन पूर्ववर्ती सरकारों ने मछुआ समाज के दोहन के लिए बिना संसद में संशोधन के मछुआ समाज की सभी उपजातियों को अनुसूचित से निकलकर पिछड़े में डाल दिया। सभी राजनीतिक पार्टियां इस मुद्दे पर सिर्फ वोट बैंक की राजनीति करती रही हैं।

डॉ संजय निषाद ने कहा कि राज्य सरकार और मुख्यमंत्री ने रजिस्ट्रार जनरल ऑफ़ इंडिया (आरजीआई) को मछुआ आरक्षण के संबंध में पत्र लिखकर जानकारी मांगी थी। आरजीआई ने पत्र के उत्तर में कहा है कि उत्तर प्रदेश में केवट, मल्लाह, बिंद समेत 17 जातियां मछुआ समाज की उपजातियां हैं। मछुआ समाज को कभी मत्स्य विभाग की योजनाओं का लाभ मिला ही नहीं। पूर्व की सरकारों ने मछुआ समाज को योजनाओं से वंचित रखा है। वर्तमान समय में प्रदेश में प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना, मुख्यमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना, किसान क्रेडिट कार्ड (मत्स्य पालन क्षेत्र में), निषाद राज बोट योजना, मछुआ कल्याण कोष, प्रधानमंत्री मछुआ बीमा योजना जैसी जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही है। जिनका सीधा लाभ मछुआ समाज को मिल रहा है।
इस मौके पर अमेरिकन बिंद, प्रदेश महासचिव दयाशंकर साहनी, प्रदेश सचिव संतोष साहनी, नगर पंचायत अध्यक्ष उस्मान अली, जिलाध्यक्ष अनिकेत निषाद, शिवमंगल धोबी, राजनारायण निषाद, संगठन जिलाध्यक्ष डॉ विजय साहनी, सुरेंद्र निषाद, नागेंद्र साहनी, फूलचंद चौधरी, पिंटू निषाद, विनोद चौधरी, राधारमन पांडेय, जितेंद्र निषाद इत्यादि लोग मौजूद रहे।

Previous Post

जरूरत मंदों की संबल बनी प्रिंसिपल ग्रेसी जान, दिवंगत पत्रकार हरिलाल पटेल की पत्नी को दी आर्थिक मदद

Next Post

सरकार की योजनाओं से कोई वंचित नहीं रहेगा, यह मोदी की गारंटी है

up80.online

up80.online

Related Posts

Uttar Pradesh
बड़ी खबर

अयोध्या विकास प्राधिकरण के ओएसडी वाराणसी का नगर मजिस्ट्रेट नियुक्त

July 28, 2026
इनरव्हील क्लब ओबरा की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रियंका सिंह बनीं अध्यक्ष
यूपी

इनरव्हील क्लब ओबरा की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रियंका सिंह बनीं अध्यक्ष

July 25, 2026
ग्रीन इलेक्शन पहल के लिए डॉ. हीरा लाल को टाइम्स ऑफ इंडिया इकोप्रेन्योर अवॉर्ड
देश

ग्रीन इलेक्शन पहल के लिए डॉ. हीरा लाल को टाइम्स ऑफ इंडिया इकोप्रेन्योर अवॉर्ड

July 19, 2026
Next Post
सरकार की योजनाओं से कोई वंचित नहीं रहेगा, यह मोदी की गारंटी है

सरकार की योजनाओं से कोई वंचित नहीं रहेगा, यह मोदी की गारंटी है

पीएम मोदी ने राष्ट्र को समर्पित किया नव्य अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन

पीएम मोदी ने राष्ट्र को समर्पित किया नव्य अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन

69000 शिक्षक भर्ती मामला: अभ्यर्थियों की भूख हड़ताल छठें दिन भी जारी

69000 शिक्षक भर्ती मामला: अभ्यर्थियों की भूख हड़ताल छठें दिन भी जारी

Recommended

Uttar Pradesh

अयोध्या विकास प्राधिकरण के ओएसडी वाराणसी का नगर मजिस्ट्रेट नियुक्त

5 days ago
sc, st officers

मोदी सरकार के 89 सचिवों में एक भी ओबीसी नहीं

6 years ago
दिलीप पटेल

काशी के दिलीप पटेल किसका विकल्प बनेंगे?

1 month ago
उपजातियों के भेदों को छोड़कर ‘पटेल’ नाम के सूत्र में बंधें समाज- आरबी सिंह पटेल

उपजातियों के भेदों को छोड़कर ‘पटेल’ नाम के सूत्र में बंधें समाज- आरबी सिंह पटेल

2 months ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

आजम खान के खिलाफ मुकदमे लड़ रहे 6 शासकीय अधिवक्ताओं की सेवा समाप्त

पिछड़ा वर्ग आयोग की बैठक में उठा 68500 शिक्षक भर्ती का मुद्दा

नवंबर-दिसंबर में यूपी सहित पांच राज्यों में चुनाव की तैयारी!

आजमगढ़ का एक लाख का इनामी भानू प्रताप सिंह मुठभेड़ में ढेर

पुलिस मुठभेड़ में अंतरराज्यीय गांजा तस्कर घायल

क्या डीके शिवकुमार के बाद यूपी के इस नेता की खुलेगी किस्मत?

Trending

Uttar Pradesh
बड़ी खबर

अयोध्या विकास प्राधिकरण के ओएसडी वाराणसी का नगर मजिस्ट्रेट नियुक्त

by up80.online
July 28, 2026
0

अयोध्या विकास प्राधिकरण के ओएसडी वाराणसी का नगर मजिस्ट्रेट नियुक्त यूपी 80 न्यूज़, लखनऊ योगी सरकार ने...

इनरव्हील क्लब ओबरा की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रियंका सिंह बनीं अध्यक्ष

इनरव्हील क्लब ओबरा की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रियंका सिंह बनीं अध्यक्ष

July 25, 2026
ग्रीन इलेक्शन पहल के लिए डॉ. हीरा लाल को टाइम्स ऑफ इंडिया इकोप्रेन्योर अवॉर्ड

ग्रीन इलेक्शन पहल के लिए डॉ. हीरा लाल को टाइम्स ऑफ इंडिया इकोप्रेन्योर अवॉर्ड

July 19, 2026
योगासन की कठिन मुद्राओं ने बांधा समां, प्रतिभागियों के संतुलन और लय ने जीता दिल

योगासन की कठिन मुद्राओं ने बांधा समां, प्रतिभागियों के संतुलन और लय ने जीता दिल

July 18, 2026
सिल्वर बेल्स के छात्र ने IIT रुड़की में बनाई जगह

सिल्वर बेल्स के छात्र ने IIT रुड़की में बनाई जगह

July 5, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

अयोध्या विकास प्राधिकरण के ओएसडी वाराणसी का नगर मजिस्ट्रेट नियुक्त

इनरव्हील क्लब ओबरा की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रियंका सिंह बनीं अध्यक्ष

ग्रीन इलेक्शन पहल के लिए डॉ. हीरा लाल को टाइम्स ऑफ इंडिया इकोप्रेन्योर अवॉर्ड

योगासन की कठिन मुद्राओं ने बांधा समां, प्रतिभागियों के संतुलन और लय ने जीता दिल

सिल्वर बेल्स के छात्र ने IIT रुड़की में बनाई जगह

अनुप्रिया पटेल ने 2027 के चुनाव का किया शंखनाद

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online