• About
  • Advertise
  • Contact
Sunday, July 26, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home दिल्ली

पीएम मोदी ने राष्ट्र को समर्पित किया नव्य अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन

हरी झंडी दिखाकर नई ट्रेनों को किया रवाना, कोच में बच्चों से भी किया संवाद

up80.online by up80.online
December 30, 2023
in दिल्ली, देश, बिहार, यूपी
0
पीएम मोदी ने राष्ट्र को समर्पित किया नव्य अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन
0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

यूपी 80 न्यूज़, अयोध्या

अयोध्या Ayodhya के इतिहास में 30 दिसंबर 2023 की तिथि स्वर्णाक्षरों में लिख दी गई, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र को पुनर्विकसित अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन की सौगात दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी Narendra Modi ने पुनर्विकसित अयोध्या धाम जंक्शन रेलवे स्टेशन राष्ट्र को समर्पित किया। साथ ही श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा-नई दिल्ली, अमृतसर-नई दिल्ली, कोयम्बटूर-बेंगलुरु, मंगलूरु-मडगांव, जालना-मुंबई एवं अयोध्या-आनंद विहार टर्मिनल के बीच 6 वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन, अयोध्या-दरभंगा एवं मालदा टाउन-बेंगलुरु के बीच 2 अमृत भारत ट्रेन की सौगात दी।

ट्रेन के कोच में बच्चों से किया संवाद:
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्रेन के कोच में जाकर बच्चों से संवाद भी किया। बच्चों के चेहरे पर खुशी देखते ही बन रही थी। किसी ने पीएम मोदी को कविताएं सुनाईं तो किसी ने अपने संस्मरण भी बताए। पीएम ने हाथ हिलाकर बच्चों, कर्मचारियों का अभिवादन भी किया। पीएम ने भी बच्चों से हालचाल जाना।

स्टेशन की सुविधाओं व बारीकियों से अवगत हुए मोदी:
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्टेशन की सुविधाओं को भी देखा। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रेलवे स्टेशन के बारे में बारीकी से जानकारी दी। यहां क्या-क्या सुविधाएं किस-किस जगह होंगी, इससे भी पीएम को थ्रीडी मिनिएचर मॉडल के जरिए जानकारी दी।

*लता मंगेशकर चौक की सुंदरता देख पीएम हुए भाव विभोर, सीएम योगी से ली जानकारी*

प्रधानमंत्री ने लता मंगेशकर चौक पर पहुंचकर किया जनता का अभिवादन:

अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन के लोकार्पण के उपरांत वापस एयरपोर्ट लौटते समय प्रधानमंत्री सुर साम्राज्ञी लता मंगेशकर चौक गए। गौरतलब है कि लता मंगेशकर के जन्मदिवस पर 28 सितंबर 2022 को इसका उद्घाटन किया गया था। यहां 14 टन वजनी व 40 फ़ीट लम्बी वीणा लगाई गई है। शनिवार को यहां वीणा के पास पहुंचकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भाव विभोर हो गए। उन्होंने वीणा को निहारकर यहां की अलौकिक छवि का दीदार किया। पीएम मोदी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से इसकी विस्तृत जानकारी भी ली। उन्होंने अयोध्या के समूचे जनमानस का यहीं से अभिवादन किया। 

इनकी रही मौजूदगी:
इस दौरान राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह, सांसद लल्लू सिंह आदि मौजूद रहे।

Previous Post

सरकार की योजनाओं से कोई वंचित नहीं रहेगा, यह मोदी की गारंटी है

Next Post

69000 शिक्षक भर्ती मामला: अभ्यर्थियों की भूख हड़ताल छठें दिन भी जारी

up80.online

up80.online

Related Posts

इनरव्हील क्लब ओबरा की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रियंका सिंह बनीं अध्यक्ष
यूपी

इनरव्हील क्लब ओबरा की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रियंका सिंह बनीं अध्यक्ष

July 25, 2026
ग्रीन इलेक्शन पहल के लिए डॉ. हीरा लाल को टाइम्स ऑफ इंडिया इकोप्रेन्योर अवॉर्ड
देश

ग्रीन इलेक्शन पहल के लिए डॉ. हीरा लाल को टाइम्स ऑफ इंडिया इकोप्रेन्योर अवॉर्ड

July 19, 2026
योगासन की कठिन मुद्राओं ने बांधा समां, प्रतिभागियों के संतुलन और लय ने जीता दिल
यूपी

योगासन की कठिन मुद्राओं ने बांधा समां, प्रतिभागियों के संतुलन और लय ने जीता दिल

July 18, 2026
Next Post
69000 शिक्षक भर्ती मामला: अभ्यर्थियों की भूख हड़ताल छठें दिन भी जारी

69000 शिक्षक भर्ती मामला: अभ्यर्थियों की भूख हड़ताल छठें दिन भी जारी

BHU IIT गैंग रेप के तीनों आरोपी गिरफ्तार, बीजेपी आईटी सेल से संबंध!

BHU IIT गैंग रेप के तीनों आरोपी गिरफ्तार, बीजेपी आईटी सेल से संबंध!

बेल्थरारोड: डीएवी ढाला नहीं होगा बंद, भाजपा जिलाध्यक्ष ने दिया आश्वासन

बेल्थरारोड: डीएवी ढाला नहीं होगा बंद, भाजपा जिलाध्यक्ष ने दिया आश्वासन

Recommended

इनरव्हील क्लब ओबरा की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रियंका सिंह बनीं अध्यक्ष

इनरव्हील क्लब ओबरा की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रियंका सिंह बनीं अध्यक्ष

10 hours ago
योगासन की कठिन मुद्राओं ने बांधा समां, प्रतिभागियों के संतुलन और लय ने जीता दिल

योगासन की कठिन मुद्राओं ने बांधा समां, प्रतिभागियों के संतुलन और लय ने जीता दिल

1 week ago
ग्रीन इलेक्शन पहल के लिए डॉ. हीरा लाल को टाइम्स ऑफ इंडिया इकोप्रेन्योर अवॉर्ड

ग्रीन इलेक्शन पहल के लिए डॉ. हीरा लाल को टाइम्स ऑफ इंडिया इकोप्रेन्योर अवॉर्ड

6 days ago
दिलीप पटेल

काशी के दिलीप पटेल किसका विकल्प बनेंगे?

4 weeks ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

पिछड़ा वर्ग आयोग की बैठक में उठा 68500 शिक्षक भर्ती का मुद्दा

नवंबर-दिसंबर में यूपी सहित पांच राज्यों में चुनाव की तैयारी!

आजमगढ़ का एक लाख का इनामी भानू प्रताप सिंह मुठभेड़ में ढेर

पुलिस मुठभेड़ में अंतरराज्यीय गांजा तस्कर घायल

क्या डीके शिवकुमार के बाद यूपी के इस नेता की खुलेगी किस्मत?

झुका नगर निगम, सपा पार्षद को दिलाई शपथ

Trending

इनरव्हील क्लब ओबरा की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रियंका सिंह बनीं अध्यक्ष
यूपी

इनरव्हील क्लब ओबरा की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रियंका सिंह बनीं अध्यक्ष

by up80.online
July 25, 2026
0

यूपी 80 न्यूज़, ओबरा इनरव्हील क्लब ओबरा की नई कार्यकारिणी का गठन समारोह हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण...

ग्रीन इलेक्शन पहल के लिए डॉ. हीरा लाल को टाइम्स ऑफ इंडिया इकोप्रेन्योर अवॉर्ड

ग्रीन इलेक्शन पहल के लिए डॉ. हीरा लाल को टाइम्स ऑफ इंडिया इकोप्रेन्योर अवॉर्ड

July 19, 2026
योगासन की कठिन मुद्राओं ने बांधा समां, प्रतिभागियों के संतुलन और लय ने जीता दिल

योगासन की कठिन मुद्राओं ने बांधा समां, प्रतिभागियों के संतुलन और लय ने जीता दिल

July 18, 2026
सिल्वर बेल्स के छात्र ने IIT रुड़की में बनाई जगह

सिल्वर बेल्स के छात्र ने IIT रुड़की में बनाई जगह

July 5, 2026
Apna Dal

अनुप्रिया पटेल ने 2027 के चुनाव का किया शंखनाद

July 3, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

इनरव्हील क्लब ओबरा की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रियंका सिंह बनीं अध्यक्ष

ग्रीन इलेक्शन पहल के लिए डॉ. हीरा लाल को टाइम्स ऑफ इंडिया इकोप्रेन्योर अवॉर्ड

योगासन की कठिन मुद्राओं ने बांधा समां, प्रतिभागियों के संतुलन और लय ने जीता दिल

सिल्वर बेल्स के छात्र ने IIT रुड़की में बनाई जगह

अनुप्रिया पटेल ने 2027 के चुनाव का किया शंखनाद

डॉ सोनेलाल पटेल को क्यों याद करें?

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online