सीएम योगी, डिप्टी सीएम, केंद्रीय मंत्री सहित तमाम नेताओं ने शोक व्यक्त किया
यूपी80 न्यूज, मीरजापुर
भाजपा BJP के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह Swatantradev Singh की मां Mother रामा देवी Rama devi (97) का होली के निधन बुधवार को उनके पैतृक गांव मीरजापुर स्थित ओढ़ी में निधन हो गया। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी Bhupendra Chaudhary ने गुरुवार को स्वतंत्रदेव सिंह के पैतृक गांव ओढ़ी (जमालपुर, मीरजापुर) पहुंच कर माताजी को श्रद्धांजलि अपर्ति की।

स्वतंत्रदेव सिंह की मां के निधन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व ब्रजेश पाठक एवं केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल सहित तमाम मंत्रियों व नेताओं ने शोक व्यक्त किया है। शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के स्वतंत्रदेव सिंह के पैतृक निवास मीरजापुर के ओढ़ी गांव पहुंचने की संभावना है। इसे लेकर जिला प्रशासन तैयारियां तेज कर दी है।
प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी आज मीरजापुर में ही रात्रि विश्राम करेंगे। वह शुक्रवार को भाजपा जिला कार्यालय बरौधा कचार में संगठनात्मक बैठक करेंगे। बैठक के फोरम में जनप्रतिनिधिगण, जिला पदाधिकारी, मंडल प्रभारी, मंडल अध्यक्ष एवं मोर्चों के जिलाध्यक्ष व वरिष्ठ पूर्व पदाधिकारीगण उपस्थित रहेंगे।
बता दें कि स्वतंत्रदेव सिंह की माताजी के निधन के बाद प्रदेश के वीआईपी नेताओं और मंत्रियों का मीरजापुर दौरा जारी है।
