• About
  • Advertise
  • Contact
Sunday, November 15, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home बड़ी खबर

निकाय चुनाव: ओबीसी आयोग की रिपोर्ट पर योगी कैबिनेट ने लगाई मुहर, अब सुप्रीम कोर्ट में होगी पेश

शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार हेतु परिषदीय स्कूलों में लागू होगा एनसीईआरटी सिलेबस

up80.online by up80.online
March 10, 2023
in बड़ी खबर, यूपी, राजनीति
0
योगी कैबिनेट

योगी कैबिनेट की बैठक

0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

यूपी80 न्यूज, लखनऊ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में शुक्रवार को आयोजित कैबिनेट बैठक में नगर निकाय चुनाव के लिए पिछड़ा वर्ग आयोग की सर्वे रिपोर्ट को मंजूरी दे दी गई। अब माना जा रहा है कि अप्रैल में नगर निकाय चुनाव हो सकता है। कैबिनेट मंत्री एके शर्मा ने कहा कि यह रिपोर्ट अभी न्यायालय के सामने रखेंगे और जैसा न्यायालय निर्देशित करेगा आगे उसी प्रकार काम होगा। कैबिनेट की बैठक में 21 प्रस्तावों मुहर लगी। अब प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता को सुधारने के लिए एनसीईआरटी का सिलेबस सरकार लागू करेगी। इस प्रस्ताव को कैबिनेट में पास कर दिया गया। साथ ही, अयोध्या में 14 कोसी परिक्रमा मार्ग को 4 लेन करने का निर्णय लिया गया है। इस योजना पर 200 करोड़ रुपये खर्च होंगे।

प्रदेश में खेल विकास प्राधिकरण की स्थापना होगी। मीटिंग में उप्र खेल नीति, स्क्रैप पॉलिसी, सड़कों के विस्तारीकरण और अयोध्या के विकास से जुड़े मुद्दों समेत कई अहम प्रस्तावों पर मुहर लगी है। उत्तर प्रदेश में चार निजी विश्वविद्यालयों वरुण अर्जुन विवि शाहजहांपुर, टीएस मिश्रा विवि लखनऊ, फारुख हुसैन विवि आगरा, विवेक राष्ट्रीय विश्वविद्यालय बिजनौर की अनुमति दी गई।

अयोध्या में इंफ्रास्ट्रक्चर विकास के लिए कई नए प्रस्ताव भी पास हुए हैं। अयोध्या में 65 करोड़ से दो नये मार्ग बनेंगे बनाने का निर्णय गया है। पंचकोशी परिक्रमा मार्ग का चौड़ीकरण और विस्तार होगा। इसके लिए 200 करोड़ रूपये पास किये गये। अयोध्या के लिए कुल 465 करोड़ रुपए पास किए गए हैं। उत्तर प्रदेश गुंडा एक्ट नियंत्रण धारा 1970 में आंशिक संशोधन का प्रस्ताव पास हुआ। डीएम और कमिश्नर के साथ एडीएम और ज्वाइंट सीपी व एडिशनल एसपी को भी गुंडा एक्ट लगाने के अधिकार को मंजूरी दी गई है। कैबिनेट मीटिंग में उत्तर प्रदेश खेल नीति 2023 को स्वीकृति दी गई।

गांव स्तर पर ओपन जिम सहित खेल व खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया जायेगा। आयुष्मान कार्ड डिजिटल मिशन को उत्तर प्रदेश में लागू करने का निर्णय लिया गया।बैठक के दौरान 4 विश्वविद्यालयो को आशय पत्र जारी करने के प्रस्ताव के अलावा अयोध्या में इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने के लिए विभिन्न कार्यो के लिए 65 करोड़ का प्रस्ताव पास किया गया। अयोध्या 14 कोसी परिक्रमा के 4 लेन चौड़ीकरण व विस्तारीकरण के लिए 200 करोड़ का प्रस्ताव भी पास किया गया।

पढ़ते रहिए www.up80.online जल्द हो सकता है निकाय चुनाव, पिछड़ा वर्ग आयोग ने सीएम योगी को सौंपी रिपोर्ट 

बैठक में निकाय चुनाव के सम्बंध में गठित कमेटी ने अपनी रिपोर्ट मुख्यमंत्री को सौंपी, जिसे कैबिनेट ने स्वीकार किया। इसके साथ ही 15 साल पुराने वाहनों को समाप्त करने के लिए उप्र सरकार नई स्क्रैप पॉलिसी लेकर आई है। इंडस्ट्रियल क्लस्टर बनाने के लिए एक प्रस्ताव को मंजूरी मिली है। प्रदेश में उद्योग स्थापित करने के लिए भूमि की आवश्यकता बढ़ती जा रही है। बाराबंकी, मऊ नाथ भंजन और रायबरेली में कुछ पुरानी बंद पड़ी मिलों की निष्प्रयोज्य जमीनों को उपयोग में लाया जाएगा। इसके लिए आए प्रस्ताव को कैबिनेट की मंजूरी मिल गयी है। इन मिलों की देनदारियों को सरकार ने माफ कर दिया है।

सफल
सफल डायगनोस्टिक सेंटर, लखनऊ
सरदार पटेल अकादमी
सरदार पटेल अकादमी, लखनऊ
Previous Post

जल्द हो सकता है निकाय चुनाव , पिछड़ा वर्ग आयोग ने सीएम योगी को सौंपा रिपोर्ट

Next Post

आजमगढ़: सिरफिरा आशिक ने प्रेमिका को गोली मारने के बाद खुद को उड़ाया

up80.online

up80.online

Related Posts

ओबीसी महासभा
अन्य राज्य

ओबीसी महासभा ने पूछा- OBC की गिनती भी नहीं, तो OBC का वोट क्यों?

October 28, 2026
BJP
यूपी

क्या इस बार भी गोरखपुर-आजमगढ़ मंडल के पटेल होंगे नजरअंदाज

October 1, 2026
संजय निषाद की नाराजगी दूर करने निषाद पार्टी के दफ्तर पहुंचे विनोद तावड़े
बड़ी खबर

संजय निषाद की नाराजगी दूर करने निषाद पार्टी के दफ्तर पहुंचे विनोद तावड़े

September 19, 2026
Next Post
UP politics

आजमगढ़: सिरफिरा आशिक ने प्रेमिका को गोली मारने के बाद खुद को उड़ाया

UP politics

मऊ में बंद पड़ी कताई मिल की जमीन पर बनेगा औद्योगिक पार्क

कांग्रेस

महंगाई और बेरोजगारी के विरोध में राजभवन का घेराव करेगी कांग्रेस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

प्लास्टिक मुक्त बांदा, डीएम हीरालाल

मिलिए इस डीएम से, ‘प्लास्टिक मुक्त बांदा’ के लिए खुद झोला लेकर दुकानों पर पहुंच रहे हैं डीएम हीरालाल

7 years ago
यमुना

ओवरलोडिंग की वजह से बीच नदी में हिचकोले खाने लगी नाव, प्रशासन बेपरवाह

4 years ago
BJP

अमृत सरोवरों की देखभाल करेंगी ‘अमृत सरोवर सखी’, एक लाख से ज्यादा सखियों की होगी तैनाती!

3 years ago

बेरोजगारी की जिंदगी जीने को मजबूर हैं बीपीएड धारक

5 years ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

यूपी में बिहार जैसा चुनावी ब्रह्मास्त्र ! मातृ शक्ति को 50 हजार की सौगात!

पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

अयोध्या विकास प्राधिकरण के ओएसडी वाराणसी का नगर मजिस्ट्रेट नियुक्त

डॉ सोनेलाल पटेल को क्यों याद करें?

काशी के दिलीप पटेल किसका विकल्प बनेंगे?

आजम खान के खिलाफ मुकदमे लड़ रहे 6 शासकीय अधिवक्ताओं की सेवा समाप्त

Trending

ओबीसी महासभा
अन्य राज्य

ओबीसी महासभा ने पूछा- OBC की गिनती भी नहीं, तो OBC का वोट क्यों?

by up80.online
October 28, 2026
0

अशासकीय विद्यालयों में आरक्षण की अनदेखी पर ओबीसी महासभा ने उठाए सवाल यूपी80 न्यूज, लखनऊ ओबीसी महासभा...

BJP

क्या इस बार भी गोरखपुर-आजमगढ़ मंडल के पटेल होंगे नजरअंदाज

October 1, 2026
संजय निषाद की नाराजगी दूर करने निषाद पार्टी के दफ्तर पहुंचे विनोद तावड़े

संजय निषाद की नाराजगी दूर करने निषाद पार्टी के दफ्तर पहुंचे विनोद तावड़े

September 19, 2026
ब्रजेश पाठक और उनकी पत्नी नम्रता पाठक

जीजाजी मत होइए नाराज, मैं अपने भविष्य को लेकर चिंतित हूं

September 1, 2026
Uttar Pradesh

यूपी में बिहार जैसा चुनावी ब्रह्मास्त्र ! मातृ शक्ति को 50 हजार की सौगात!

August 13, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

ओबीसी महासभा ने पूछा- OBC की गिनती भी नहीं, तो OBC का वोट क्यों?

क्या इस बार भी गोरखपुर-आजमगढ़ मंडल के पटेल होंगे नजरअंदाज

संजय निषाद की नाराजगी दूर करने निषाद पार्टी के दफ्तर पहुंचे विनोद तावड़े

जीजाजी मत होइए नाराज, मैं अपने भविष्य को लेकर चिंतित हूं

यूपी में बिहार जैसा चुनावी ब्रह्मास्त्र ! मातृ शक्ति को 50 हजार की सौगात!

पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online