• About
  • Advertise
  • Contact
Tuesday, June 16, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home बड़ी खबर

बलिया व देवरिया जिले में हुईं कई घटनाओं ने जनपदवासियों को झकझोर कर रख दिया

बलिया में 40 लोगों से भरी नाव गंगा में पलटी व मुंडन संस्कार में जा रहे पिता-पुत्र की सड़क हादसे में मौत, देवरिया में दर्शन करने जा रहे एक ही परिवार के 5 लोगों की दर्दनाक मौत

up80.online by up80.online
May 22, 2023
in बड़ी खबर, यूपी
0
बलिया

बलिया में सड़क हादसा में पिता-पुत्र की मौत

0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

यूपी80 न्यूज, बलिया/देवरिया

पूर्वांचल के बलिया Ballia व देवरिया Deoria जनपदवासियों के लिए सोमवार का दिन काफी दु:खदायी भरा रहा। बलिया व देवरिया में हुईं कई सड़क दुर्घटनाओं Road Accidents व हादसों ने लोगों को झकझोर कर रख दिया। बलिया के गंगा नदी Ganga River में 40 लोगों से भरी नाव Boat के पलटने से जनपद में कोहराम मचा हुआ था तो दूसरी ओर बलिया जनपद के गड़वार-नगरा मार्ग पर स्थित सलेमपुर महाविद्यालय पुलिया के पास स्कॉर्पियों व जीप की भीषण टक्कर में पिता पुत्र की मौत हो गई एवं एक दर्जन लोग घायल हो गए। इसी तरह, देवरिया में हुई सड़क हादसे में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत की दु:खद खबर ने सबको झकझोर कर रख दिया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दोनों जनपदों में हुई इन दर्दनाक हादसों पर दु:ख व्यक्त किया है एवं घायलों के शीघ्र उपचार एवं जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ ही SDRF व NDRF की टीमों को घटनास्थल पर तीव्रता से राहत कार्य संचालित करने हेतु भी निर्देशित किया है।

गंगा
बलिया में सवारियों से भरी नाव गंगा में पलटी

बलिया के माल्देपुर घाट पर सोमवार को मुंडन संस्कार की वजह से काफी तादाद में भीड़ जमा थी। इसी दौरान गंगा पार पूजन के लिए जा रही 40 सवारियों से भरी नाव पलट गई, जिसमें कई लोगों की मौत हो गई। इस हादसे के बाद घाट पर कोहराम मच गया। घटना के बाद स्थानीय लोग एवं प्रशासन ने मौके पर पहुंच कर बचाव कार्य शुरू किया।

पढ़ते रहिए www.up80.online बलिया में मुंडन संस्कार के दौरान 40 सवारियों से भरी नाव गंगा में पलटी, चार शव बरामद

गड़वार रोड पर स्कॉर्पियों-जीप में भिड़ंत:

गड़वार थाना क्षेत्र के मझौवा गांव से खिचड़ी चौहान Khichadi Chauhan के नाती शिवम का मुंडन संस्कार सोमवार को था। सुबह जीप से सवार होकर परिवार के लोग बलिया गंगा घाट आ रहे थे। सलेमपुर पुलिया के पास बलिया की तरफ से आ रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो और जीप में आमने-सामने टक्कर हो गई। इससे जीप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे में खिचड़ी चौहान (65) और उनके पुत्र रामाशंकर चौहान Ramashankar Chauhan (45) की मौत हो गई। वहीं, जीप सवार करीब एक दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

देवरिया के सलेमपुर में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत:

उधर, देवरिया Deoria जनपद के रुद्रपुर कस्बा के भरटोला वार्ड के निवासी अधिवक्ता आनंद प्रकाश मिश्रा Advocate Anand Prakash Mishra का परिवार क्रेटा गाड़ी से रुद्रपुर से मैरवा स्थित हरेराम बाबा के धाम पर उपनयन संस्कार में शामिल होने के लिए जा रहा था। वहीयारी बघेल के समीप मैरवा सलेमपुर मार्ग पर आमने-सामने ट्रक से क्रेटा गाड़ी का भिड़ंत हो गया। टक्कर इतना भीषण था कि क्रेटा गाड़ी में सवार 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई तथा 4 लोग घायल हो गए। क्रेटा गाड़ी में सवार प्रमिला देवी 50 वर्ष पत्नी श्री प्रकाश मिश्रा, त्रिशूली देवी 40 वर्ष पत्नी आनंद प्रकाश मिश्रा, गीता देवी उम्र 45 वर्ष पत्नी चंद्र प्रकाश मिश्रा, सिद्धि उम्र 3 वर्ष पुत्री रिंकू तिवारी एवं कार चालक अरशद उम्र 32 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गई तथा 4 लोग घायल हो गए। घायलों में रिंकू तिवारी, कान्हा मिश्रा, देवेश मिश्रा और अंजना तिवारी शामिल हैं। इनमें से गंभीर रूप से घायल दो लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज देवरिया के लिए रेफर कर दिया गया है।

Previous Post

बलिया में मुंडन संस्कार के दौरान 40 सवारियों से भरी नाव गंगा में पलटी, 4 शव बरामद

Next Post

यूपीएससी: बिहार की बेटियों ने सिविल सेवा परीक्षा में बजाया डंका, आजमगढ़ के लाल भी बनेंगे कलेक्टर

up80.online

up80.online

Related Posts

OBC
बड़ी खबर

पिछड़ा वर्ग आयोग की बैठक में उठा 68500 शिक्षक भर्ती का मुद्दा

June 16, 2026
Election
बड़ी खबर

नवंबर-दिसंबर में यूपी सहित पांच राज्यों में चुनाव की तैयारी!

June 14, 2026
उपजातियों के भेदों को छोड़कर ‘पटेल’ नाम के सूत्र में बंधें समाज- आरबी सिंह पटेल
अन्य राज्य

उपजातियों के भेदों को छोड़कर ‘पटेल’ नाम के सूत्र में बंधें समाज- आरबी सिंह पटेल

June 12, 2026
Next Post
UPSC

यूपीएससी: बिहार की बेटियों ने सिविल सेवा परीक्षा में बजाया डंका, आजमगढ़ के लाल भी बनेंगे कलेक्टर

सोन नदी

सोन नदी में बनाया जाएगा ‘सोन घड़ियाल वाइल्ड लाइफ सैक्चुअरी’

अब्दुल्ला आजम खान

‘हेट स्पीच’ मामले में आजम खां दोष मुक्त, क्या विधायकी फिर होगी बहाल?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

उपजातियों के भेदों को छोड़कर ‘पटेल’ नाम के सूत्र में बंधें समाज- आरबी सिंह पटेल

उपजातियों के भेदों को छोड़कर ‘पटेल’ नाम के सूत्र में बंधें समाज- आरबी सिंह पटेल

4 days ago
OBC

पिछड़ा वर्ग आयोग की बैठक में उठा 68500 शिक्षक भर्ती का मुद्दा

41 minutes ago
Patel

सरदार पटेल के नाम पर हो किसान पथ का नामकरण

5 months ago
Election

नवंबर-दिसंबर में यूपी सहित पांच राज्यों में चुनाव की तैयारी!

2 days ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

पुलिस मुठभेड़ में अंतरराज्यीय गांजा तस्कर घायल

क्या डीके शिवकुमार के बाद यूपी के इस नेता की खुलेगी किस्मत?

झुका नगर निगम, सपा पार्षद को दिलाई शपथ

गंगोत्री से गंगा सागर तक खिला कमल

सोनभद्र: खनन कार्य में लापरवाही, 7 अधिकारियों पर एक्शन

“शिक्षा का अधिकार” लिखे बैग जलाने से मचा हड़कंप

Trending

OBC
बड़ी खबर

पिछड़ा वर्ग आयोग की बैठक में उठा 68500 शिक्षक भर्ती का मुद्दा

by up80.online
June 16, 2026
0

ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों को न्याय दिलाने का प्रस्ताव पास यूपी 80 न्यूज़, लखनऊ उत्तर प्रदेश राज्य...

Election

नवंबर-दिसंबर में यूपी सहित पांच राज्यों में चुनाव की तैयारी!

June 14, 2026
उपजातियों के भेदों को छोड़कर ‘पटेल’ नाम के सूत्र में बंधें समाज- आरबी सिंह पटेल

उपजातियों के भेदों को छोड़कर ‘पटेल’ नाम के सूत्र में बंधें समाज- आरबी सिंह पटेल

June 12, 2026
भानू प्रताप सिंह

आजमगढ़ का एक लाख का इनामी भानू प्रताप सिंह मुठभेड़ में ढेर

June 8, 2026
Indian Train

पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए रेलवे ने चलाईं तीन जोड़ी विशेष ट्रेनें

June 6, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

पिछड़ा वर्ग आयोग की बैठक में उठा 68500 शिक्षक भर्ती का मुद्दा

नवंबर-दिसंबर में यूपी सहित पांच राज्यों में चुनाव की तैयारी!

उपजातियों के भेदों को छोड़कर ‘पटेल’ नाम के सूत्र में बंधें समाज- आरबी सिंह पटेल

आजमगढ़ का एक लाख का इनामी भानू प्रताप सिंह मुठभेड़ में ढेर

पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए रेलवे ने चलाईं तीन जोड़ी विशेष ट्रेनें

अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत बलिया रेलवे स्टेशन का हुआ गहन निरीक्षण

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online