यूपी80 न्यूज, बलिया
बलिया Ballia जनपद के माल्देपुर Maldepur संगमघाट पर सोमवार को मुंडन संस्कार Mundan Sanskar के दौरान गंगा Ganga River नदी में 40 सवारियों से भरी नाव के पलटने overturned से कई दर्जन महिला व पुरुषों डूब गए। अब तक चार शव बरामद हो चुके हैं एवं अन्य सवारियों की तलाश की जारी है।
बता दें कि सोमवार को धार्मिक दिन होने के कारण माल्देपुर गंगा घाट पर मुंडन संस्कार के लिए काफी तादाद में लोग इकट्ठा हुए थे। इस दौरान लोग गंगा पार पूजन के लिए जा रहे थे। इसी दौरान सवारियों से भरी एक ओवरलोडेड नाव गंगा में पलट गई। नाव डूबता देख घाट पर अफरा तफरी का माहौल हो गया। सुरक्षा में तैनात जवानों एवं स्थानीय नाविकों ने तत्परता दिखाते हुए छोटी नाव से डूब रहे कुछ लोगों को बचाया। अब तक चार शव बरामद हो चुके हैं। अन्य लोगों की तलाश जारी है।
















