• About
  • Advertise
  • Contact
Thursday, July 30, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home बड़ी खबर

अयोध्या: सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता से कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने की मुलाकात

योगी सरकार महिलाओं के प्रति अपराधों को रोक पाने में विफल: अजय राय

up80.online by up80.online
September 16, 2024
in बड़ी खबर, यूपी, राजनीति
0
अयोध्या: सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता से कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने की मुलाकात
0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

यूपी 80 न्यूज़, अयोध्या/लखनऊ

अयोध्या के राम मंदिर में सफाई कर्मी के रूप में कार्य करने वाली एक 20 वर्षीय युवती, जो कि बीए अंतिम वर्ष की छात्रा भी है। मंदिर परिसर में अपराधियों द्वारा युवती को तीन अलग- अलग स्थानों पर ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया गया। इस घटना ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है। घटना को गंभीरता से लेते हुए उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मंत्री अजय राय के नेतृत्व में कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल आज अयोध्या के रौनाही थाना अंतर्गत गांव गोपीनाथपुर पहुंचकर पीड़िता के परिजनों से मिलकर घटना की वस्तुस्थिति की जानकारी ली तथा पार्टी की ओर से आर्थिक सहायात के रूप में 25000 रूपये का चेक दिया और पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष करने का आश्वासन दिया।

अयोध्या: दुष्कर्म पीड़िता के साथ कांग्रेस कार्यकर्ता
अयोध्या: दुष्कर्म पीड़िता के साथ कांग्रेस कार्यकर्ता

पीड़िता के परिजनों से मुलाकात के बाद पत्रकारों से वार्ता करते हुए प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि उत्तर प्रदेश ही नहीं बल्कि भाजपा शासित सभी राज्यों की कानून व्यवस्था ध्वस्त हो गई है। प्रदेश में आए दिन महिलाओं एवं बच्चियों के खिलाफ़ अपराधिक घटनाएं हो रही हैं जो भाजपा सरकार की महिला सुरक्षा नीति की पोल खोल रही है। योगी सरकार महिलाओं के प्रति अपराधों को रोक पाने में विफल हो चुकी है। अपराधियों द्वारा निरंकुश होकर घटनाओं को अंजाम देना प्रशासन की नाकामी का परिणाम है। प्रदेश में पनपता असुरक्षित वातावरण हमारी बहन- बेटियों की स्वतंत्रता एवं उनकी आकांक्षाओं पर बंदिश लगा रहा है। शासन प्रशासन में बैठे लोग शर्मिंदा हों और गंभीरता से विचार करें कि देश की आधी आबादी की सुरक्षा की ज़िम्मेदारी किसकी है और वह कब अपनी आंख खोलेंगे।

इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय के साथ पूर्व विधायक इंदल रावत, प्रदेश उपाध्यक्ष आलोक प्रसाद, प्रदेश महासचिव मनोज गौतम, जय करन वर्मा, प्रदेश सचिव सुरेंद्र कुशवाहा, वरिष्ठ कांग्रेस नेता अनुसूईया शर्मा, महिला कांग्रेस की उपाध्यक्ष सुशील शर्मा, प्रदेश सचिव अनामिका यादव, जिलाध्यक्ष अखिलेश यादव, महानगर अध्यक्ष वेद सिंह कमल, जिला प्रवक्ता सुनील कृष्ण गौतम सहित कई लोग उपस्थित थे।

 

Previous Post

बलिया के युवक की बिहार में हत्या, पंचायत सदस्य था युवक

Next Post

हरी झंडी दिखाने की होड़ में रेलवे ट्रैक पर गिरी भाजपा की महिला विधायक

up80.online

up80.online

Related Posts

Uttar Pradesh
बड़ी खबर

अयोध्या विकास प्राधिकरण के ओएसडी वाराणसी का नगर मजिस्ट्रेट नियुक्त

July 28, 2026
इनरव्हील क्लब ओबरा की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रियंका सिंह बनीं अध्यक्ष
यूपी

इनरव्हील क्लब ओबरा की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रियंका सिंह बनीं अध्यक्ष

July 25, 2026
ग्रीन इलेक्शन पहल के लिए डॉ. हीरा लाल को टाइम्स ऑफ इंडिया इकोप्रेन्योर अवॉर्ड
देश

ग्रीन इलेक्शन पहल के लिए डॉ. हीरा लाल को टाइम्स ऑफ इंडिया इकोप्रेन्योर अवॉर्ड

July 19, 2026
Next Post
हरी झंडी दिखाने की होड़ में रेलवे ट्रैक पर गिरी भाजपा की महिला विधायक

हरी झंडी दिखाने की होड़ में रेलवे ट्रैक पर गिरी भाजपा की महिला विधायक

AK

नकारा नेताओं को बाहर का रास्ता दिखाने की तैयारी में अखिलेश यादव

बुंदेलखंड राज्य के गठन के लिए गाँधीगीरी, 20 सितंबर से शुरू होगी यात्रा

बुंदेलखंड राज्य के गठन के लिए गाँधीगीरी, 20 सितंबर से शुरू होगी यात्रा

Recommended

इनरव्हील क्लब ओबरा की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रियंका सिंह बनीं अध्यक्ष

इनरव्हील क्लब ओबरा की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रियंका सिंह बनीं अध्यक्ष

5 days ago
Uttar Pradesh

अयोध्या विकास प्राधिकरण के ओएसडी वाराणसी का नगर मजिस्ट्रेट नियुक्त

3 days ago
दिलीप पटेल

काशी के दिलीप पटेल किसका विकल्प बनेंगे?

1 month ago
उपजातियों के भेदों को छोड़कर ‘पटेल’ नाम के सूत्र में बंधें समाज- आरबी सिंह पटेल

उपजातियों के भेदों को छोड़कर ‘पटेल’ नाम के सूत्र में बंधें समाज- आरबी सिंह पटेल

2 months ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

आजम खान के खिलाफ मुकदमे लड़ रहे 6 शासकीय अधिवक्ताओं की सेवा समाप्त

पिछड़ा वर्ग आयोग की बैठक में उठा 68500 शिक्षक भर्ती का मुद्दा

नवंबर-दिसंबर में यूपी सहित पांच राज्यों में चुनाव की तैयारी!

आजमगढ़ का एक लाख का इनामी भानू प्रताप सिंह मुठभेड़ में ढेर

पुलिस मुठभेड़ में अंतरराज्यीय गांजा तस्कर घायल

क्या डीके शिवकुमार के बाद यूपी के इस नेता की खुलेगी किस्मत?

Trending

Uttar Pradesh
बड़ी खबर

अयोध्या विकास प्राधिकरण के ओएसडी वाराणसी का नगर मजिस्ट्रेट नियुक्त

by up80.online
July 28, 2026
0

अयोध्या विकास प्राधिकरण के ओएसडी वाराणसी का नगर मजिस्ट्रेट नियुक्त यूपी 80 न्यूज़, लखनऊ योगी सरकार ने...

इनरव्हील क्लब ओबरा की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रियंका सिंह बनीं अध्यक्ष

इनरव्हील क्लब ओबरा की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रियंका सिंह बनीं अध्यक्ष

July 25, 2026
ग्रीन इलेक्शन पहल के लिए डॉ. हीरा लाल को टाइम्स ऑफ इंडिया इकोप्रेन्योर अवॉर्ड

ग्रीन इलेक्शन पहल के लिए डॉ. हीरा लाल को टाइम्स ऑफ इंडिया इकोप्रेन्योर अवॉर्ड

July 19, 2026
योगासन की कठिन मुद्राओं ने बांधा समां, प्रतिभागियों के संतुलन और लय ने जीता दिल

योगासन की कठिन मुद्राओं ने बांधा समां, प्रतिभागियों के संतुलन और लय ने जीता दिल

July 18, 2026
सिल्वर बेल्स के छात्र ने IIT रुड़की में बनाई जगह

सिल्वर बेल्स के छात्र ने IIT रुड़की में बनाई जगह

July 5, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

अयोध्या विकास प्राधिकरण के ओएसडी वाराणसी का नगर मजिस्ट्रेट नियुक्त

इनरव्हील क्लब ओबरा की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रियंका सिंह बनीं अध्यक्ष

ग्रीन इलेक्शन पहल के लिए डॉ. हीरा लाल को टाइम्स ऑफ इंडिया इकोप्रेन्योर अवॉर्ड

योगासन की कठिन मुद्राओं ने बांधा समां, प्रतिभागियों के संतुलन और लय ने जीता दिल

सिल्वर बेल्स के छात्र ने IIT रुड़की में बनाई जगह

अनुप्रिया पटेल ने 2027 के चुनाव का किया शंखनाद

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online