• About
  • Advertise
  • Contact
Thursday, June 11, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home यूपी

बुंदेलखंड राज्य के गठन के लिए गाँधीगीरी, 20 सितंबर से शुरू होगी यात्रा

दिल्ली में एकजुट हुये बुंदेलखंड के लोग, बुंदेलखंडी लोकगीतों ने बांधा शमां

up80.online by up80.online
September 18, 2024
in यूपी, राजनीति
0
बुंदेलखंड राज्य के गठन के लिए गाँधीगीरी, 20 सितंबर से शुरू होगी यात्रा
0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

यूपी 80 न्यूज़, नई दिल्ली

बुंदेलखंड प्रवासी संगठन द्वारा नई दिल्ली के पालम के नसीरपुर में “एक शाम बुंदेलखंड के नाम” कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसका उद्देश्य दिल्ली में रह रहे बुंदेलखंडी समाज को एकजुट करके बुंदेलखंड राज्य बनाने के लिए आंदोलन करना है।

बुंदेलखंड
बुंदेलखंड राज्य गठन की मांग को लेकर दिल्ली में कार्यक्रम

इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अमित खंगार- संस्थापक बुंदेलखंड अधिकार मंच ने कहा कि समय आ गया है बुंदेलखंड राज्य के लिए हम सब दृढ़ संकल्पित होकर अथक प्रयास करें। उन्होंने बताया कि ललितपुर से 20 सितंबर से बुंदेलखंड राज्य बनाओ यात्रा प्रारंभ होगी, जिसका समापन 26 सितम्बर को चित्रकूट में होगा।

कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि बुंदेलखंड विकास परिषद के अध्यक्ष डॉ विजय खैरा ने बुंदेलखंड राज्य निर्माण के लिए बुंदेलखंड राज्य कमीशन की आवश्यकता पर जोर दिया और इस कार्य हेतु केंद्र सरकार से पहल करेंगे।

विशिष्ट अतिथि ओबीसी महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता डा. अनूप पटेल ने कहा कि बुंदेलखंड प्रवासी संगठन दिल्ली में बुंदेलखंड के लोगो को एकजुट करने का महत्वपूर्ण प्लेटफॉर्म है। बुंदेलखंड खनिज सम्पदा, संस्कृति, दलहन, पर्यटन की दृष्टि से आत्मनिर्भर है, लेकिन बाहरी लोगो द्वारा शोषण किया जा रहा है। जिससे पलायन हो रहा है। बुंदेलखंड राज्य बनना अत्यंत आवश्यक है।

विशिष्ट अतिथि अभिनेता आरिफ शहडोली ने कहा कि दिल्ली के बुंदेलखंड प्रवासी संगठन की तरह प्रत्येक राज्य में संगठन को तैयार करना चाहिए और इसका विस्तार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी हो। इससे बुंदेलखंड के लोग एक दूसरे के कार्यों में एक दूसरे के सहयोगी बनेगे।

विशिष्ट अतिथि ठाकुर ओंकार सिंह ने कहा के बुंदेलखंड राज्य के निर्माण की लड़ाई लड़ने का वक्त आ गया है.

द्वारका विधानसभा से विधायक विनय मिश्रा ने कहा कि दिल्ली की सड़कों की अगर खुदाई की जाये तो उस पर लगी हुई ईट, गिट्टी-मिट्टी मे हर प्रवासी का खून पसीना मिलेगा। दिल्ली के सुंदर निर्माण में प्रवासी बुंदेलखंडियों का महत्वपूर्ण योगदान है।

इस अवसर पर बुंदेलखंड प्रवासी संगठन के अध्यक्ष करण बरार ने बताया यह संगठन 14 वर्षों से दिल्ली में कार्य कर रहा है। यह संगठन दिल्ली में निवास कर रहे प्रवासी मजदूरों का संगठन है।
बुंदेलखंड प्रवासी संगठन के कार्यवाहक अध्यक्ष दीनदयाल प्रजापति ने कहा कि बुंदेलखंड प्रवासियों के हित में यह संगठन सदैव तत्पर रहेगा. उनकी समस्याओं का समाधान करने के लिए हर पल तैयार रहेगा।

कार्यक्रम के प्रारंभ में महान क्रन्तिकारी रामास्वामी पेरियार नायकर जी के जन्मदिन पर उनके योगदान को याद किया गया.

बुंदेलखंड लोकगीत कार्यक्रम के तहत बुंदेली कलाकार दशरथ हंसमुख ने बुंदेली वैभव गीत प्रस्तुत किया. युवा कलाकार राजू बुंदेलखंडी ने बुंदेली हास्य गीत ‘बुंदेली मोड़ा’ सुनाकर सभी को मंत्र मुक्त कर दिया, हमीरपुर के राठ क्षेत्र के उत्तम उत्तम मनचला ने अपने गीतों से बुंदेलखंड संस्कृति का समां बांध दिया, चंदला से मुस्कान, माधवी किशोरी, मालती बरार ने गीत प्रस्तुत किया।

आयोजक टीम मे आनंद शास्त्री, पप्पू प्रधान, ग्यासी लाल रजक, एडवोकेट रामकरण प्रजापति, एडवोकेट स्वाति सिंह, सुरजीत कल्याणी, अर्जुन विधायक, चिरंजी लाल, रामेश्वर ने कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया।

Previous Post

नकारा नेताओं को बाहर का रास्ता दिखाने की तैयारी में अखिलेश यादव

Next Post

‘वन नेशन वन इलेक्शन’ को मोदी कैबिनेट ने दी मंजूरी, 2029 से होगा लागू

up80.online

up80.online

Related Posts

Indian Train
यूपी

पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए रेलवे ने चलाईं तीन जोड़ी विशेष ट्रेनें

June 6, 2026
बलिया रेलवे स्टेशन
बिहार

अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत बलिया रेलवे स्टेशन का हुआ गहन निरीक्षण

June 5, 2026
जीएसटी
यूपी

बेल्थरा रोड में आज जीएसटी संगोष्ठी, व्यापारी रख सकेंगे अपनी समस्याएं

June 5, 2026
Next Post
Modi

'वन नेशन वन इलेक्शन' को मोदी कैबिनेट ने दी मंजूरी, 2029 से होगा लागू

UP politics

यूपी में दो साल में होंगे दो विधानसभा चुनाव!

बलिया के सत्तू पर सरकार का ध्यान, चने की खेती पर जोर दें किसान

बलिया के सत्तू पर सरकार का ध्यान, चने की खेती पर जोर दें किसान

Recommended

Indian Train

पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए रेलवे ने चलाईं तीन जोड़ी विशेष ट्रेनें

5 days ago
जीएसटी

बेल्थरा रोड में आज जीएसटी संगोष्ठी, व्यापारी रख सकेंगे अपनी समस्याएं

7 days ago
भानू प्रताप सिंह

आजमगढ़ का एक लाख का इनामी भानू प्रताप सिंह मुठभेड़ में ढेर

4 days ago
कुर्मी महासभा के पदाधिकारियों ने गार्गी पटेल से मुलाकात की

कुर्मी महासभा के पदाधिकारियों ने गार्गी पटेल से मुलाकात की

1 week ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

झुका नगर निगम, सपा पार्षद को दिलाई शपथ

गंगोत्री से गंगा सागर तक खिला कमल

सोनभद्र: खनन कार्य में लापरवाही, 7 अधिकारियों पर एक्शन

“शिक्षा का अधिकार” लिखे बैग जलाने से मचा हड़कंप

राज्य कर्मचारियों को परेशान कर रही है सरकार: तिवारी

दरोगा भर्ती परीक्षा की तिथि जारी, इस दिन डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

Trending

भानू प्रताप सिंह
बड़ी खबर

आजमगढ़ का एक लाख का इनामी भानू प्रताप सिंह मुठभेड़ में ढेर

by up80.online
June 8, 2026
0

आजमगढ़ व गोरखपुर सहित विभिन्न जनपदों में 40 मामले  दर्ज थे यूपी80 न्यूज, लखनऊ यूपी एसटीएफ ने...

Indian Train

पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए रेलवे ने चलाईं तीन जोड़ी विशेष ट्रेनें

June 6, 2026
बलिया रेलवे स्टेशन

अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत बलिया रेलवे स्टेशन का हुआ गहन निरीक्षण

June 5, 2026
जीएसटी

बेल्थरा रोड में आज जीएसटी संगोष्ठी, व्यापारी रख सकेंगे अपनी समस्याएं

June 5, 2026
ADS

अनुप्रिया पटेल ने कहा- जनसंपर्क अभियान में किसी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नहीं

June 2, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

आजमगढ़ का एक लाख का इनामी भानू प्रताप सिंह मुठभेड़ में ढेर

पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए रेलवे ने चलाईं तीन जोड़ी विशेष ट्रेनें

अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत बलिया रेलवे स्टेशन का हुआ गहन निरीक्षण

बेल्थरा रोड में आज जीएसटी संगोष्ठी, व्यापारी रख सकेंगे अपनी समस्याएं

अनुप्रिया पटेल ने कहा- जनसंपर्क अभियान में किसी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नहीं

कुर्मी महासभा के पदाधिकारियों ने गार्गी पटेल से मुलाकात की

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online