• About
  • Advertise
  • Contact
Monday, August 10, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home यूपी

मोदी सरकार में अनुप्रिया पटेल का बढ़ेगा कद: राजनाथ सिंह

up80.online by up80.online
July 13, 2019
in यूपी, राजनीति
0
Rajnath singh

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, “मिर्जापुर का सौभाग्य है कि यहां से अनुप्रिया पटेल सांसद हैं, इनका दामन बेदाग है।”

मिर्जापुर, 14 मई

‘मिर्जापुर जनपद का सौभाग्य है कि इस जनपद को अनुप्रिया पटेल जैसी पढ़ी-लिखी एक अच्छी सांसद मिलीं। पिछले पांच साल के दौरान इनके दामन पर भ्रष्टाचार का कोई दाग नहीं लगा। 2019 में चुनाव जीतने पर नरेंद्र मोदी जी के मंत्रिमंडल में अनुप्रिया पटेल का कद बढ़ेगा।’ केंद्रीय गृह मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता राजनाथ सिंह ने भाजपा, अपना दल (एस) और निषाद पार्टी की संयुक्त प्रत्याशी अनुप्रिया पटेल के समर्थन में मंगलवार को मिर्जापुर जनपद के बीएलजे मैदान में आयोजित जनसभा के दौरान यह बात कही। इस मौके पर अनुप्रिया पटेल भी उपस्थित थीं।

यह भी पढ़िए: बहन अनुप्रिया पटेल को दिया गया प्रत्येक वोट मोदी जी को मजबूत करेगा: आदित्यनाथ 

केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि मैं देश बनाने के लिए अनुप्रिया पटेल के समर्थन में वोट मांगने मिर्जापुर जनपद आया हूं। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद यह दूसरा मौका है, जब लोकसभा चुनाव में महंगाई मुद्दा नहीं है। इससे पहले 2004 के लोकसभा चुनाव में भी महंगाई मुद्दा नहीं थी। आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में एनडीए सरकार ने भ्रष्टाचार पर करारा हमला किया है। उन्होंने कहा कि आज अर्थव्यवस्था के मामले में दुनिया के छह देशों में भारत अपना स्थान बना लिया है, जबकि 2031 तक दुनिया के तीन प्रमुख देशों में भारत का स्थान होगा।

यह भी पढ़िए: मायावती के बाद अब अखिलेश यादव ने भी ठाकुरों से किया किनारा

राजनाथ सिंह ने कहा कि पूर्ववर्ती यूपीए सरकार के कार्यकाल में पांच साल के दौरान महज 25 लाख प्रधानमंत्री आवास का निर्माण हुआ था, जबकि हमने 2014 से 2018 के दौरान महज 4 सालों में 1.30 करोड़ आवास का निर्माण कराया। इसी तरह आजादी के बाद 1947 से 2014 तक 12 करोड़ लोगों को गैस कनेक्शन दिया गया, जबकि पिछले चार सालों के दौरान 13 करोड़ लोगों को गैस मुहैया कराया गया। उन्होंने कहा कि देश के पहले प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल नेहरू, इंदिरा गांधी और राजीव गांधी ने गरीबी दूर करने को कहा, लेकिन गरीबी दूर नहीं हुई। इस पर कांग्रेस से सवाल पूछना चाहिए।

यह भी पढ़िए: गरीबों, मजलूमों के लिए संत थे ददुआ: हार्दिक पटेल 

गृहमंत्री श्री राजनाथ सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में फिर से एनडीए सरकार आने पर हम राष्ट्रद्रोह कानून की कमजोरी दूर कर सख्त कानून बनाएंगे। उन्होंने कहा कि भारत बदल रहा है। पुलवामा हमला के बाद हमने पाकिस्तान के घर में घुस कर आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब दिया। उन्होंने सवाल किया कि जब 1971 की लड़ाई के बाद श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी ने इंदिरा गांधी जी की जयजयकार की तो फिर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की जयजयकार क्यों नहीं?

यह भी पढ़िए: दीदी को जिताने के लिए 44 डिग्री तापमान में भी चुनाव प्रचार कर रही हैं अमन पटेल 

श्री राजनाथ सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की आंधी में सपा- बसपा अलग अलग चुनाव लड़ते तो तिनके की तरह उड़ जाते, इसलिए इन्होंने गठबंधन किया, इसके बावजूद हम भारी बहुमत से चुनाव जीतेंगे। उन्होंने किसानों और व्यापारियों को आश्वासन दिया कि उनकी समस्याओं को दूर करने के लिए सरकार विशेष कदम उठाएगी। किसानों को पेंशन दिया जाएगा और व्यापारियों की समस्याओं के निदान के लिए व्यापारी कल्याण बोर्ड का गठन किया जाएगा।

Previous Post

दीदी अनुप्रिया को जिताने 44 डिग्री तापमान में भी चुनाव प्रचार कर रही हैं अमन पटेल

Next Post

बचपन में कप प्लेट धोया, अब मिर्जापुर में कप प्लेट चमकाने का सौभाग्य मिला: मोदी

up80.online

up80.online

Related Posts

Ajay Rai
यूपी

बेइमानी से पीएम मोदी चुनाव जीते, अजय राय का बड़ा आरोप

August 9, 2026
बेल्थरा रोड स्टेशन: 15 दिन में यात्रियों को मिलेगी नई सुविधा
बिहार

बेल्थरा रोड स्टेशन: 15 दिन में यात्रियों को मिलेगी नई सुविधा

August 4, 2026
Uttar Pradesh
बड़ी खबर

अयोध्या विकास प्राधिकरण के ओएसडी वाराणसी का नगर मजिस्ट्रेट नियुक्त

July 28, 2026
Next Post
बचपन में कप प्लेट धोया, अब मिर्जापुर में कप प्लेट चमकाने का सौभाग्य मिला: मोदी

बचपन में कप प्लेट धोया, अब मिर्जापुर में कप प्लेट चमकाने का सौभाग्य मिला: मोदी

Om Prakash Rajbhar

बर्खास्तगी के बाद ओमप्रकाश राजभर के खिलाफ और सख्त होंगे योगी

 यूपी के लाखों युवाओं का भविष्य अधर में लटका

 यूपी के लाखों युवाओं का भविष्य अधर में लटका

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

बेल्थरा रोड स्टेशन: 15 दिन में यात्रियों को मिलेगी नई सुविधा

बेल्थरा रोड स्टेशन: 15 दिन में यात्रियों को मिलेगी नई सुविधा

6 days ago
दिलीप पटेल

काशी के दिलीप पटेल किसका विकल्प बनेंगे?

1 month ago
Ajay Rai

बेइमानी से पीएम मोदी चुनाव जीते, अजय राय का बड़ा आरोप

16 hours ago
BSP

बलिया में मेडिकल कॉलेज के निर्माण में देरी से दुःखी हैं बसपा एमएलए उमाशंकर सिंह, अपनी जमीन दान करने को तैयार

3 years ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

आजम खान के खिलाफ मुकदमे लड़ रहे 6 शासकीय अधिवक्ताओं की सेवा समाप्त

पिछड़ा वर्ग आयोग की बैठक में उठा 68500 शिक्षक भर्ती का मुद्दा

नवंबर-दिसंबर में यूपी सहित पांच राज्यों में चुनाव की तैयारी!

आजमगढ़ का एक लाख का इनामी भानू प्रताप सिंह मुठभेड़ में ढेर

पुलिस मुठभेड़ में अंतरराज्यीय गांजा तस्कर घायल

क्या डीके शिवकुमार के बाद यूपी के इस नेता की खुलेगी किस्मत?

Trending

Ajay Rai
यूपी

बेइमानी से पीएम मोदी चुनाव जीते, अजय राय का बड़ा आरोप

by up80.online
August 9, 2026
0

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने दोबारा रिकाउंटिंग की मांग की युवा तुर्क, सीतापुर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय...

बेल्थरा रोड स्टेशन: 15 दिन में यात्रियों को मिलेगी नई सुविधा

बेल्थरा रोड स्टेशन: 15 दिन में यात्रियों को मिलेगी नई सुविधा

August 4, 2026
Uttar Pradesh

अयोध्या विकास प्राधिकरण के ओएसडी वाराणसी का नगर मजिस्ट्रेट नियुक्त

July 28, 2026
इनरव्हील क्लब ओबरा की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रियंका सिंह बनीं अध्यक्ष

इनरव्हील क्लब ओबरा की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रियंका सिंह बनीं अध्यक्ष

July 25, 2026
ग्रीन इलेक्शन पहल के लिए डॉ. हीरा लाल को टाइम्स ऑफ इंडिया इकोप्रेन्योर अवॉर्ड

ग्रीन इलेक्शन पहल के लिए डॉ. हीरा लाल को टाइम्स ऑफ इंडिया इकोप्रेन्योर अवॉर्ड

July 19, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

बेइमानी से पीएम मोदी चुनाव जीते, अजय राय का बड़ा आरोप

बेल्थरा रोड स्टेशन: 15 दिन में यात्रियों को मिलेगी नई सुविधा

अयोध्या विकास प्राधिकरण के ओएसडी वाराणसी का नगर मजिस्ट्रेट नियुक्त

इनरव्हील क्लब ओबरा की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रियंका सिंह बनीं अध्यक्ष

ग्रीन इलेक्शन पहल के लिए डॉ. हीरा लाल को टाइम्स ऑफ इंडिया इकोप्रेन्योर अवॉर्ड

योगासन की कठिन मुद्राओं ने बांधा समां, प्रतिभागियों के संतुलन और लय ने जीता दिल

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online