• About
  • Advertise
  • Contact
Monday, August 10, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home यूपी

बर्खास्तगी के बाद ओमप्रकाश राजभर के खिलाफ और सख्त होंगे योगी

up80.online by up80.online
May 20, 2019
in यूपी, राजनीति
0
Om Prakash Rajbhar

पूर्व कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर, सुभासपा प्रमुख

0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

ओमप्रकाश राजभर के विवादित बयान से खासा नाराज है भाजपा नेतृत्व

लखनऊ, 20 मई

सुहलदेव भारतीय समाज पार्टी के मुखिया एवं उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर की बर्खास्ती के बाद उत्तर प्रदेश सरकार और अधिक सख्ती कर सकती है। पिछले साल भर से ओमप्रकाश राजभर द्वारा भाजपा नेताओं के खिलाफ विवादित टिप्पणी से भाजपा नेतृत्व खासा नाराज है। उधर, ओमप्रकाश राजभर की बर्खास्तगी के बाद उनका विभाग उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री अनिल राजभर को देकर उनका कद बढ़ा दिया गया है। ओमप्रकाश राजभर की बर्खास्ती के बाद उनके बेटे और पार्टी नेताओं को दिया गया दर्जा प्राप्त मंत्री का पद भी छीन लिया गया है।

बता दें कि 19 मई को सातवां चरण का चुनाव समाप्त होते ही लोकसभा चुनाव 2019 संपन्न हो गया। चुनाव समाप्त होने के अगले दिन ही उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ओमप्रकाश राजभर की बर्खास्ती की सिफारिश कर दी, जिसे राज्यपाल ने मंजूर कर उनको पद से मुक्त कर दिया है।

भाजपा के खिलाफ आए दिन विवादित बयान देते थें ओमप्रकाश राजभर:

सुहलदेव भारतीय समाज पार्टी के मुखिया ओमप्रकाश राजभर आए दिन भाजपा नेताओं के खिलाफ विवादित टिप्पणी करते थे। दो दिन पहले चुनाव प्रचार के दौरान उत्तर प्रदेश के मऊ जिला में उन्होंने भाजपा नेताओं को जूता मारने का बयान दिया था। ओमप्रकाश राजभर के इस बयान के खिलाफ मामला भी दर्ज किया गया है।

इसी तरह 10 दिन पहले ओमप्रकाश राजभर के बेटे ने भाजपा के खिलाफ चुनाव आयोग से शिकायत की थी और भाजपा नेताओं के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की थी। कुंभ मेला आयोजन के दौरान ओमप्रकाश राजभर ने कहा था कि कुंभ मेला में भाजपा नेता पाप धोने गए हैं।

यह भी पढ़ें: मायावती के बाद अब अखिलेश यादव ने भी ठाकुरों से किया किनारा

इसी तरह भाजपा ने ओमप्रकाश राजभर को घोसी संसदीय सीट से भाजपा के सिम्बल पर चुनाव लड़ने का ऑफर दिया था तो ओमप्रकाश राजभर ने कहा था, ‘योगी तेरी औकात नहीं है।’ ओमप्रकाश राजभर के इस बयान पर भी भाजपा नेताओं ने नाराजगी जताई थी, लेकिन लोकसभा चुनाव की वजह से भाजपा शीर्ष नेतृत्व शांत था। चुनाव समाप्त होते ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ओमप्रकाश राजभर की बर्खास्तगी की सिफारिश कर दी।

अनिल राजभर का कद बढ़ा:

मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने अपनी सरकार के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अनिल राजभर का कद बढ़ा दिया है। उन्होंने पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं विकलांग जन विकास का पद अनिल राजभर को दे दिया। अब तक यह विभाग ओमप्रकाश राजभर के पास था। वैसे भी ओमप्रकाश राजभर और अनिल राजभर दोनों पूर्वांचल और एक ही समाज से ताल्लुक रखते हैं, जिसकी वजह से दोनों के बीच पुरानी अदावत है। पिछले साल दोनों नेताओं के बीच विवाद तूल पकड़ लिया था। इसके अलावा ओमप्रकाश राजभर के विवादित बयानों से असहज भाजपा ने पिछले साल राजभर समाज के नेता सकलदीप राजभर को राज्यसभा सदस्य बनाया।

यह भी पढ़ें: भाजपा को हराना हमारा एकमात्र लक्ष्य: ओमप्रकाश राजभर

बेटा अरविंद राजभर भी बर्खास्त:

लोकसभा चुनाव 2019 की घोषणा से चंद मिनट पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ओमप्रकाश राजभर के बेटे अरविंद राजभर और पार्टी के अन्य सदस्यों को निगमों और परिषदों से भी तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया है। इनमें अरविंद राजभर को सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग के चेयरमैन पद से हटाया गया। इसी तरह उत्तर प्रदेश बीज विकास निगम के अध्यक्ष राणा अजीत सिंह, राष्ट्रीय एकीकरण परिषद से सुनील अर्कवंशी और राधिका पटेल, उत्तर प्रदेश पशुधन विकास परिषद के सदस्य पद से सुदामा राजभर, उत्तर प्रदेश पिछड़ा वर्ग आयोग से गंगाराम राजभर और वीरेंद्र राजभर को भी हटा दिया गया है।

सरकार में रहते हुए भाजपा के खिलाफ चुनाव लड़े राजभर:

यह चुनाव अब तक हुए अन्य लोकसभा चुनावों से कुछ मायने में अलग रहा। उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री होने के बावजूद प्रदेश की 39 लोकसभा सीटों पर ओमप्रकाश राजभर ने अपने प्रत्याशियों को लोकसभा चुनाव लड़ाया। खास बात यह है कि जिन स्थानों पर इनके प्रत्याशियों का नामांकन किसी कारणवश खारिज कर दिए गए, वहां पर इन्होंने भाजपा प्रत्याशी को हराने वाले प्रत्याशी को जिताने का फरमान जारी किया था।

Previous Post

बचपन में कप प्लेट धोया, अब मिर्जापुर में कप प्लेट चमकाने का सौभाग्य मिला: मोदी

Next Post

 यूपी के लाखों युवाओं का भविष्य अधर में लटका

up80.online

up80.online

Related Posts

Ajay Rai
यूपी

बेइमानी से पीएम मोदी चुनाव जीते, अजय राय का बड़ा आरोप

August 9, 2026
बेल्थरा रोड स्टेशन: 15 दिन में यात्रियों को मिलेगी नई सुविधा
बिहार

बेल्थरा रोड स्टेशन: 15 दिन में यात्रियों को मिलेगी नई सुविधा

August 4, 2026
Uttar Pradesh
बड़ी खबर

अयोध्या विकास प्राधिकरण के ओएसडी वाराणसी का नगर मजिस्ट्रेट नियुक्त

July 28, 2026
Next Post
 यूपी के लाखों युवाओं का भविष्य अधर में लटका

 यूपी के लाखों युवाओं का भविष्य अधर में लटका

अनुप्रिया, केसरी, रीता बहुगुणा के सामने फीकी पड़ी सपा-बसपा की दोस्ती 

अनुप्रिया, केसरी, रीता बहुगुणा के सामने फीकी पड़ी सपा-बसपा की दोस्ती 

obc leader nitish kumar arrested during emergency

नीतीश, तेजस्वी या अखिलेश, किसका ‘सामाजिक न्याय का मॉडल’ बेहतर है !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

बेल्थरा रोड स्टेशन: 15 दिन में यात्रियों को मिलेगी नई सुविधा

बेल्थरा रोड स्टेशन: 15 दिन में यात्रियों को मिलेगी नई सुविधा

6 days ago
दिलीप पटेल

काशी के दिलीप पटेल किसका विकल्प बनेंगे?

1 month ago
Ajay Rai

बेइमानी से पीएम मोदी चुनाव जीते, अजय राय का बड़ा आरोप

17 hours ago
BSP

बलिया में मेडिकल कॉलेज के निर्माण में देरी से दुःखी हैं बसपा एमएलए उमाशंकर सिंह, अपनी जमीन दान करने को तैयार

3 years ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

आजम खान के खिलाफ मुकदमे लड़ रहे 6 शासकीय अधिवक्ताओं की सेवा समाप्त

पिछड़ा वर्ग आयोग की बैठक में उठा 68500 शिक्षक भर्ती का मुद्दा

नवंबर-दिसंबर में यूपी सहित पांच राज्यों में चुनाव की तैयारी!

आजमगढ़ का एक लाख का इनामी भानू प्रताप सिंह मुठभेड़ में ढेर

पुलिस मुठभेड़ में अंतरराज्यीय गांजा तस्कर घायल

क्या डीके शिवकुमार के बाद यूपी के इस नेता की खुलेगी किस्मत?

Trending

Ajay Rai
यूपी

बेइमानी से पीएम मोदी चुनाव जीते, अजय राय का बड़ा आरोप

by up80.online
August 9, 2026
0

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने दोबारा रिकाउंटिंग की मांग की युवा तुर्क, सीतापुर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय...

बेल्थरा रोड स्टेशन: 15 दिन में यात्रियों को मिलेगी नई सुविधा

बेल्थरा रोड स्टेशन: 15 दिन में यात्रियों को मिलेगी नई सुविधा

August 4, 2026
Uttar Pradesh

अयोध्या विकास प्राधिकरण के ओएसडी वाराणसी का नगर मजिस्ट्रेट नियुक्त

July 28, 2026
इनरव्हील क्लब ओबरा की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रियंका सिंह बनीं अध्यक्ष

इनरव्हील क्लब ओबरा की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रियंका सिंह बनीं अध्यक्ष

July 25, 2026
ग्रीन इलेक्शन पहल के लिए डॉ. हीरा लाल को टाइम्स ऑफ इंडिया इकोप्रेन्योर अवॉर्ड

ग्रीन इलेक्शन पहल के लिए डॉ. हीरा लाल को टाइम्स ऑफ इंडिया इकोप्रेन्योर अवॉर्ड

July 19, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

बेइमानी से पीएम मोदी चुनाव जीते, अजय राय का बड़ा आरोप

बेल्थरा रोड स्टेशन: 15 दिन में यात्रियों को मिलेगी नई सुविधा

अयोध्या विकास प्राधिकरण के ओएसडी वाराणसी का नगर मजिस्ट्रेट नियुक्त

इनरव्हील क्लब ओबरा की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रियंका सिंह बनीं अध्यक्ष

ग्रीन इलेक्शन पहल के लिए डॉ. हीरा लाल को टाइम्स ऑफ इंडिया इकोप्रेन्योर अवॉर्ड

योगासन की कठिन मुद्राओं ने बांधा समां, प्रतिभागियों के संतुलन और लय ने जीता दिल

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online