यूपी80 न्यूज, लखनऊ
“वो जो होली पर मुख्यमंत्री जी ने उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों के लिए मुफ्त सिलेंडर देने के लिए हजारों करोड़ रुपए की व्यवस्था की थी उसका पैस कहां गया? भाजपाइयों के झूठ से तो झूठ भी शर्मा जाता है।” सपा प्रमुख अखिलेश यादव Akhilesh Yadav ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ Yogi Adityanath का वीडियो जारी करते हुए यह सवाल किया है।

चूंकि होली के ऐन मौके पर सिलेंडर की कीमत में उछाल से गृहणियों का बजट बिगड़ गया है। महंगाई से आम जनता पहले ही परेशान है। बता दें कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के समय भाजपा BJP ने अपने संकल्प पत्र में होली व दीपावली पर दो फ्री सिलेंडर देने की घोषणा की थी। इसी के तहत सीएम योगी ने भी होली और दीपावली पर दो मुफ्त सिलेंडर देने की बात कही थी। इसे लेकर अखिलेश यादव ने वीडियो शेयर कर सवाल किया है।
वीडियो में सीएम योगी CM Yogi बोल रहे हैं,
“प्रदेश के अंदर एक नई योजना हमलोग शुरू करने जा रहे हैं, वह उज्जवला योजना के लाभार्थियों को, जो प्रदेश के अंदर 1 करोड़ 74 लाख लाभार्थी हैं. उन्हें दीपावली और होली पर उज्जवला योजना का एक-एक एलपीजी का सिलेंडर फ्री में उपलब्ध कराने की व्यवस्था करने जा रहे हैं। यह व्यवस्था के लिए हमलोगों ने 3047 करोड़ 48 लाख रूपए की है। इस बजट में ये व्यवस्था की गई है।”