यूपी80 न्यूज, नई दिल्ली
आम आदमी पार्टी Aam Aadmi Party के विधायक सौरभ भारद्वाज Saurabh Bhardwaj ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाया है कि दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया Manish Sisodia को षडयंत्र के तहत तिहाड़ जेल Tihad Jail की जेल नंबर एक में रखा गया है। उन्होंने कहा कि जेल नंबर एक में पूरे देश के सबसे खतरनाक, हिंसक अपराधी बंद हैं। उनकी हत्या कराई जा सकती है। सौरभ भारद्वाज ने मनीष सिसोदिया की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है।
आप प्रवक्ता ने कहा कि हम भाजपा के राजनीतिक प्रतिद्वंदी हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा हमें दिल्ली में हरा नहीं पायी। दिल्ली में तीन बार चुनाव हुआ, लेकिन दिल्लीवालों ने आप AAP को चुना। उन्होंने भाजपा से सवाल किया कि क्या इस तरह से राजनीतिक दुश्मनी होती है। उन्होंने यह भी कहा कि लाख षडयंत्रों के बावजूद दिल्ली का मेयर और डिप्टी मेयर आम आदमी पार्टी की बनी है। आप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि क्या इस हार का बदला प्रधानमंत्री जी इस तरह से लेंगे।
सौरभ भारद्वाज ने कहा कि कोर्ट के आदेश के बावजूद मनीष सिसोदिया को हार्ड कोर क्रिमिनल्स के साथ क्यों रखा जा रहा है। यह बहुत खतरनाक संकेत है। हमारे शीर्ष नेताओं की हत्या के षडयंतत्र रचे जा रहे हैं।
तिहाड़ प्रशासन ने आरोप खारिज किया:
हालांकि तिहाड़ जेल प्रशासन ने आम आदमी पार्टी के आरोपों को खारिज करते हुए कहा है कि वे जिन कैदियों के साथ हैं, उनमें कोई गैंगेस्टर नहीं है। सभी अच्छा आचरण करने वाले अपराधी हैं।
![Patel Foundry](http://up80.online/wp-content/uploads/2022/06/Patel-Foundry-300x199.jpg)
![Barabanki](http://up80.online/wp-content/uploads/2023/02/namanल-300x202.jpg)